• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस का पेट कभी नहीं भरने वाला, यह गरीबों के हकों पर डकैती डालते हैंः योगी

सही वोट से बनी सरकार, सही सरकार से हो रहे सही निर्णयः सीएम

Writer D by Writer D
21/04/2024
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Yogi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिलासपुर : सीएम (CM Yogi)  ने कहा कि कांग्रेस का पेट कभी भरने वाला नहीं है। यह गरीबों के हकों पर डकैती डालते हैं। कांग्रेस समस्या और भाजपा समाधान है। विकसित भारत के लिए समस्या नहीं, समाधान का रास्ता अपनाना है। आपके वोट के कारण दस वर्षों में परिवर्तन हुआ है। नेतृत्व-मार्गदर्शन मोदी जी का, लेकिन श्रेय आपको है, क्योंकि आपके सही वोट से सही सरकार बनी और सही सरकार बनने से सही निर्णय हो रहे हैं। गलत वोट से गलत सरकार बनती है तो घोटाले पर घोटाले करती है। घोटालों की श्रृंखला कांग्रेस की पहचान बन चुकी है। कांग्रेस सरकार गरीबों को राशन नहीं देती थी, लेकिन आतंकियों को बिरयानी खिलाती थी। उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहीं। उन्होंने रविवार को बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार तोखन साहू के लिए जनसमर्थन मांगा।

कांग्रेस के दोहरे चरित्र को समझने की आवश्यकता

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि छत्तीसगढ़िया, सबसे बढ़िया। 500 वर्ष के इंतजार के बाद श्रीराम लला फिर से विराजमान हुए हैं। उत्तर प्रदेश व देशवासियों से अधिक छत्तीसगढ़ में उत्साह था। पहले छत्तीसगढ़ में मंदिर बना, फिर अयोध्या में बना। क्योंकि पहले ननिहाल में बच्चा आता है, फिर अपने धाम में विराजमान होता है। कांग्रेस ने राम-कृष्ण के नाम को ही नकार दिया था। इन लोगों ने भारत की सनातन आस्था का अपमान किया। यहां के कण-कण में राम की स्मृतियां छिपी हैं। जब मंदिर बन गया तो कांग्रेसी कहते हैं कि राम सबके हैं। यह उनका दोहरा चरित्र है। इसे समझने की आवश्यकता है।

जिम्मेदारियों को अव्यवस्था का शिकार बनाती है कांग्रेस

सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जिम्मेदारियों को अव्यवस्था व अराजकता का शिकार बना देती है। 1947 में देश आजाद हुआ, सत्ता कांग्रेस को मिली तो उन्होंने देश को आतंकवाद, नक्सलवाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद, अराजकता, भ्रष्टाचार की तरफ ढकेल दिया। वे बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर को अपमानित करते थे। 1952 में संविधान संशोधित कर कश्मीर के लिए विशेष प्रावधान किया गया। तब श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आंदोलन चलाते हुए नारा दिया कि एक देश में दो प्रधान, दो निशान, दो विधान नहीं चलेंगे। उन्होंने कश्मीर को भारत का हिस्सा बनाने के लिए खुद का बलिदान दे दिया।

65 वर्ष तक कांग्रेस के लोग कुछ नहीं कर पाए

सीएम योगी ने कहा कि 65 वर्ष तक कांग्रेस के लोग कुछ नहीं कर पाए। जब मोदी पीएम व अमित शाह गृह मंत्री बने तो धारा-370 समाप्त हुई और जम्मू-कश्मीर लोकतंत्र की मुख्य धारा के साथ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ से जुड़ा हुआ है। पहले आतंकी विस्फोट करते थे और निर्दोष मारे जाते थे। उस समय कांग्रेस सरकार कुछ नहीं करती थी, सिर्फ कहती थी कि देखेंगे। अब जोर से पटाखा फूटने पर पाकिस्तान कहता है कि हमारा हाथ नहीं है। 1947 में भारत का विभाजन कर पाकिस्तान बना। वहां की आबादी यूपी से भी कम है, लेकिन वहां लोग भूखों मर रहे हैं।

भूपेश बघेल सरकार ने 18 लाख गरीबों के मकान रोक दिए थे

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आपने बदलते भारत को देखा है। भावी पीढ़ी को आप बता सकते हैं कि हमने वह दौर देखा है, जो विकसित भारत की आधारशिला बन रहा है। वोट देकर कोई हनुमान, कोई अंगद तो कोई जामवंत बनकर विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में योगदान दिया होगा। बदलते भारत का दुनिया में सम्मान है। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने 18 लाख गरीबों के मकान रोक दिए। अब विष्णुदेव साय के नेतृत्व की भाजपा सरकार ने केंद्र को लिखकर दिया है कि हमारा पैसा दीजिए, हम अपना शेयर देंगे। छत्तीसगढ़ के 18 लाख गरीबों को मकान दिया जाएगा।

उप्र में अपराधियों का ‘राम नाम सत्य’ हो गया

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में अच्छा कार्य कर रही है। केंद्र व राज्य में एक जैसी सरकार होती है तो विकास कई गुना तेजी से बढ़ता है। 2017 से पहले अयोध्या का नाम सुनने से लोग डरते थे। 75 में से केवल चार जनपदों को बिजली मिलती थी।

हम नक्सलवाद के सामने घुटने नहीं टेकते, नेस्तनाबूद कर देते हैं : योगी आदित्यनाथ

बेटी-व्यापारी असुरक्षित थे पर केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार होने से सात वर्ष से दंगा-कर्फ्यू नहीं लगा। बेटी-व्यापारी सुरक्षित हैं। लगता है अब अयोध्या में त्रेतायुग आ गया है। उप्र के अपराधियों का ‘राम नाम सत्य’ हो गया है। सुरक्षा, विकास व सुशासन के मॉडल के लिए मोदी आवश्यक हैं।जनसभा में छत्तीसगढ़ के मंत्री लखन लाल देवांगन, दयाल दास बघेल, विधायक सुशांत शुक्ला, श्यामा अग्रवाल, धर्मपाल कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

Tags: Chhattisgarh newscm yogilok sabha elections 2024Raipur news
Previous Post

हम नक्सलवाद के सामने घुटने नहीं टेकते, नेस्तनाबूद कर देते हैं : योगी आदित्यनाथ

Next Post

गरीबी हटाने का नारा देने वाली कांग्रेस का गरीब से कभी वास्ता नहीं रहा: सीएम भजनलाल

Writer D

Writer D

Related Posts

summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
Next Post
RSSB

गरीबी हटाने का नारा देने वाली कांग्रेस का गरीब से कभी वास्ता नहीं रहा: सीएम भजनलाल

यह भी पढ़ें

जंगली सूअर

सोनभद्र : खेत में छिपे जंगली सुअर के हमले में एक की मौत, दूसरा घायल

22/10/2020

टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें : अमित मोहन

07/11/2021
CM Dhami

उत्तराखंड में अब नौकरियां पाने का एकमात्र आधार योग्यता, प्रतिभा व क्षमता: मुख्यमंत्री

06/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version