• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सहारनपुर : हथनी कुंड बैराज से छोड़ा गया 10 हजार 685 क्यूसेक पानी

Desk by Desk
23/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, सहारनपुर
0
हथनी कुंड बैराज

हथनी कुंड बैराज से छोड़ा गया 10 हजार 685 क्यूसेक पानी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही वर्षा के चलते सहारनपुर जिले में हथनी कुण्ड बैराज से शनिवार को 10 हजार 685 क्यूसेक पानी छोडा गया है।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बाढ़ कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए है कि किसी भी दशा में जन-धन की हानि न होने पाये। इसके लिए समय से ही जरूरी उपाय पूरे कर लिये जायें। बाढ़ नियंत्रण के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रियता से कार्य कर रहा है। 25 बाढ़ चैकियों में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता तथा राजस्व विभाग के कर्मियों की तैनाती के साथ ही जरूरी खाद्यन्न पदार्थ, मिट्टी का तेल, तिरपाल, दरी, पशुओं को चारे व दवाईयों आदि की समुचित व्यवस्था कराई गई है।

इटावा : कोरोना काल में हुई थी शादी, तीन माह बाद विवाहिता ने की आत्महत्या

उन्होंने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। स्वास्थ्य व पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि प्रभावित क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य के लिए समुचित दवाई एवं चिकित्सकों की व्यवस्था सुनिशिचत रखी जाए। साथ ही पशुओं में नियमित टीकाकरण तथा संभावित बाढ़ की स्थिति में चारे की समुचित व्यवस्था भी रखी जाए।

श्री सिंह ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं भी जल जमाव न होने दिया जाए। संचारी रोगों के प्रति लोगों को सजग करने के साथ नियमित रूप से फागिंग आदि कराई जाए। ग्रमीणों को शुद्ध पेयजल पीने के लिए प्रेरित किया जाए।

उन्होने बताया कि यमुना नदी की बाढ़ से होने नुकसान को कम करने के लिए यमुना नदी पर बाढ़ से बचाव के लिए 17 करोड़ रूपए की लागत से स्टड का निर्माण कराया गया है। स्टड के निर्माण से जनपद के गांव सनौली, कल्लरहेड़ी, नानूवाला, किशनपुरा जैसे अनेकों गांवों के किसानों की बाढ़ से फसल बर्बाद होने से बच सकेंगी।

बागपत : पुलिस मुठभेड़ में शराब तस्कर गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी घायल

नदियों में अभी किसी भी स्थान पर कटाव की स्थिति नहीं है। कटाव को रोकने के लिए संवदेनशील स्थनों यथा टाबर बंध, मंधौर बंध, लखनौती बंध, एप्रोच रोड बंध,ननियारी टोडरपुर बंध तथा धौलरा बंध पर समुचि मात्रा में बोल्डर, बल्ली, खाली बोरी आदि की समुचित व्यवस्था की गई है।

बाढ़ चैकियां पूरी तरह सर्तक और स्थिति पर नजर रखे हुए है। जिला मुख्यालय पर आपदा बाढ़ कंट्रोल रूम, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भी बाढ़ कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। साथ ही तहसील सहारनपुर, बेहट, नुकुड़, देवबंद तथा तहसील रामपुर मनिहारान में भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। तहसील सहारनपुर में 4 बाढ़ चौकियां, तहसील नुकुड़ में 8, देवबंद में एक, रामपुर मनिहारान में एक तथा तहसील बेहट में 11 बाढ़ चैकियों की स्थापना की गयी है।

Tags: 24ghante online.comHathni Kund BarragerainssaharanpurSaharanpur District Magistrate Akhilesh Singhबारिशसहारनपुरसहारनपुर जिलाधिकारी अखिलेश सिंहहथ्णि कुंड बैराज
Previous Post

कोराना कल में हिना खान की होममेड वैक्स से घर पर ही करें वैक्सिंग

Next Post

कुशीनगर : दबिश के दौरान पूर्व प्रधान एवं हिस्‍ट्रीशीटर गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

Relief operations for flood victims
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान युद्ध स्तर पर जारी, भोजन से लेकर सुरक्षित ठिकाने तक का इंतजाम

31/08/2026
DM Mayur Dixit
Main Slider

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: DM मयूर दीक्षित

31/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

31/08/2026
OP Rajbhar-Akhilesh
उत्तर प्रदेश

अंकित बालियान एनकाउंटर के बाद अखिलेश पर बरसे राजभर, बोले- अब खबर मिल गई ना?

31/08/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

मायावती ने की मतदाताओं से अपील- वादों और विश्वासघात से बचें, निष्पक्ष होकर करें वोट

31/08/2026
Next Post

कुशीनगर : दबिश के दौरान पूर्व प्रधान एवं हिस्‍ट्रीशीटर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

कोरोना वैक्सीनेशन corona vaccination

यूपी कोरोना वैक्सीनेशन के लिए तैयार, लाभार्थियों से पीएम मोदी करेंगे बात

15/01/2021
Salman Khan

सलमान खान को AK-47 से छलनी करने का था प्लान, लॉरेंस गैंग के 4 शूटर मुंबई से अरेस्ट

01/06/2024
CM Bhajanlal

CM भजनलाल ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में विजय रूपाणी के निधन पर शोक व्यक्त किया

13/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version