• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गौतम बुद्धनगर में धारा 144 लागू, धरना-प्रदर्शन की इजाजत नहीं

Writer D by Writer D
07/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, नोएडा, राजनीति
0
Section 144

Section 144

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन के बीच गौतम बुद्धनगर में धारा 144 लागू कर दी गई है। गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने कोरोना महामारी का हवाला देते हुए धारा 144 लागू की है, जो दो जनवरी 2021 तक लागू रहेगी। इस दौरान नोएडा में बिना इजाजत के जुलूस नहीं निकाला जा सकता है और न कोई चक्का जाम कर सकेगा। जिला प्रशासन का यह फैसला ऐसे समय सामने आया है जब दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन कर रहे हैं और उन्होंने 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है।

गौतमबुद्ध नगर प्रशासन की तरफ से जारी बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 2 की उपधारा (जी) के अंतर्गत कोविड-19 के कारण फैल रही महामारी को आपदा घोषित किया गया है। इस संबंध में संशोधित गाइडलाइन्स भी जारी की गई हैं।

आगरा के ISBT पर पीलीभीत डिपो की बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

प्रशासन ने कहा कि 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती है, 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व है और 31 दिसंबर को वर्ष का अंतिम दिन और एक जनवरी 2021 को लोग नववर्ष मनाएंगे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन अवसरों पर असामाजिक तत्वों की ओर से शांति व्यवस्था भंग किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

जारी बयान में कहा गया है कि कोरोना महामारी की स्थिति की गंभीरता और तत्कालिकता को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर के अपर पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष द्विवेदी ने 6 दिसंबर 2020 से धारा 144 लागू कर दिया। यह 02 जनवरी 2021 तक प्रभावी रहेगी।

बाल सुधार गृह में दो नाबालिगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

हालांकि आदेश में किसान आंदोलन का जिक्र नहीं है लेकिन इसमें कहा गया है कि गौतमबुद्ध नगर में बिना संबंधित अधिकारी की परमिशन के धरना, प्रदर्शन की इजाजत नहीं होगी। साथ ही धरना-प्रदर्शन के लिए किसी को प्रेरित करने की इजाजत भी नहीं होगी।

Tags: bharat bandhfarmer protestNoida newssection 144up newsup news in hindi
Previous Post

डोनाल्ड ट्रंप के निजी वकील रुडी गुइलानी हुए कोरोना पॉजिटिव

Next Post

पदयात्रा में जाने से पहले अखिलेश का आवास एरिया सील, भारी पुलिस बल तैनात

Writer D

Writer D

Related Posts

Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Curd
Main Slider

गर्मियों में स्किन के लिए बेस्ट हैं दही, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

17/05/2026
Periods
Main Slider

पीरियड्स के दर्द में आज़माएं ये उपाय

17/05/2026
Next Post
akhilesh yadav

पदयात्रा में जाने से पहले अखिलेश का आवास एरिया सील, भारी पुलिस बल तैनात

यह भी पढ़ें

Corona

यूपी में कोरोना हुआ बेकाबू, 24 घंटे में 26 हजार से अधिक नए मामले

20/04/2021
celebrities drink and drive case

ड्रिंक एंड ड्राइव में फंसे कई फिल्मी हस्तियों की हुई गिरफ्तारी रद्द किया गया लाइसेंस

19/02/2022
Mayawati

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे से लोगों को भटका रही भाजपा: मायावती

13/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version