• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

Writer D by Writer D
06/03/2026
in उत्तर प्रदेश, खेल, लखनऊ
0
Rural Stadiums

Rural Stadiums

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के सभी विकास खंडों में ग्रामीण स्टेडियमों (Rural Stadiums) के निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना पर तेजी से काम चल रहा है। इन स्टेडियमों में मल्टीपरपज हॉल, कम से कम 200 मीटर का एथलेटिक्स ट्रैक तथा विभिन्न आउटडोर खेलों के लिए मैदान विकसित किए जा रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में करीब 30 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।

प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत प्रत्येक विकास खंड में एक ग्रामीण स्टेडियम (Rural Stadiums) और ओपन जिम की स्थापना की जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में खेल प्रशिक्षण, नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि गांव-गांव में खेल संस्कृति विकसित हो और ग्रामीण प्रतिभाएं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करें। यह पहल ग्रामीण युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

स्पोर्ट्स कॉलेज बनेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस-

योगी सरकार का लक्ष्य खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। इसी दृष्टि से प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेजों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित प्रस्ताव जल्द ही खेल विभाग को उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही स्पोर्ट्स कॉलेजों को स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी से संबद्ध करने की भी योजना है, जिससे खिलाड़ियों को सुव्यवस्थित ढांचे में उन्नत प्रशिक्षण और आधुनिक खेल सुविधाएं मिल सकें।

खेल प्रशिक्षकों की तैनाती पर जोर-

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द उत्तर प्रदेश खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की जाए। उन्होंने कहा है कि खिलाड़ियों के विकास और खेल गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए उपलब्ध धनराशि का उपयोग खेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं के आयोजन और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में प्रभावी रूप से किया जाए। साथ ही विकास खंड स्तर पर निर्माणाधीन ग्रामीण स्टेडियमों (Rural Stadiums) का कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए तथा प्रत्येक स्टेडियम में आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से खेल प्रशिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन-

प्रदेश के गांवों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों और उचित मंच के अभाव में कई प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पातीं। ग्रामीण स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, स्थानीय टूर्नामेंट और प्रशिक्षण की सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक अपनी पहुंच बना सकेंगे।

खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल-

प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार खेल अवसंरचना का विस्तार कर रही है। इसके तहत विभिन्न जिलों में स्टेडियम, मिनी स्टेडियम और खेल मैदानों का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही फुटबॉल सहित अन्य खेलों के लिए भी बड़े पैमाने पर मैदान विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में खेल संस्कृति को और मजबूती मिले।

युवाओं को मिलेगा स्वास्थ्य और रोजगार का लाभ-

ग्रामीण स्टेडियमों (Rural Stadiums) के निर्माण से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे फिटनेस के प्रति अधिक जागरूक होंगे। इसके साथ ही खेल प्रशिक्षकों, प्रतियोगिताओं के आयोजन और अन्य गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

Tags: Rural Stadiums
Previous Post

BJP नेता के बेटे एकांश ने UPSC परीक्षा में हासिल की तीसरी रैंक, CM सैनी ने दी बधाई

Next Post

महंगी हुई रसोई गैस, 6 साल बाद LPG के दामों में हुआ भरी इजाफा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
LPG gas cylinder

महंगी हुई रसोई गैस, 6 साल बाद LPG के दामों में हुआ भरी इजाफा

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

गर्भवती पुत्री के हत्यारे समेत चार को उम्र कैद

02/12/2021
arrested

लखनऊ नारकोटिक्स टीम का मथुरा के जमुनापार में छापा, पकड़ा युवक

01/01/2022
BPCL

सरकार ने BPCL में हिस्सेदारी खरीदने के लिए समय सीमा 16 नवंबर तक बढ़ाई

30/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version