• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरदार पटेल सिर्फ इतिहास में नहीं, बल्कि सभी भारतीयों के दिल में रहते हैं : पीएम मोदी 

Writer D by Writer D
31/10/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टैचू ऑफ यूनिटी पर आयोजित एकता परेड को वीडियो संदेश के जरिए संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, वल्लभभाई पटेल को आज देश अपनी श्रद्धांजली दे रहा है। सरदार पटेल सिर्फ इतिहास में नहीं रहते, बल्कि वे सभी भारतीयों के दिल में रहते हैं।

पीएम मोदी ने कहा, राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। एक भारत-श्रेष्ठ भारत के लिए जीवन का हर पल जिसने समर्पित किया, ऐसे राष्ट्र नायक सरदार वल्लभभाई पटेल को आज देश अपनी श्रद्धांजली दे रहा है।

पीएम ने कहा, सरदार पटेल हमेशा चाहते थे कि, भारत सशक्त हो, समावेशी भी हो, संवेदनशील हो और सतर्क भी हो, विनम्र हो, विकसित भी हो। उन्होंने देशहित को हमेशा सर्वोपरि रखा। आज उनकी प्रेरणा से भारत, बाहरी और आंतरिक, हर प्रकार की चुनौतियों से निपटने में पूरी तरह से सक्षम हो रहा है।

नरेंद्र मोदी ने कहा, आजाद भारत के निर्माण में सबका प्रयास जितना तब प्रासंगिक था, उससे कहीं अधिक आजादी के इस अमृतकाल में होने वाला है। आजादी का ये अमृतकाल, विकास की अभूतपूर्व गति का है, कठिन लक्ष्यों को हासिल करने का है। ये अमृतकाल सरदार साहब के सपनों के भारत के नवनिर्माण का है।

मोदी ने कहा, आजादी का यह अमृत काल विकास की गति का है अद्भुत और सिद्धि को हासिल करने का है। यह सरदार साहब के भारत के नवनिर्माण का है। सरदार साहब हमारे देश को एक शरीर के रूप में देखते थे। एक जीवंत इकाई के रूप में देखते थे। इसलिए उनकी एक भारत का मतलब यह भी था, जिसमें हर किसी के लिए एक समान अवसर हो, एक समान सपने देखने का अधिकार हो।

उन्होंने कहा, आज से कई दशक पहले उस दौर में भी उनके आंदोलनों की ताकत यह होती थी कि उसमें महिला-पुरुष हर वर्ग, हर पंथ की सामूहिक उर्जा लगती थी। इसलिए आज जब हम एक भारत की बात करते हैं तो उस एक भारत का स्वरूप क्या होना चाहिए। उसे एक भारत का स्वरूप होना चाहिए। एक ऐसा भारत, जिसकी महिलाओं के पास एक से अनेक अवसर हो, एक ऐसा भारत जहां दलित, वंचित, आदिवासी, वनवासी देश का प्रत्येक नागरिक खुद को एक समान महसूस करें। एक ऐसा भारत जहां पर बिजली पानी जैसी सुविधाओं में भेदभाव नहीं, एक समान अधिकार हो यही तो आज देश कर रहा है। इसी दिशा में नित नए लक्ष्य तय कर रहा है और यह तब हो रहा है क्योंकि आज देश के हर संकल्प में सब का साथ जुड़ा हुआ है।

Tags: google newsHindi SamacharNational newspm modisardar vallabh bhai patel jayanti
Previous Post

शादी में संगीत बजाने पर तालिबानियों ने दी क्रूर सजा, 13 लोगों को उतारा मौत के घाट

Next Post

महंत महेंद्र केस: आनंद गिरि सहित तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
Mahant Swami Anand Giri

महंत महेंद्र केस: आनंद गिरि सहित तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

यह भी पढ़ें

आइवरमेक्टिन टेबलट

आइवरमेक्टिन टेबलट से होगा कोरोना का बचाव, यूपी सरकार ने जारी किया शासनादेश

25/08/2020
Farah Khan

फराह खान पर टूटा गमों का पहाड़, लंबी बीमारी से मां का हुआ निधन

26/07/2024
Amarnath

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 13 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

08/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version