• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कल से बदल जाएंगे ये 5 नियम, आपकी जेब पर ऐसे होगा असर

Writer D by Writer D
30/06/2023
in Business, Main Slider
0
1 July

1 July

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जुलाई (July) का महीना कल से शुरू हो जाएगा और 1 जुलाई से ही आपको रसोई गैस के लेकर इनकम टैक्स तक, बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. क्योंकि हर महीने की शुरुआत में कई नियम बदले जाते हैं. ऐसे ही कई नए नियम एक जुलाई (July) से लागू होने जा रहे हैं. जिनका आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा. 1 जुलाई से होने जा रहे इन बदलावों के बारे में जानना आपके लिए बहुत जरूरी है. इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमत से लेकर क्रेडिट कार्ड पर टीसीएस लगाना तक शामिल है. जुलाई का महीने शुरू होने से पहले इन बदलाव के बारें में जरूर जान लें ताकि आपको किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए.

पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमत में बदलाव

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol-Diesel Price) से लेकर गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) तक के नए रेट जारी करती हैं. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. अगर इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहीं तो तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करने (Petrol-Diesel Price Cut) पर विचार कर सकती है. ऐसे में अगले महीने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है. इसके अलावा 1 जुलाई को एलपीजी गैस की कीमत में बदलाव हो सकता है. उम्मीद है कि अगले महीने एलपीजी की कीमतें भी सस्ती हो सकती हैं.

पैन आधार लिंकिंग

पैन के साथ आधार लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून यानि आज है. इन दोनों डॉक्युमेंट्स को लिंक नहीं करने पर 1 जुलाई (July) से आपको इनकम टैक्स रिटर्न भरने में दिक्कत आ सकती है. ऐसे में किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए इसे आज ही लिंक करा लें. इससे पहले पैन-आधार को लिंक कराने की लास्ट डेट 31 मार्च थी.

आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई

वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है. टैक्सपेयर्स को हर साल आईटीआर फाइल करना होता है. ऐसे में अगर आपने अभी तक आईटीआर फाइल नहीं किया है तो समय रहते फाइल कर लें. अगर 31 जुलाई के अंदर आईटीआर फाइल नहीं किया गया तो ऐसी स्थिति में आपको 5000 रुपए जुर्माना भरना पड़ सकता है.

कोर्ट ने शख्स को सुनाई 170 साल की सजा, जानें पूरा मामला

एडवांस टैक्स पेमेंट

अगर आपका आपका टैक्स 10 हजार रुपए से अधिक है तो आपके लिए इसे तय समयसीमा में भरना बहुत ही आवश्यक हैं. अगर आपने समय रहते एडवांस टैक्स पेमेंट (Advance Tax Payment) नहीं किया तो पहली तीन किस्तों पर 3% और आखिरी किस्त पर 1% के हिसाब से कुल एडवांस टैक्स की राशि पर ब्याज देना होगा. इससे आपकी जेब का ही बोझ बढ़ेगा. इसलिए आपको 30 जून को ही एडवांस टैक्स पेमेंट कर देना चाहिए. 1 जुलाई से आप एडवांस टैक्स पेमेंट नहीं कर सकेंगे और न ही आगे मौका मिलेगा.

फुटवियर कंपनियों के लिए QCO जरूरी

1 जुलाई 2023 से देश में खराब क्वालिटी वाले फुटवियर के मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री पर प्रतिबंध लगने जा रहा है. सरकार ने फुटवियर यूनिट्स को क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (क्यूसीओ) लागू करने का आदेश दिया है. जिसके तहत फुटवियर कंपनियों के लिए QCO अनिवार्य कर दिया गया है. वर्ल्ड ट्रेड ऑग्रेनाइजेशन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों का पालन करते हुए सरकार ने फुटवियर कंपनियों के लिए कुछ मानक पेश किए हैं. अब फुटवियर कंपनियों को इन नियमों के मुताबिक जूते-चप्पल बनाने होंगे. फिलहाल QCO के दायरे में 27 फुटवियर प्रोडक्ट शामिल हैं, लेकिन अगले साल बाकी 27 प्रोडक्ट भी इस दायरे में लाए जा सकते हैं.

Tags: July 2023rules change
Previous Post

योगी ने विकास प्राधिकरणों से कहा- माफियाओं की भूमि पर बनाएं गरीबों का आशियाना

Next Post

बिना आधार के हो जाएगा आपका ये काम, आम लोगों को ऐसे मिलेगी राहत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानित, कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को प्रदान किया चेक

23/09/2026
Main Slider

ईशान आनंद को मिला बुआ का आशीर्वाद, मायावती ने बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

23/09/2026
Business

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

23/09/2026
Next Post
Aadhaar card

बिना आधार के हो जाएगा आपका ये काम, आम लोगों को ऐसे मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें

