• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सतीश महाना होंगे विधानसभा अध्यक्ष, विपक्ष का भी मिला समर्थन

Writer D by Writer D
28/03/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Satish Mahana

satish mahana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 1.0 में कैबिनेट मंत्री रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश महाना (Satish Mahana) अब विधानसभा अध्यक्ष (Speaker of the Assembly) की कुर्सी संभालेंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना हृदय नारायण दीक्षित की जगह लेंगे। कानपुर के महाराजपुर से लगातार आठवीं बार विधायक चुने गये विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता 62 वर्षीय सतीश महाना का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने की समय सीमा सोमवार दोपहर दो बजे समाप्त हो गयी। निर्धारित समय सीमा तक सिर्फ महाना का नामांकन पत्र ही प्रमुख सचिव विधानसभा के कार्यालय में जमा हुआ है। लिहाजा विधानसभा अध्यक्ष पद पर सतीश महाना के निर्वाचन की घोषणा औपचारिकता रह गयी है।

विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा मंगलवार दोपहर तीन बजे की जायेगी। माना जा रहा है कि विपक्ष का भी महाना को पूरा समर्थन है। महाना ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। विपक्षी दलों ने भी सतीश महाना को समर्थन दिया है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के साथ उनकी पार्टी के विधायक विनोद कुमार ने भी सतीश महाना का समर्थन किया है।

योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 के मंत्रियों की सूची में सतीश महाना का नाम नहीं था। इसी के बाद से कयास लग रहे थी कि उनको विधानसभा अध्यक्ष का पद मिलेगा। 1991 से लगातार विधायक निर्वाचित हो रहे महाना को भाजपा ने सम्मानजनक पद दिया है। हृदय नारायण दीक्षित की जगह लेने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना 1991 से लगातार विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में वह 8वीं बार विधायक बने हैं। पहला चुनाव 1991 में वह कैंट विधानसभा क्षेत्र से थे। 1993, 1996, 2002, 2007 में कैंट विधानसभा सीट और 2012, 2017 तथा 2022 के चुनाव में वह महाराजपुर से जीते। योगी आदित्यनाथ सरकार 1.0 में महाना औद्योगिक विकास मंत्री थे। बीएससी पास महाना नगर विकास राज्यमंत्री, खादी, ग्रामीण उद्योग, टेक्सटाइल, एमएसएमई, निर्यात प्रोत्साहन मंत्री भी रह चुके हैं।

Tags: Lucknow NewsSpeaker of the Assembly
Previous Post

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण में शामिल हुए सीएम धामी

Next Post

राजस्व प्राप्तियों में बढ़ोत्तरी करने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारी फील्ड विजिट करें: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

14/09/2026
Main Slider

504 रोवर से बदल रहा जमीन की पैमाइश का तरीका, योगी सरकार ने राजस्व सर्वेक्षण को बनाया हाईटेक

14/09/2026
उत्तर प्रदेश

कोयला संकट के बीच योगी सरकार का प्रभावी प्रबंधन, रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति जारी

14/09/2026
उत्तर प्रदेश

बिना भेदभाव जरूरतमंदों तक पहुंचा मुख्यमंत्री राहत कोष का लाभ

14/09/2026
UP Economy
उत्तर प्रदेश

केयर इकोनॉमी से यूपी में खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, 12 विभाग मिलकर बनाएंगे रोडमैप

14/09/2026
Next Post

राजस्व प्राप्तियों में बढ़ोत्तरी करने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारी फील्ड विजिट करें: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Huge fire breaks out in retirement home

रिटायरमेंट होम में लगी भीषण आग, तीन लोगों की जल कर मौत

02/02/2025
महिला आयोग National Women's Commission

महिला आयोग डायरेक्टर अनुराग केस मामले में हुआ सख्त , पायल घोष से मांगी लिखित शिकायत

20/09/2020
lalu prasad

लालू प्रसाद की बिगड़ी तबीयत, परिवार साथ दिल्ली रवाना

03/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version