• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश के टॉप बोर्डिंग स्कूलों की तर्ज पर संवारे जाएंगे 112 सर्वोदय विद्यालय

Writer D by Writer D
22/07/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Sarvodaya Vidyalaya

Sarvodaya Vidyalaya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के 112 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों (Sarvodaya Vidyalaya) की शैक्षणिक गुणवत्ता और आवासीय व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में समाज कल्याण विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में बुधवार को समाज कल्याण विभाग और बोर्डिंग स्कूल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएसएआई) के बीच गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। 

इस समझौते के माध्यम से सर्वोदय विद्यालयों में देश के अग्रणी बोर्डिंग स्कूलों की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को अपनाया जाएगा। इसके अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ छात्रावास प्रबंधन, छात्र देखभाल, अनुशासन, नेतृत्व विकास, जीवन कौशल और तकनीक आधारित शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

एमओयू के अंतर्गत सर्वोदय विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक बीएसएआई से संबद्ध प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूलों का शैक्षणिक भ्रमण करेंगे। वहां की शिक्षण व्यवस्था, छात्रावास संचालन और प्रशासनिक प्रणाली का अध्ययन कर एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जाएगी, जिसे प्रदेश के सभी 112 सर्वोदय विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सर्वोदय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को देश के सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूलों जैसी शिक्षा, अनुशासन और अवसर उपलब्ध कराना है। बीएसएआई के साथ यह साझेदारी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे विद्यार्थी और शिक्षक नई एवं श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों से सीखेंगे, अनुभव साझा करेंगे और शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाएंगे।

प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुराग यादव ने कहा कि यह समझौता सर्वोदय विद्यालयों के लिए नई शुरुआत है। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को देश के प्रमुख बोर्डिंग स्कूलों की श्रेष्ठ व्यवस्थाओं से सीखने का अवसर मिलेगा, जिसका सकारात्मक प्रभाव विद्यालयों की समग्र कार्यप्रणाली पर दिखाई देगा।

बीएसएआई की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सपना सुकुल ने कहा कि किसी राज्य सरकार के साथ बीएसएआई का यह पहला समझौता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह साझेदारी सर्वोदय विद्यालयों में सकारात्मक और दीर्घकालिक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में निदेशक समाज कल्याण संजीव सिंह, बीएसएआई के डायरेक्टर विनय पांडेय तथा उप निदेशक जे. राम सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Sarvodaya Vidyalaya
Previous Post

मुख्यमंत्री साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली

Next Post

गोसेवी परिवार के लिए मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना साबित हुई टर्निंग प्वाइंट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Jaiveer Singh
उत्तर प्रदेश

वाराणसी मंडल में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान

30/07/2026
Fake Medicines
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का नकली दवाओं के सिंडिकेट पर एक और बड़ा प्रहार

30/07/2026
Next Post
Mini Nandini Krishak Samridhi Yojana

गोसेवी परिवार के लिए मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना साबित हुई टर्निंग प्वाइंट

यह भी पढ़ें

AK Sharma

प्रदेश की योगी सरकार सफाई मित्रों के मान-सम्मान एवं जीवन की सुरक्षा की कर रही चिंता

25/02/2023
PNB

PNB के ग्राहक फटाफट कर लें ये जरूरी काम, वरना नहीं निकाल पाएंगे पैसा

03/12/2022
Prime Critical Care Hospital

प्राइम क्रिटी केयर अस्पताल में लगी आग, चार मरीजों की मौत

28/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version