• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस राज्य में RTO और ARTO कार्यालयों में इस तारीख तक नहीं बनेंगे लर्निंग डीएल

Writer D by Writer D
28/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश
0
Driving Licence

Driving Licence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

परिवहन विभाग ने राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी आरटीओ और एआरटीओ कार्यालयों में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनाने पर 30 जून तक रोक लगा दी है। प्रदेश के आरटीओ और एआरटीओ कार्यालयों द्वारा गत 23 अप्रैल से जारी किए गए लर्निंग डीएल के सभी टाइम स्लॉट रद्द कर दिए गए हैं।

परिवहन आयुक्त धीरज साहू के आदेश के बाद अब पूरे प्रदेश के आरटीओ और एआरटीओ कार्यालयों में 30 जून तक लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन सकेंगे। परिवहन विभाग ने गत 23 अप्रैल से लर्निंग डीएल के लिए टाइम स्लॉट जारी किया था। कोरोना कर्फ्यू के कारण जिन आवेदकों को 30 जून तक का टाइम स्लॉट मिला था उसे परिवहन विभाग ने रद्द कर दिया है। ऐसे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों को अब दोबारा टाइम स्लॉट लेना पड़ेगा। राजधानी लखनऊ में लर्निंग डीएल के आवेदकों की संख्या करीब 20 हजार तो प्रदेश में तकरीबन 03 लाख है।

लर्निंग डीएल के आवेदकों को दोबारा टाइम स्लॉट लेने पर नहीं देनी होगी फीस

लखनऊ के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अखिलेश कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को बताया कि जिन आवेदकों के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के टाइम स्लॉट निरस्त किए गये हैं। वे जब दोबारा टाइम स्लॉट अपॉइंटमेंट के लिए आवेदन करेंगे तो उनको फीस का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। ऐसे आवेदकों की पूर्व में जमा की गई फीस नए टाइम स्लॉट में समायोजित की जाएगी।

प्रदेश में 31 मई से शुरू होगी स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया

परिवहन आयुक्त ने प्रदेश के सभी संभागीय परिवहन अधिकारियों को आदेश दिया है कि स्थाई (परमानेंट) ड्राइविंग लाइसेंस के बनाने की प्रक्रिया 31 मई से शुरू की जाए। पूर्व में जिन आवेदकों ने अप्रैल से लेकर मई तक स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए टाइम स्लॉट लिया था उसे अब रीशेड्यूल करके आवेदकों के मोबाइल पर मैसेज भेजा जाएगा। जिन आवेदकों के मोबाइल पर मैसेज आएगा उन्हें ही स्थाई लाइसेंस बनवाने के लिए  आरटीओ और एआरटीओ कार्यालय जाना होगा।

Tags: ARTODriving licencertoup news
Previous Post

सुशांत सिंह हत्या मामले में NCB की बड़ी सफलात, सिद्धार्थ पीठानी गिरफ्तार

Next Post

सागर हत्याकांड: पहलवान सुशील का एक और साथी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Next Post
sagar murder case

सागर हत्याकांड: पहलवान सुशील का एक और साथी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Nawab Singh

कन्नौज रेप केस: नवाब सिंह के भाई पर इनाम घोषित, ‘बुआ’ के खाते में ट्रांसफर किए थे लाखों रुपए

29/08/2024
UPPSC 2024

UPPSC का बड़ा फ़ैसला, सीधी भर्ती में जुड़ेंगे स्क्रीनिंग एग्जाम के भी मार्क्स

04/07/2022

प्रदेश को योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री नहीं मिल सकता : स्वतंत्रदेव

06/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version