• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘सत्ताईस का खेवनहार…’ निषाद पार्टी ने लगवाई लखनऊ में बीजेपी दफ्तर के बाहर होर्डिंग

Writer D by Writer D
25/10/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Sanjay Nishad

Sanjay Nishad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा की नौ सीटों के लिए हो रहे उपचुनावों के बीच 2027 के चुनाव को लेकर पोस्टर वार तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पार्टी कार्यालय के बाहर सत्ताईस का सत्ताधीश लिखे पोस्टर नजर आए तो वहीं अब सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता संजय निषाद (Sanjay Nishad) को सत्ताईस का खेवनहार बता दिया है। ये पोस्टर लखनऊ में यूपी बीजेपी मुख्यालय के बाहर लगाए गए हैं जिनमें डॉक्टर संजय निषाद (Sanjay Nishad) को ‘सत्ताईस का खेवनहार’ बताया गया है।

निषाद पार्टी एनडीए में बीजेपी की सहयोगी पार्टी है और होर्डिंग में ऊपर एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तस्वीरें भी लगाई गई हैं। इसी होर्डिंग पर दूसरी तरफ यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की भी तस्वीरें लगी हैं। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय सिंह की तस्वीर भी इस होर्डिंग पर है। होर्डिंग देखने से ऐसा लग रहा है कि इसे अजय सिंह या उनके किसी समर्थक ने लगवाया होगा।

IND vs NZ 2nd Test Day 2: भारत की पहली पारी में हालत खराब, 7 व‍िकेट धड़ाम

होर्डिंग में ऊपर जय निषाद राज-जय श्रीराम भी लिखा हुआ है। ये होर्डिंग ऐसे समय में लगाया गया है जब यूपी की नौ विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। जिन नौ सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से दो सीटें ऐसी हैं जहां 2022 के चुनाव में निषाद पार्टी ने उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि, पार्टी दोनों ही सीटों पर हार गई थी। बीजेपी ने सहयोगी आरएलडी के लिए मीरापुर सीट छोड़ी है लेकिन दिल्ली में डेरा डालने के बावजूद संजय निषाद (Sanjay Nishad) को खाली हाथ ही लखनऊ लौटना पड़ा था। इसके बाद से ही बीजेपी और संजय निषाद की पार्टी में अनबन की चर्चा भी है।

बीजेपी कार्यालय के बाहर लगे इस होर्डिंग को दोनों दलों के बीच ‘ऑल इज वेल’ का संदेश देने की रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है। मझवां और कटेहरी में निषाद पार्टी का आधार भी मजबूत माना जाता है। ऐसे में नाराजगी की खबरें कहीं नुकसान न पहुंचे दें, होर्डिंग को इसी नुकसान की आशंका को शून्य करने की कोशिश बताया जा रहा है।

Tags: Lucknow Newssanjay nishadup nes
Previous Post

IND vs NZ 2nd Test Day 2: भारत की पहली पारी में हालत खराब, 7 व‍िकेट धड़ाम

Next Post

‘Tito’ को भी मिलेगी रतन टाटा की दौलत, जाते-जाते सबके लिए कर गए व्यवस्था

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
Ratan Tata

'Tito' को भी मिलेगी रतन टाटा की दौलत, जाते-जाते सबके लिए कर गए व्यवस्था

यह भी पढ़ें

5G Mobile: कम बजट वालों के लिए ये हैं 5 सबसे सस्ते 5G फोन, कैमरा भी मिलेगा 50MP

कम बजट में बेस्ट! 50MP कैमरा वाले ये हैं 5 सबसे सस्ते 5G फोन

28/11/2025
The entire family was found dead

केमिकल गोदाम में बने टैंक में तीन लोग गिरे, मालिक समेत दो की मौत

10/09/2022
राम मंदिर भूमि पूजन

राम मंदिर भूमि पूजन : चांदी की इन ईंटों को नींव रखेंगे पीएम मोदी, वजन है 22.6 किलो

28/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version