• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खूबसूरत बालों के लिए करें ये उपाय

Writer D by Writer D
15/09/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Hair Wash

Hair Wash

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बढ़ते प्रदूषण और धूल-मिट्टी की वजह से आजकल कई लोगों को झड़ते, टूटते और बेजान बालों की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के बाल समय से पहले ही सफेद हो रहे हैं। बालों में इन तमाम समस्याओं की वजह से बालों का वॉल्यूम भी काफी कम हो रहा है। शैंपू करना बालों की सफाई का सबसे आसान और आम तरीका है। कुछ लोग शैंपू करते समय रिवर्स हेयर वॉशिंग (Reverse Hair Wash) भी फॉलो करते हैं, लेकिन रिवर्स हेयर वॉशिंग क्या है, इसके बारे में भी जानना बेहद ज़रूरी है। जी हां, बालों में नॉर्मल शैंपू करने की बजाए रिवर्स हेयर वॉशिंग करना भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इस हेयर वॉश की मदद से आपके बालों की वॉल्यूम अच्छी होती है। साथ ही आपके बाल घने और खूबसूरत नजर आते हैं।

बता दें कि रिवर्स हेयर वॉशिंग (Reverse Hair Wash) आजकल हेयर केयर में काफी ट्रेंड कर रहा है। बालों को धोने के इस खास तरीके को ट्राई करके लोग आसानी से बालों को खूबसूरत लुक दे सकते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग अभी भी रिवर्स हेयर वॉशिंग टेक्निक से अंजान हैं। आपको बता रहे हैं रिवर्स हेयर वॉशिंग के बारे में, जिसे जानने के बाद आप भी अपने बालों की खास देखभाल कर सकते हैं।

क्या है रिवर्स हेयर वॉशिंग (Reverse Hair Wash) 

रिवर्स हेयर वॉशिंग करना बेहद ही आसान तरीका है। आमतौर पर हम बालों को गीला करके शैंपू लगाते हैं। शैंपू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन रिवर्स हेयर वॉश में हमें उल्टे क्रम को फॉलो करना होता है। यानी इस प्रक्रिया में आपको सबसे पहले बालों में कंडीशनर लगाने की जरूरत होती है। इसके लिए करीब 5 मिनट तक बालों के स्कैल्प और सिरे तक कंडीशनर लगाकर अच्छे से मसाज करने की आवश्यकता होती है। इसके बाद बाल धो लें। फिर शैंपू एप्लाई करें। यह प्रक्रिया रिवर्स हेयर वॉश कहलाती है।

रिवर्स हेयर वॉशिंग (Reverse Hair Wash) के फायदे

बालों को बनाए बाउंसी

रिवर्स हेयर वॉश की मदद से आपके बाल बॉउंसी होते हैं। खासतौर पर अगर आपके बाल काफी ज्यादा ऑयली हैं, तो आपके लिए यह तकनीक काफी फायदेमंद हो सकती है।

बालों में लाए चमक

रिवर्स हेयर वॉश की मदद से आपके बालों की चमक अच्छी होती है। साथ ही यह झड़ते और टूटते बालों की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इससे आपके बाल गहराई से साफ होते हैं। साथ ही आपके बालों में लंबे समय तक चमक बनी रहती है।

दो मुंहे बालों से छुटकारा

रिवर्स हेयर वॉश की मदद से आपके बालों को दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, यह आपके बालों को पोषण प्रदान करता है, जिससे दोमुंहे बालों से छुटकारा मिल सकता है।

रिवर्स हेयर वॉशिंग (Reverse Hair Wash) के नुकसान

बालों को केमिकल से बचाने के लिए कंडीशनर काफी उपयोगी साबित होता है, मगर रिवर्स हेयर वॉश में अमूमन कंडीशनर पहले और शैंपू बाद में इस्तेमाल किया जाता है। इससे खासकर मोटे बालों पर कंडीशनर ज्यादा असरदार नहीं होता है। वहीं, हर रोज रिवर्स वॉशिंग करने से आपको बालों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप हफ्ते में एक बार रिवर्स हेयर वॉश (Reverse Hair Wash) कर सकते हैं।

Tags: hair carehair care tipshow long should you not wash your hair to reset itis it better to shampoo or conditioner firstis reverse hair washing good for curly hairis reverse washing hair goodreverse hair washingwhat happens if you wash your hair only with waterwhat is the reverse care method
Previous Post

लंबे समय तक रहेगा फेशियल का असर, बस इन बातों का रखें खास ध्यान

Next Post

आपकी वार्डरोब में जरूर होनी चाहिए ये खास चीजें

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Underarms
फैशन/शैली

इन उपायों से दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन

20/09/2026
Sunscreen
फैशन/शैली

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

20/09/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

चेहरे की टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

20/09/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
Papaya
फैशन/शैली

ये फल आपकी खूबसूरती में कर देगा इजाफा, ऐसे करें इस्तेमाल

20/09/2026
Next Post
Clothes

आपकी वार्डरोब में जरूर होनी चाहिए ये खास चीजें

यह भी पढ़ें

हाथी ने वसूला टोल टैक्स Elephant collected toll tax

दबंग हाथी ने गाड़ियों से वसूला टोल टैक्स, देखें Viral Video

19/09/2020
Mayank Agarwal

मयंक अग्रवाल बोले- राजस्थान रॉयल्स से हार के बाद भी सकारात्मक रहा ड्रेसिंग रूम का माहौल

28/09/2020
Paneer Paratha

इनके साथ करें दिन की शुरुआत, फुल डे रहेंगे एक्टिव

22/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version