• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SDM ने उजाड़ दिया एक दिव्यांग का आशियाना, मदद को पहुंचे BJP विधायक

Writer D by Writer D
05/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सीतापुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में महोली प्रशासन की तानाशाही का एक मामला सामने आया है। जिसमें एसडीएम महोली ने एक दिव्यांग के आशियाने को उजाड़ दिया। तहसील प्रशासन ने यह कार्रवाई दिव्यांग के द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर की है।

जबकि दिव्यांग का कहना है कि वह 25 सालों से उसी जमीन पर काबिज है और उसके द्वारा उस जमीन की रजिस्ट्री कराई गई है। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद दिव्यांग का परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। वहीं जब इस बात की जानकारी महोली से बीजेपी विधायक शशांक त्रिवेद्वी को हुई तो वह अपने लाव लश्कर के साथ गांव पहुंचे और पीड़ित दिव्यांग को सहारा देते हुए उसके मकान का निर्माण कार्य शुरू करवाया।

मामला विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत पकरिया पाण्डेय गांव का है। यहां पर  पंचायत भवन बनाये जाने के लिये के तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल धीरेंद्र प्रताप ने प्रस्ताव दिया था। बताया जाता है इस जमीन पर गांव के निवासी दिव्यांग अनुज पुत्र कन्हैयालाल छप्पर डाल कर 25 वर्ष से रह रहा था।

छात्रों से भरी बस और ट्राला में भीषण भिड़ंत, एक की मौत, कई घायल

गांव में पंचायत भवन निर्माण के लिये जमीन नहीं मिल रही थी। जिसकी सूचना विकास खंड से जिला के उच्च अधिकारियों को दी गयी थी। जिस पर महोली एसडीएम पंकज राठौर  पुलिस बल के साथ गांव पहुंच कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई कर दीवार गिरवा दी थी तथा कब्जा धारकों को पुलिस हिरासत मे करवा दिया था। इसके बाद ग्राम पंचायत अधिकारी आनंद कुमार ने पंचायत भवन निर्माण की लिये ईंट, मौरंग, सीमेंट ले जाकर पंचायत भवन निर्माण शुरू करा दिया।

जैसे ही यह खबर बीजेपी के क्षेत्रीय विधायक शशांक त्रिवेदी को हुई तो वह तत्काल मौके पर पहुंचे और दिव्यांग का हाल ही नहीं जाना बल्कि मौके पर बैठकर दिव्यांग का आशियाना बनवाने लगे। विधायक ने नाराजगी व्यक्त करते हुये मौके पर पहुंच कर कब्जा धारक को जमीन पर पुनः कब्जा करा कर पंचायत भवन निर्माण के लिये लाई गयी सामग्री से दीवार निर्माण करा दिया। विधायक ने बताया अवैध कब्जा था फिर भी बिना नोटिस के गरीब का घर गिराया गया है।  उन्होंने बताया कि गरीब की छत छीनने से पहले गरीब को छत देनी  चहिये थी। उन्होंने कहा कि बरसात का समय है मिट्टी गिर रही है। पीड़ित गरीब व दिव्यांग भी है तथा छोटे-छोटे बच्चे है वे कहां रहेंगे।

जियो डाटा क्रांति : 5 साल में 1300 प्रतिशत ज्यादा इस्तेमाल होने लगा इंटरनेट

बीजेपी विधायक का कहना है कि पूरे प्रकरण से शासन व प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। जांच कराकर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

वहीं जब इस मामले पर एसडीएम महोली पंकज राठौर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह परती की सरकारी जमीन थी। उसका जो अपना घर है वह गांव के अंदर बना हुआ है। इस जगह पर केवल वह पशु बड़ा बनाए हुए था। इस जमीन का प्रस्ताव पंचायत भवन के लिए हो चुका है। एक माह पहले उन्हें बता दिया गया था खाली करने के लिए। गरीबी की हालत देखते हुए हमने उन्हें दूसरी जगह जमीन भी दे दी है। एसडीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा विधायक जी अगर बैठे हैं तो उनसे वार्ता कर ली जाएगी।

Tags: crime newsSDM pankah rathoresitapur newsup news
Previous Post

छात्रों से भरी बस और ट्राला में भीषण भिड़ंत, एक की मौत, कई घायल

Next Post

केरल में “निपाह वायरस” हुई एक बच्‍चे की मौत, सिर्फ सावधानी ही है बचाव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
corona virus

केरल में "निपाह वायरस" हुई एक बच्‍चे की मौत, सिर्फ सावधानी ही है बचाव

यह भी पढ़ें

Abbas Ansari

अब अब्बास अंसारी को सता रहा मौत का डर, खाने में ‘जहर’ का जताया शक

13/04/2024
supreme court

कॉमर्स छात्रों को सेकेंड्री टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट में शामिल नहीं किए जाने मामले में मांगा जवाब

17/09/2020
Roof Collapsed

भरभराकर गिरी निर्माणाधीन मकान की छत, 1 मजदूर की मौत, 5 घायल

11/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version