• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्यपाल को समन जारी करना बदायूं के SDM को पड़ा भारी, शासन ने किया सस्पेंड

Writer D by Writer D
02/11/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बदायूं, लखनऊ
0
Governor

Governor Anandiben Patel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बदायूं/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में SDM सदर ने राज्यपाल (Governor)  के नाम समन जारी कर उन्हें हाजिर होने का आदेश दे दिया था। इस आदेश की प्रति सामने आते ही हड़कंप मच गया था। इस मामले के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Governor Anandi Ben Patel) की ओर से उनके सचिव ने डीएम को पत्र भेजा था, जिसमें चेतावनी दी गई थी। अब शासन ने समन जारी करने वाले एसडीएम को सस्पेंड कर दिया है। वहीं डीएम ने पेशकार को निलंबित कर दिया है।

राज्यपाल के नाम समन

जानकारी के अनुसार, बदायूं की सदर तहसील के एसडीएम ने अपने न्यायिक कोर्ट से विधि व्यवस्थाओं को नजर अंदाज करते हुए राज्यपाल के नाम समन 18 अक्टूबर को जारी कर दिया था। इसमें एसडीएम कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए हाजिर होने का आदेश दिया गया था। इसके बाद राज्यपाल के सचिव ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया।

अनुच्छेद 361 का उल्लंघन

इस पत्र में कहा गया था कि संविधान के अनुच्छेद 361 के अनुसार संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ कोई समन या नोटिस जारी नहीं किया जा सकता। यह पत्र राज्यपाल (Governor) के विशेष सचिव बद्रीनाथ सिंह ने भेजा था। इसमें अनुच्छेद 361 का उल्लंघन मानते हुए आपत्ति दर्ज कराई गई थी और डीएम से इस मामले में हस्तक्षेप कर नियमानुसार पक्ष रखने और नोटिस जारी करने वाले के संबंध में जरूरी कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे। अब शासन ने नोटिस जारी करने वाले एसडीएम को सस्पेंड कर दिया है।

क्या था पूरा मामला?

बदायूं के ग्राम लोड़ा बहेड़ी के रहने वाले चंद्रहास ने सदर तहसील के SDM, न्यायिक कोर्ट में विपक्षी पक्षकार के रूप में लेखराज, पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारी व राज्यपाल (Governor) को पक्षकार बनाते हुए बाद दायर किया था। SDM कोर्ट में दायर याचिका के मुताबिक, चंद्रहास की चाची कटोरी देवी की संपत्ति उनके एक रिश्तेदार ने अपने नाम दर्ज करा ली थी। इसके बाद उसको लेखराज के नाम बेच दिया गया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को जारी किया समन, राजभवन ने लगायी फटकार

कुछ दिन बाद बदायूं बायपास स्थित ग्राम बहेड़ी के समीप उक्त जमीन का कुछ हिस्सा शासन द्वारा अधिग्रहण किया गया। उस संपत्ति के अधिग्रहण होने के बाद लेखराज को शासन से करीब 12 लाख की धनराशि मुआवजे के रूप में मिली। इसकी जानकारी होने पर कटोरी देवी के भतीजे चंद्रहास ने सदर तहसील के न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में याचिका दायर कर दी।

इस याचिका पर एसडीएम न्यायिक विनीत कुमार की कोर्ट से लेखराज व प्रदेश के राज्यपाल को 7 अक्टूबर को धारा 144 राज्य संहिता के तहत एक समन जारी किया गया, जो 10 अक्टूबर को राजभवन पहुंचा। इस समन में राज्यपाल (Governor)  को 18 अक्टूबर को एसडीएम न्यायिक की कोर्ट में हाजिर होने और अपना पक्ष रखने को कहा गया था।

Tags: Badaun newsGovernor Anandi Ben PatelLucknow Newssdm badaunup news
Previous Post

ED के सामने आज पेश नहीं होंगे केजरीवाल, बोले- राजनीति से प्रेरित है यह कार्रवाई

Next Post

शाहरुख खान के पुश्तैनी मकान देखने पहुंची अंजू, करवा चौथ के सवाल पर कह दी ये बड़ी बात

Writer D

Writer D

Related Posts

IIM Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में अब छोटे उद्यमों को बड़ा बनाएगा ‘आईआईएम मॉडल’

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

डिजिटल पीडीएस से पारदर्शी हुआ राशन वितरण, योगी सरकार की पहल को मिली मजबूती

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
UP Cabinet
Main Slider

मातृत्व अवकाश को लेकर बदले नियम, जानिए यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले

22/08/2026
Abhijit Dipke
Main Slider

अभिजीत दीपके मुश्किलों में घिरे, इस मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR

22/08/2026
Next Post
Anju

शाहरुख खान के पुश्तैनी मकान देखने पहुंची अंजू, करवा चौथ के सवाल पर कह दी ये बड़ी बात

यह भी पढ़ें

Zahid Beg

सपा विधायक जाहिद बेग की बढ़ी मुश्किलें, आलीशान तीन मंजिला आवास होगा कुर्क

13/11/2024
CM Yogi

आपराधिक छवि के ठेकेदारों को न मिले सिंचाई विभाग का काम: योगी

31/05/2023
CM Yogi

Asad Encounter: सीएम योगी ने की अफसरों की तारीफ, उमेश पाल की पत्नी ने भी जताई खुशी

13/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version