• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्वीन एलिजाबेथ के निधन के बाद की तैयारियों का सीक्रेट प्लान लीक, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
04/09/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Queen Elizabeth

Queen Elizabeth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय इस समय बिलकुल स्वस्थ हैं। हालांकि, शाही परंपरा के मुताबिक उनके निधन के बाद अंतिम संस्कार की तैयारियों का सीक्रेट प्लान लीक होने से हड़कंप मच गया। दरअसल, शुक्रवार को अमेरिकी न्यूज वेबसाइट पॉलिटिको पर कुछ दस्तावेज सामने आए जिसमें महारानी के निधन के कुछ घंटों और दिनों के बाद बड़े स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की योजना की जानकारी दी गई है।

10 दिन चलेगा अंतिम संस्कार कार्यक्रम

योजना के मुताबिक महारानी के निधन के बाद 10 मिनट के भीतर वॉइटहॉल के झंडे आधे झुका दिए जाएंगे। प्रिंस चार्ल्स टीवी पर जनता को संबोधित करेंगे और इसके बाद ब्रिटेन के दौरे पर निकल जाएंगे। अंतिम संस्कार का कार्यक्रम 10 दिन चलेगा। महारानी को प्रिंस फिलिप के बगल में दफनाया जाएगा। इन सब बातों का जिक्र प्लान ‘ऑपरेशन लंदन ब्रिज’ में किया गया है।

प्लान के मुताबिक निधन के दिन को ‘डी डे’ कहा जाएगा। महारानी के निधन की सूचना उनके निजी सचिव प्रधानमंत्री को देंगे। योजना का खुलासा होने से शाही परिवार में हड़कंप है। बकिंघम पैलेस की नाराजगी को देखते हुए सरकार जांच बिठा सकती है।

महारानी को दी जाएगी गन सैल्यूट

शाही परिवार के बाद प्रधानमंत्री पहले शख्स होंगे जिनसे यह बात साझा की जाएगी। निधन के घंटे भर बाद महारानी को गन सैल्यूट दिया जाएगा। शाही परिवार मीडिया के जरिए आधिकारिक सूचना देगा कि महारानी का अंतिम संस्कार वेस्टमिंस्टर ऐबे में होगा। अंतिम संस्कार से पहले तीन दिन पार्थिव शरीर संसद में रहेगा, ताकि आम लोग श्रद्धांजलि दे सकें।

Olympic : मनिका बत्रा किया बड़ा खुलासा, बोलीं, “कोच ने कहा कि हार जाओ”

दस्तावेजों में महारानी की मौत के बाद की ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की योजना का भी जिक्र है। इसमें कहा गया है कि इस मौके पर इतिहास में पहली बार लंदन खचाखच भरा होगा। ट्रेन और बसें फुल होंगी। होटलों में खासी भीड़ रहेगी। वहीं इंटरनेट युग को ध्यान में रखकर सोशल मीडिया प्लान भी अपडेट किया गया है।

रॉयल परिवार का वेबसाइट पेज होगा काला

इसके मुताबिक रॉयल परिवार की वेबसाइट का पेज पूरी तरह ब्लैक कर दिया जाएगा। सरकार के मंत्रियों और विभागों को सोशल मीडिया संदेशों के लिए पहले राजनीतिक विशेषज्ञों से अनुमति लेनी होगी, ताकि संवेदनशील वक्त में किसी तरह की गड़बड़ी न हो। जब तक PM संदेश नहीं देते, कोई भी सांसद सार्वजनिक बयान नहीं दे सकेगा।

India vs England : रोहित ने किया कमाल, अब दिग्गजों में गिने जाएंगे रोहित

प्लान में यह भी बताया गया है कि निधन के दिन से लेकर अगले 10 दिन तक क्या होगा। 10वां दिन ‘राष्ट्रीय शोक दिवस’ होगा। अगर उस दिन अवकाश नहीं हुआ तो नियोक्ता तय कर सकेंगे कि कर्मचारियों को बुलाना है या नहीं। सरकार के लिए और भी शर्मिंदगी की बात है कि इसमें महारानी के निधन के कुछ महीनों बाद उनके उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स की ताजपोशी की गोपनीय योजना (ऑपरेशन स्प्रिंग टाइड) भी लीक हो गई।

जानिए सबसे पहले कहां मनाया गया टीचर्स डे, क्या है इसके पीछे का इतिहास

यह स्पष्ट नहीं है कि ‘लंदन ब्रिज इज फॉलन’ कोडवर्ड का इस्तेमाल होगा या नहीं। योजना पहली बार 1960 में बनाई गई थी। कोरोना काल में इसे अपडेट किया गया। 95 वर्षीय महारानी ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली शख्सियत हैं।

Tags: # world newsinternational Newsprince charlesQueen Elizabeth
Previous Post

Olympic : मनिका बत्रा किया बड़ा खुलासा, बोलीं, “कोच ने कहा कि हार जाओ”

Next Post

SBI की आज इतने घंटे बंद रहेंगी ये खास सेवाएं, फटाफट निपटा लें अपने काम

Writer D

Writer D

Related Posts

UPI
Business

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज टला, दिवाली तक राहत

13/10/2026
Main Slider

हादसा, हत्या या आत्महत्या? लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

13/10/2026
Main Slider

68 हजार ग्राम प्रहरियों को कैशलेस इलाज के साथ अब 3500 रुपये मानदेय

13/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Next Post
state bank of india

SBI की आज इतने घंटे बंद रहेंगी ये खास सेवाएं, फटाफट निपटा लें अपने काम

यह भी पढ़ें

modi-shaikh haseena

पीएम मोदी और बंगलादेश की प्रधानमंत्री  शेख हसीना के बीच वर्चुअल बैठक  17 को

11/12/2020
CM Vishnudev Sai

विज्ञान महज प्रयोगशाला नहीं, जीवन की सोच: मुख्यमंत्री साय

05/09/2025
Brijesh Pathak

बहिन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार कृतसंकल्प : बृजेश पाठक

11/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version