PM Modi

पीएम मोदी – ‘स्वामित्व योजना’ से अब भारत बन सकेगा आत्मनिर्भर

11/10/2020
लखनऊ।  प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि पर्यावरण के अनुकूल हमारी जीवन शैली हो और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए व्यक्तियों के व्यवहार में परिवर्तन आए इसके लिए केंद्र सरकार की मिशन लाइव कार्यक्रम के पहल पर शहरों को साफ सुथरा, स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए योगी सरकार प्रदेश के सभी 762 निकायों में 'ना थ्रो, ना थ्रो ' RRR सेंटर बना रहा है। आगे चलकर इसे सभी निकायों के प्रत्येक वार्ड में बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव पर्यावरण के साथ हम सभी के जीवन को प्रभावित कर रहा है। प्रकृति का कम से कम दोहन कर हमें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। साथ ही अच्छे वातावरण के लिए अपने जीवन में रिड्यूस, रीयूज,रीसाइकिल की कार्य पद्धति को भी अपनाना होगा। कहां की मिशन लाइव कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने 20अक्टूबर, 2022 को गुजरात में की थी, जिसके कार्यक्रम आज पूरे देश में चल रहे हैं। हमारे प्रदेश में भी 15 मई से 05जून,2023 तक विशेष अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा  (AK Sharma) ने आज लखनऊ नगर निगम द्वारा लालबाग के दया निधान पार्क में 'मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर ' अभियान के तहत स्थापित 'ना थ्रो, ना थ्रो' RRR सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से अपने घरों की निष्प्रयोज्य सामग्री को इधर उधर न फेंकने के बजाय निकायों में स्थापित RRR सेंटर को देने की अपील की। जिससे कि जरूरतमंदों कि इससे मदद की जा सके। लोगों के घरों में व्यर्थ पड़ी इस सामग्री का रिड्यूस रीयूज रीसाइकिल कर शहरों को और स्वच्छ, सुंदर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस निष्प्रयोज्य सामग्री को इधर-उधर फेंकने से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है, जल में जाने से पानी अशुद्ध होता है और नाले नालियों में जाने से यह चोक हो जाती है। ये सामग्री शहरों की साफ-सफाई और सुंदरता को भी खराब करती हैं। नगर विकास मंत्री  (AK Sharma) ने कहा की लोगों के घरों में पड़ी अनुपयोगी सामग्री किसी के लिए बहुत उपयोगी हो सकती है। किसी के जीवन का सपना इससे पूरा हो सकता है। वस्तुओं का रीयूज हमारी संस्कृति का भाग रहा है। इससे समाज को जोड़ने में मदद मिली थी, जिसे आज फिर से अपनाना होगा। उन्होंने लोगों को अपने घरों की इस प्रकार की अनुपयोगी सामग्री, जिसमें कपड़े, किताबें, खिलौने, इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मशीनरी, साइकिल आदि RRR सेंटर को दे सकते हैं। इन केंद्रों को कपड़ा बैंक, किताब बैंक, बर्तन बैंक, खिलौना बैंक, फर्नीचर बैंक के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें जनभागीदारी बढ़ाने के लिए स्वयं सहायता समूहो, जनप्रतिनिधियों, व्यापारी वर्ग, स्टूडेंट, सर्विस क्लास का भी सहयोग लिया जाएगा। सामग्री को एकत्रित करने के लिए स्वच्छता रथ संचालित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के 810 सेंटर पूरे प्रदेश में अभी खोले जा चुके हैं।  श्री शर्मा  (AK Sharma) ने कहा कि सुबह बनारस शाम ए अवध  तथा मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं, हमारे प्रदेश की पहचान रही है। कहां थी पर्यावरण फ्रेंडली बनने के लिए हमें अपने जीवन में आरआरआर फार्मूले को अपनाना अपनाना होगा। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन से स्वच्छता के प्रति लोगों की धारणा बदली है,हमें अपने आसपास कूड़ा कचरा फैलने को रोकना होगा। इस पर ध्यान देना होगा कि कौन कूड़ा इधर उधर फेक रहा है। इसके पहले भी अनेकों प्रयास शहरों को सुंदर बनाने के लिए किए गए,जिसका परिणाम रहा कि जी-20 की बैठकों में आए विदेशी मेहमानों ने लखनऊ की स्वच्छता और सुंदरता की तारीफ की। इसके पहले चलाए गए सफ़ाई अभियानो से 4000 से अधिक कूड़ा स्थलों को साफ किया गया। अनेकों स्थानों पर नेकी की दीवार भी बनाई गई,जहां पर निष्प्रयोज्य सामग्री को इकट्ठा किया जाता है। केंद्र सरकार का यह अभियान उसका बृहद रूप ही है। कार्यक्रम में निकाय निदेशक  नेहा शर्मा, नगर आयुक्त  इंद्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त  पंकज सिंह व अन्य अधिकारीयों के साथ शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

घरों में पड़ी अनुपयोगी सामग्री किसी के लिए बहुत उपयोगी हो सकती है: एके शर्मा

20/05/2023
Raksha Bandhan

रक्षाबंधन पर भाई को राशि के अनुसार बांधें राखी, सौभाग्य की होगी प्राप्ति

08/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version