• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार चुनाव से पहले बागी हुए RJD के कार्यकर्ता, पटना में लालू-राबड़ी के घर पर काटा हंगामा

Writer D by Writer D
04/10/2025
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
RJD workers created ruckus at Lalu-Rabri's house.

RJD workers created ruckus at Lalu-Rabri's house.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अगले कुछ दिनों में होने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच वहां पर राजनीतिक हलचल भी तेज हो चुकी है। पार्टियों में टिकटों को लेकर महीनों से चल रहा मंथन अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। राजधानी पटना स्थित लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के आवास पर आज शनिवार को हंगामेदार स्थिति रही। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकर्ताओं ने वहां पर जबरदस्त हंगामा करते हुए जमकर नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं के हंगामा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में आरजेडी (RJD) के दर्जनों कार्यकर्ता विरोध जताते नजर आ रहे हैं।

कहा जा रहा है कि कार्यकर्ताओं का यह गुस्सा आरजेडी (RJD) के एक मौजूदा विधायक के खिलाफ है। कार्यकर्ता मखदुमपुर क्षेत्र के वर्तमान विधायक सतीश कुमार दास से बेहद नाराज हैं। कार्यकर्ता उनके खिलाफ ही प्रदर्शन करने लालू-राबड़ी को आवास पर गए थे। इस दौरान उन्होंने विधायक सतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही कार्यकर्ता सतीश कुमार दास मुर्दाबाद के नारे भी लगाते दिखे और उनकी मांग थी कि इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया जाए।

गया जिले के मखदुमपुर क्षेत्र से पटना आए कार्यकर्ताओं ने लालू-राबड़ी आवास पर पहले प्रदर्शन किया फिर पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से मुलाकात भी की। मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी शिकायत इन नेताओं ने की और उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाया-बुझाया।

मखदुमपुर से आए पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक सतीश कुमार दास को इस बार टिकट नहीं दिया जाए क्योंकि वर्तमान विधायक ने अपने क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई काम नहीं किया है।

हालांकि शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद भी कार्यकर्ताओं का गुस्सा बना रहा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर मखदुमपुर से विधायक सतीश कुमार दास को टिकट दिया जाता है तो हम सभी लोग क्षेत्र इस फैसले का विरोध करेंगे। राबड़ी ने इन प्रदर्शनकारियों से बात कर उनकी समस्याएं सुनी।

Tags: rjd
Previous Post

50 वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Next Post

जीएसटी सुधार से व्यापार को मिलेगा नया आयाम: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Nobel Chemistry 2026: रसायन विज्ञान का नोबेल हेनरी कागन-केन्सो सोई को, दवाओं के निर्माण में अहम खोज

07/10/2026
पंजाब

पंजाब में CBI रेड पर सियासत गरम, भगवंत मान बोले- ‘चुनाव आ गए’

07/10/2026
cm bhagwant mann
पंजाब

CBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं

07/10/2026
उत्तराखंड

सरकारी खरीद में BIS मानकों का अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

07/10/2026
Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Next Post
AK Sharma interacted with traders regarding tax reforms.

जीएसटी सुधार से व्यापार को मिलेगा नया आयाम: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Flipkart has brought 'Big Saving Days Sale' know when the sale is starting

Flipkart लेकर आया है ‘Big Saving Days Sale’ जानिए कब शुरू हो रही है सेल

27/04/2021

तेज रफ्तार पिकअप 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक समेत 8 लोगों की मौत

09/04/2024

पेट्रोल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए डीजल की कीमत बढ़ी या घटी

14/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version