• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में 25 फीसदी ग्रामीण परिवारों को मिलने लगा नल से जल

Writer D by Writer D
31/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Tap Connections

Tap Connections

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 25 फीसदी ग्रामीण परिवारों तक नल से जल (Tap Water) की आपूर्ति शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने शनिवार को हर घर नल योजना (Har Ghar Nal Yojna) का 25 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत सरकार ने इस उपलब्धि पर योगी सरकार और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है।

नए साल में प्रवेश करने के साथ ही योगी सरकार (Yogi Governement) ने हर घर जल योजना से 25 प्रतिशत परिवारों तक नल से जल पहुंचाने का बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया है। खासतौर से तब जबकि छह महीने पहले हर घर जल योजना की प्रगति का आंकड़ा 12 फीसदी था। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने केवल छह महीने में 13 फीसदी प्रगति का रिकार्ड हासिल करते हुए 25 फीसदी परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य हासिल किया।

इस योजना से सरकार ने 66,29,491 परिवारों तक शुद्ध पेयजल पहुंचा दिया है। 3,97,76,946 से ज्यादा ग्रामीण जनता लाभान्वित होगी।

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में योजना ने एक फीसदी से अधिक परिवारों तक हर घर जल पहुंचाने का लक्ष्य पूरा किया है। 25 दिसंबर से शुरू हुए संकल्प अटल हर घर जल अभियान की इसमें बड़ी भूमिका रही है। इससे पहले एक वित्तीय वर्ष में सबसे ज्यादा फंक्शनल हाउस होल्ड टैप कनेक्शन (एफएचटीसी) देने वाले राज्यों की श्रेणी में भी उत्तर प्रदेश शामिल हो चुका है। उत्तर प्रदेश एक दिन में सर्वाधिक नल कनेक्शन देने का रिकार्ड भी अपने नाम कर चुका है।

योजना को रफ़्तार देने वाले योगी सरकार के पांच मूल मंत्र

कुशल मार्गदर्शन –. जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरंतर राज्य के अधिकारियों से संवाद करते रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी लगभग अपनी हर दूसरी बैठक में हर घर जल योजना की अधिकारियों से पड़ताल करते हैं।

सुढृढ़ प्लानिंग – यूपी में हर घर जल योजना को लेकर योगी सरकार ने ग्राउण्ड लेवल पर सुढृढ़ योजना तैयार की जिसमें राज्य से लेकर गांव स्तर तक अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की भूमिका निर्धारित है।

प्रभावी क्रियान्वयन – जल जीवन मिशन की योजना को जमीन पर उतारने के लिये राज्य मुख्यालय से लेकर पंचायतों तक सात स्तरीय क्रियान्वयन योजना लागू की गई।

सतत निगरानी – योजना को रफ्तार देने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुहिम में सतत निगरानी और निरंतर निरीक्षण ने बड़ी भूमिका निभाई। जहां मुख्यमंत्री ने खुद निरीक्षण और निगरानी की कमान संभाली वहीं अन्य अफसरों ने स्थलीय निरीक्षण कर योजना को रफ़्तार दी। नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने सप्ताह में दो दिन (मंगलवार-बुधवार) को बिना रुके जिले वार एक-एक योजना की समीक्षा कर योजना को तीव्र गति से आगे बढ़ाया।

यूपी में जी-20 सम्मेलन को लेकर कई चक्रों में होगी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था

टीम भावना/जागरूकता – हर घर जल योजना को लेकर विभाग की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान ने 25 फीसदी नल कनेक्शन पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं आला अफसरों से लेकर ग्राम प्रधान और लेखपाल तक को एक टीम के तौर पर जोड़ा गया।

Tags: bundelkhand newshar ghar nal yojnaLucknow Newsyoig news
Previous Post

यूपी में जी-20 सम्मेलन को लेकर कई चक्रों में होगी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था

Next Post

नए साल का हो गया आगाज, इस देशों ने 2023 का किया जोरदार स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

कौशल से कारोबार और नवाचार तक, UPITS में दिखा युवाओं के हुनर का नया चेहरा

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में गूंजी युवाओं की आवाज़, ‘युवा नीति संवाद’ में 800 से अधिक युवाओं ने की सशक्त भागीदारी

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

हारेंगे तो क्या आरोप लगाएंगे, अभी से स्क्रिप्ट तैयार’, केशव मौर्य का विपक्ष पर वार

25/09/2026
Next Post
New Year celebration

नए साल का हो गया आगाज, इस देशों ने 2023 का किया जोरदार स्वागत

यह भी पढ़ें

PM Kisan Yojna की वेबसाइट पर हुआ बदलाव, पेज से हट गया ये ऑप्शन

09/09/2022
Bigg Boss 15

बिग बॉस 15 तोडेगा अपने सारे रेकॉर्ड्स, अब तक सबसे लम्बा होगा सीजन

18/06/2021
Arrested

पत्नी की दहेज हत्या का आरोपित पति गिरफ्तार

19/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version