• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वन ट्रिलियन डॉलर ईकोनॉमी का सफर कराएंगी सड़कें

Writer D by Writer D
08/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Roads

Indian Road Congress

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए एक्सप्रेसवे के बाद अब सड़कों (Roads) पर फोकस किया है। इसके लिए सभी मंडल मुख्यालयों को रिंग रोड और बाई पास से, सभी जिला मुख्यालयों को राजधानी लखनऊ से चार लेन मार्ग से जोड़ा जाएगा। हालांकि इससे पहले सड़कों (Roads) के किनारे विकास की पूरी कार्य योजना तैयार की जाएगी, ताकि यहां स्थानीय स्तर पर उद्योग लग सकें और रोजगार सृजन हो।

प्रदेश में सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, देवी पाटन मंडल गोंडा, आजमगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर और झांसी मंडल मुख्यालय में कुछ दूरी तक सड़कों (Roads) का निर्माण हुआ है। शेष सड़कों का निर्माण कर इन्हें रिंग रोड या बाई पास से जोड़ने की योजना है।

इस बाबत सीएम योगी ने हाल ही में हुई पीडब्ल्यूडी की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शहरों में बनने वाले रिंग रोड और बाई पास के निर्माण से पहले सड़कों के किनारे विकास कार्यों की पूरी रूपरेखा तैयार करें। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए भूमि अधिग्रहित की जाए और इसके लिए लैंड पूलिंग योजना का भी लाभ लोगों को दिया जाए।

सीएम योगी का मानना है कि इन सड़कों के किनारे किसानों के लिए मंडी, टाउनशिप, बस अड्डे, औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के अलावा अन्य विकास कार्य कराए जा सकते हैं। इससे शहरों का सुनियोजित विकास होगा और सड़कें निवेश का जरिया बनेंगी।

कंसल्टेंट तैयार करेंगे विकास की कार्य योजना

योगी सरकार (Yogi Government) इन 11 मंडलों में रिंग रोड और बाई पास का निर्माण के साथ उसके किनारे विकास भी कराएगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कंसल्टेंट का चयन किया जाएगा। कंसल्टेंट की ओर से ही शहरों की भविष्य की जरूरतों को देखते हुए कार्य योजना बनाई जाएगी। रिंग रोड और बाई पास के निर्माण से इन शहरों में जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।

इंडियन रोड कांग्रेस कल से लखनऊ में, देश-विदेश के 1500 से अधिक डेलीगेट्स लेंगे हिस्सा

राजधानी लखनऊ से फोर लेन कनेक्टिविटी से जुड़ेंगे 25 जिले

पीडब्ल्यूडी ने राजधानी लखनऊ से चार लेन कनेक्टिविटी से वंचित 25 जिलों को फोर लेन से जोड़ने की भी तैयारी की है। इसमें बिजनौर, हाथरस, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, और्रैया, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मिर्जापुर और सोनभद्र शामिल है।

Tags: cm yogiindian road congressLucknow NewsYogi Government
Previous Post

काली मंदिर पर कट्टरपंथियों का हमला, मूर्तियों को तोड़कर आधा किलोमीटर दूर फेंका

Next Post

यूपी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने इस दिग्गज नेता के बेटे को उतारा

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
By-Elections

यूपी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने इस दिग्गज नेता के बेटे को उतारा

यह भी पढ़ें

Vat Savitri Vrat

जानें कब है वट सावित्री व्रत? नोट कर लें पूजा-विधि, सामग्री लिस्ट

14/05/2026
Shardiya Navratri

नवरात्रि के दिनों में भूलकर भी न करें ये काम, रुष्ठ हो जाएगी मां

17/04/2021

महाराष्ट्र में बारिश का कहर,13 की मौत, IMD का अलर्ट जारी

29/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version