• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धर्मांतरण मामले में गुजरात से गिरफ्तार सलाहुद्दीन शेख को लाया गया लखनऊ

Writer D by Writer D
02/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
Salahuddin Sheikh

Salahuddin Sheikh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के मोहम्मद उमर गौतम के सहयोगी सलाहुद्दीन जैनुद्दीन शेख को अहमदाबाद से गिरफ्तार करने के बाद आज उसे लखनऊ लाया गया,इसे कल अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।

इस बीच न्यायालय ने धर्मांतरण मामले में पहले गिरफ्तार किए गये तीन अन्य आरोपियों इरफान शेख, अब्दुल मन्नान व राहुल भोला की पांच दिनों की रिमांड मंजूर की है।

एटीएस के विवेचक अनिल कुमार विश्वकर्मा के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लखनऊ तीनों की पांच दिनों की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की। हालांकि एटीएस ने सात दिनों की रिमांड मांगी थी। रिमांड अवधि दो जुलाई सुबह 11 बजे से शुरू होकर सात जुलाई को सुबह 11 बजे तक रहेगी। रिमांड पर पूछताछ के दौरान एटीएस को इरफान शेख से अहम सूचनाएं मिलने की उम्मीद है।

डेल्टा प्लस को लेकर CM योगी ने दिए सावधानी बरतने के निर्देश

गौरतलब है कि मूक बधिर बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने में इरफान की महत्वपूर्ण भूमिका का पता चला है। वह ऐसे बच्चों का ब्रेनवॉश करने में माहिर है। इस बीच अहमदाबाद से गिरफ्तार उमर गौतम के सहयोगी सलाहुद्दीन जैनुद्दीन शेख से हवाला रैकेट के बारे में कुछ अहम जानकारी मिलने की संभावना है। उसने पूर्व में हवाला के जरिए मोहम्मद उमर गौतम को पैसे भी भेजे हैं। इस आधार पर एटीएस को आशंका है कि धर्मांतरण गिरोह को हवाला से भी पैसे मिलते रहे हैं। तीन दिन पहले गुजरात एटीएस के सहयोग से गिरफ्तार किए गये सलाहुद्दीन शेख के कब्जे से मिले आईपैड और मोबाइल फोन की भी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी,जिससे कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

एटीएस ने विगत 20 जून को अवैध धर्मान्तरण कराने वाले दो व्यक्तियों को दिल्ली के जामिया से गिरफ्तार किया था। इस प्रकरण की जांच के क्रम में यूपी एटीएस ने तीन अन्य व्यक्तियों को 28 जून को गिरफ्तार किया। इस समबन्ध में धारा-420/120(बी)/153(ए)/ 153(बी)/295/511 भा.द.वि. व 3/5 उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2020 बनाम मुफ़्ती काजी, उमर गौतम,आईडीसी (इस्मालिक दावा सेण्टर) संस्था व अन्य नाम पता अज्ञात, थाना-एटीएस, लखनऊ पर पंजीकृत किया गया है ।

Tags: ATSconversion of religionLucknow NewsSalahuddin Sheikh arrested
Previous Post

दरभंगा ब्लास्ट: NIA के हत्थे चढ़े दो और आरोपी, मिली पांच दिन की रिमांड

Next Post

राहुल ने सरकार पर कसा तंज, बोले- जुलाई आ गई, वैक्सीन नहीं आई

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

CM योगी का निर्णय, मानसिक मंदित संवासियों की अनुदान राशि बढ़ेगी

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

936 ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स संवारेंगे प्रदेश के 1 लाख से अधिक युवाओं का भविष्य

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र तैयार, सीएम योगी 3 जुलाई को करेंगे लोकार्पण

02/07/2026
CM Dhami
Main Slider

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें : धामी

02/07/2026
Next Post
Rahul Gandhi

राहुल ने सरकार पर कसा तंज, बोले- जुलाई आ गई, वैक्सीन नहीं आई

यह भी पढ़ें

bigg boss 14

BB14: निक्की तंबोली पर फूटा सलमान का गुस्सा, बोली- मन कर रहा खुद को सिगरेट से जला लूं

02/02/2021
Minister OP Rajbhar met PM Modi

पीएम मोदी से मिले योगी के मंत्री, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

01/01/2025
2020 का नोबेल शांति पुरस्कार

विश्व खाद्य कार्यक्रम को मिलेगा वर्ष 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार

09/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version