• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु नियुक्त किये जाएंगे नोडल अधिकारी

Writer D by Writer D
24/05/2024
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnu Dev Sai

CM Vishnu Dev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। जन समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) की सरकार अब अफसरों की जिम्मेदारी तय करने जा रही है। मंत्रालय से लेकर जिला स्तर तक नोडल एवं अपीलीय अधिकारियों की नियुक्ति होगी। जो पंद्रह दिन के अंदर आवेदनों का निराकरण करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार (Sai Government) का स्लोगन विष्णु का सुशासन को चरितार्थ करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने अभी पिछले दिनों एक साक्षात्कार में कहा था कि सामान्यतः वे बेहद शांत हैं, मगर जनता की समस्याओं के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर उन्हें गुस्सा आता है। संभवतः इसी परिप्रेक्ष्य में सीएम साय ने मुख्यमंत्री जन चौपाल पोर्टल में मिले समस्याओं के त्वरित और उचित निदान के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत नोडल अधिकारी और अपीलीय अधिकारी की नियुक्ति की जानी है। मंत्रालय स्तर पर अवर सचिव नोडल अधिकारी होंगे जबकि उपसचिव अपीलीय अधिकारी होंगे। इसी तरह जिला स्तर पर डिप्टी कलेक्टर अथवा संयुक्त कलेक्टर नोडल अफसर होंगे और अपर संचालक को अपीलीय अधिकारी का दायित्व मिलने जा रहा है। जबकि संचालनालय स्तर पर सहायक संचालक नोडल अफसर होंगे और अपर कलेक्टर अपीलीय अधिकारी होंगे।

साय सरकार (Sai Government) ने जनता से मिले आवेदनों का गुणवत्तापूर्वक और त्वरित गति से निराकरण के लिए अफसरों को केवल पंद्रह दिन का समय देना निर्धारित किया है। संबंधित विभाग अथवा शाखा के द्वारा आवेदनों के संबंध में कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत संबंधित नोडल अधिकारी उसका परीक्षण करेंगे और अंतिम निराकरण की कार्यवाही पर अपनी मुहर लगाएंगे। व्यवस्था यह होगी कि जिन विभागों या जिलों के द्वारा पंद्रह दिन के भीतर आवेदनों का सही तरीके से निराकरण नहीं किया जा रहा हो तो उसकी सूची स्वतः ही पोर्टल पर प्रदर्शित हो जाएगी।

अनर्थकारी है कांग्रेस और सपा का गठबंधन, जब भी साथ आए अनर्थ ही हुआ : योगी

इतना ही नहीं साय सरकार (Sai Government)  ने आवेदकों को उसके आवेदन के निराकरण की जानकारी तथा निराकरण के बाद फीडबैक एवं अपील करने की सुविधा दिया जाना तय किया है। जिससे आवेदक के प्रकरणों के निराकरण की गुणवत्ता में वृद्धि हो सके।

सुशासन का राज स्थापित करने की दिशा में सांय-सांय निर्णय ले रही विष्णु देव की सरकार सभी नियुक्त किये गए नोडल एवं अपीलीय अधिकारियों के नाम-पदनाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जानकारी भी अपने कार्यालय में रखेगी।

जनता की समस्या का त्वरित निराकरण मकसद-आम आदमी की दिक्कतों को तुरंत दूर करना ही हमारी सरकार का मकसद है। मुख्यमंत्री जन चौपाल पोर्टल पर आए आवेदनों का त्वरित निराकरण जनता के लिए राहत भरा होगा। इसी लिए मुख्यमंत्री जन चौपाल पोर्टल पर आवेदनों के संबंध में नोडल अफसर नियुक्त होंगे, जो पंद्रह दिन के भीतर आवेदनों का संतुष्टीदायक निराकरण करेंगे। संतुष्टि न होने पर आवेदक अपील भी कर सकेगा। जिसके लिए अपीलीय अधिकारी भी नियुक्त होंगे। अफसरों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

Tags: Chhattisgarh newsCM Vishnudev SaiRaipur news
Previous Post

अनर्थकारी है कांग्रेस और सपा का गठबंधन, जब भी साथ आए अनर्थ ही हुआ : योगी

Next Post

मैं निभा रही हूं मां का फर्ज अब है आपकी बारी: मेनका

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती को मिलेगा बढ़ावा, क्लस्टर आधारित उत्पादन पर जोर

11/08/2026
Haridwar Kanwar Mela
Main Slider

कांवड़ मेला 2026: करीब 5 करोड़ शिवभक्त पहुंचे हरिद्वार, CM धामी ने जताया आभार

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 , युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

कर्मचारी संगठनों की मांगों पर CM धामी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

11/08/2026
CM Yogi
Main Slider

युवाओं पर किसी तरह का लांछन लगाना उचित नहीं: मुख्यमंत्री योगी

11/08/2026
Next Post
Maneka Gandhi

मैं निभा रही हूं मां का फर्ज अब है आपकी बारी: मेनका

यह भी पढ़ें

CM Yogi

आधुनिक सोच के साथ विकास और रोजगार का संगम बन रहा गोरखपुर : मुख्यमंत्री

19/09/2024
CM Yogi

सीएम योगी ने श्री रामलला की पूजा अर्चना की, राम मंदिर निर्माण की ली जानकारी

19/03/2023
cm yogi

अवैध वसूली करने वाले अस्पतालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : योगी

29/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version