• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

24 अप्रैल तक चलाएं विशेष स्वच्छता अभियान, ग्रामीण आँचल भी न छूटें: सीएम योगी

Writer D by Writer D
20/04/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर: चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आगामी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के प्रस्तावित जनपद दौरे को ध्यान में रखते हुए की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम की तैयारियों को और सशक्त करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के निर्देश: व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त हो, जनसुविधाओं में न हो कोई कमी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने निर्देश दिए कि चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक की सड़कें दुरुस्त हों, झाड़ियों की सफाई हो और जरूरत पड़ने पर इंटरलॉकिंग का कार्य भी किया जाए। सभा स्थल पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाए ताकि आमजन कार्यक्रम को अच्छे से देख सकें। 30 ब्लॉकों में प्रत्येक में 10 पार्टी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाए, जो लोगों को भाषण समाप्ति तक सहायता दें।

सभा स्थल और पार्किंग पर उपलब्ध हों सुविधाएं:

स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल के साथ ही गुड़ की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने निर्देशित किया कि लोगों को सभा स्थल तक पहुंचाने हेतु 800 बसों की व्यवस्था की जाए। पार्किंग सुनियोजित हो ताकि यातायात बाधित न हो।

स्वच्छता है प्राथमिकता: चलेगा विशेष अभियान

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने नगर निगम, जनप्रतिनिधियों और संगठन से 24 अप्रैल तक स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया। अभियान के प्रमुख बिंदुओं में प्लास्टिक मुक्त वातावरण, कूड़ा निस्तारण की सटीक व्यवस्था, गंदगी से निजात के साथ स्वच्छ, सुंदर कानपुर की प्रस्तुति अहम रही।

मेट्रो का मिलेगा तोहफा: यातायात होगा आसान

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने जनपदवासियों को 16 किमी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शेष 16 किमी का संचालन भी जल्द आरंभ होगा, जिससे लोग जाम से निजात पाकर सुगम यात्रा कर सकेंगे।

इन प्रमुख परियोजनाओं का होगा शिलान्यास व लोकार्पण

▪️24 अप्रैल को प्रधानमंत्री जी करेंगें 11 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, जिनकी कुल लागत ₹20,656 करोड़ है।

▪️घाटमपुर तापीय विद्युत परियोजना: ₹9,338 करोड़

▪️पनकी तापीय विस्तार परियोजना: ₹8,305 करोड़

▪️कानपुर मेट्रो रेल परियोजना (7 किमी): ₹2,120 करोड़

अन्य प्रमुख परियोजनाएं

▪️बिनगवां में 40 MLD टर्शरी ट्रीटमेंट प्लांट

▪️किदवई नगर में 100 बेड अस्पताल

▪️पनकी धाम क्रॉसिंग पर रेल ओवर ब्रिज

▪️पनकी पॉवर हाउस रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी

▪️जीटी रोड के टाँस-नर्वल-अखरी-कुढ़नी खंड का चौड़ीकरण

▪️ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-8, इकोटेक-10, व सेक्टर-28 में विद्युत उपकेंद्र और लाइनें

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

पूर्व DGP की हत्या से सनसनी, पत्नी पर शक

Next Post

प्रधानमंत्री आवास के कब्जे या भुगतान की हर समस्या दूर करेगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Next Post
PM Awas

प्रधानमंत्री आवास के कब्जे या भुगतान की हर समस्या दूर करेगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

आमिर की बेटी आइरा ने बोल्ड अंदाज में काटा केक

09/05/2022
Glowing Skin

मॉनसून में ऐसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

11/08/2025
Wagner gave advice to Indian vice-captain Ajinkya Rahane

भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को वैगनर ने दी सलाह, जानिए क्या कहा

21/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version