• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

’16 अप्रैल को पूछताछ के बहाने केजरीवाल को अरेस्ट करने की साजिश’- संजय सिंह का दावा

Writer D by Writer D
14/04/2023
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Sanjay Singh

Sanjay Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने समन जारी किया है। कथित शराब घोटाला मामले में उन्हें 16 अप्रैल सुबह 11 बजे पेश होने को कहा गया है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। आप का कहना है कि केजरीवाल द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ दिए गए भाषण के बाद ये धमकाने की कोशिश है। मामले को लेकर आप सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh)  ने शुक्रवार शाम को एक प्रेस कांफ्रेंस की।

आप नेता संजय सिंह (Sanjay Singh)  ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस दिन दिल्ली की विधानसभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दोस्त, उनकी कंपनी में लगा काला धन, नरेंद्र मोदी का है। उसी दिन मैंने कह दिया था कि अगला नंबर आपका है। ये लोग सारे जतन करेंगे प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार को दबाने के लिए। क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने सिलसिलेवार तरीके से एक एक चीज परत दर परतकर विधानसभा में देश को समझाने का प्रयास किया था। ये जो सारा भ्रष्टाचार का लाखों-करोड़ों का काला धन मोदी जी के दोस्त की कंपनी में लगा है, ये मोदी जी का पैसा है। उसी दिन से दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ मोदी जी ने ये साजिश रचना शुरू कर दिया और आज सीबीआई का समन आ गया।

बीजेपी पर भड़के संजय सिंह (Sanjay Singh) , कहा ‘अत्याचार का अंत होगा’

उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 16 तारीख को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की, जेल में डालने की साजिश रची गई है। इससे अरविंद केजरीवाल की आवाज रुकने वाली नहीं है। ये देश के एक-एक घर, गली-मोहल्ले में पहुंचेगी। जिस अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश को एक शिक्षा का मॉडल दिया, स्वास्थ्य का मॉडल दिया, बिजली-पानी का मॉडल दिया। वह अपनी इनकम टैक्स के कमिश्नर की नौकरी को लात मारकर देश और समाज की सेवा करने का संकल्प लेकर आगे बढ़े। वो अरविंद केजरीवाल हैं, जिन्होंने 13 दिन अनशन रखकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का काम किया। इस नोटिस से उनकी लड़ाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मुहिम रुकने वाली नहीं है।

अब सीएम केजरीवाल को CBI ने भेजा समन, शराब घोटाले मामले में होगी पूछताछ

दिल्ली की विधानसभा में अरविंद केजरीवाल के भाषण के बाद ये नोटिस से जो धमाकने का जो प्रयास किया गया है, ये गिरफ्तारी की जो साजिश रची गई है, इससे न अरविंद केजरीवाल, न आम आदमी पार्टी, न एक भी कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पहले भी बहुत कार्रवाई हुई हैं। इससे न दिल्ली की जनता का काम रुका और न भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई रुकी। 16 तारीख को अरविंद केजरीवाल सीबीआई दफ्तर जाएंगे।

Tags: Arvind Kejriwaldelhi newsliquor policy scamNational newsSanjay Singh
Previous Post

अब सीएम केजरीवाल को CBI ने भेजा समन, शराब घोटाले मामले में होगी पूछताछ

Next Post

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र कोरोना पॉजिटिव,

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
kalraj mishra

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र कोरोना पॉजिटिव,

यह भी पढ़ें

गाय का गोबर रोकता है रेडिएशन cow dung prevents radiation

दावा : गाय का गोबर रोकता है रेडिएशन, मोबाइल में हो इस्तेमाल

13/10/2020
Dhami

चारधाम यात्रा में हेल्थ एटीएम होने से श्रद्धालुओं को होगी सुविधा : धामी

25/03/2023
Punjab Monsoon Session

भाखड़ा डैम में दरार आने का मुद्दा पंजाब विधानसभा में उठा

06/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version