• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

RO-ARO की मुख्य परीक्षा 24 अप्रैल से

Writer D by Writer D
19/04/2022
in शिक्षा
0
ICAI CA

ICAI CA

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (RO-ARO) मुख्य परीक्षा 2021 का शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा 24, 25 और 26 अप्रैल को प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद के नौ केंद्रों पर होगी। इसमें चार केंद्र प्रयागराज में, तीन लखनऊ और दो गाजियाबाद में स्थापित किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि आरओ-एआरओ के 354 पदों पर भर्ती के लिए कुल 5,59,155 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और इनमें से 2,74,702 उम्मीदवार 5 दिसम्बर, 2021 को प्री परीक्षा में शामिल हुए थे। प्री परीक्षा दो शिफ्टों सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक प्रदेश के 22 जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

आयोग द्वारा 30 जनवरी को कुल 4,830 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था। सफल उम्मीदवारों से अलग से आवेदन फॉर्म भरने को कहा गया था और अब ऐसा करने वाले 3,960 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

यूपी बीएड 2022 एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के मुताबिक 24 अप्रैल को सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक सामान्य अध्ययन का पेपर होगा। दूसरे सत्र में दोपहर 2 से 4.30 बजे तक खंड-1 के तहत सामान्य हिंदी एवं आलेखन की परम्परागत प्रकार की परीक्षा और 4.30 से 5 बजे तक सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण की ऑब्जेक्टिव टाइप की परीक्षा होगी।

25 अप्रैल को पहली शिफ्ट में सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक हिंदी निबंध और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक केवल समीक्षा अधिकारी (हिंदी) के अभ्यर्थियों के लिए अनुवाद की परीक्षा होगी। वहीं, आखिरी दिन 26 अप्रैल को सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक केवल समीक्षा अधिकारी (उर्दू) के अभ्यर्थियों के लिए अनुवाद की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

Tags: Education Newsgovernment news
Previous Post

कार पर गिरा हाईटेंशन लाइन का पोल, 2 घायल

Next Post

गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाशपर्व पर PM मोदी जारी करेंगे 400 रुपये का स्मारक सिक्का

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPSSSC: PET 2026 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

17/10/2026
Constable Exam
Main Slider

योगी सरकार में पुलिस भर्ती को मिली रफ्तार, यूपी पुलिस के 32,679 पदों का अंतिम परिणाम जारी

14/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
UPSC
Main Slider

योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी

01/10/2026
Next Post

गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाशपर्व पर PM मोदी जारी करेंगे 400 रुपये का स्मारक सिक्का

यह भी पढ़ें

सोपोर में आतंकियों का ग्रेनेड से हमला

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में आतंकियों का ग्रेनेड से हमला, दो एसपीओ घायल

13/03/2021
Pistol Factory

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

19/01/2022
corona death

राजधानी में कोरोना का तांडव, एक दिन में हुई 45 मरीजों की मौत

22/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version