• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मामन खान की गिरफ्तारी के बाद नूंह में धारा 144 लागू, नमाज घर में अदा करने की अपील

Writer D by Writer D
15/09/2023
in क्राइम, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Maman Khan

Maman Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नूंह। नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान (Maman Khan) को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मामन खान मेवात की फिरोजपुर झिरका सीट से विधायक हैं। नूंह हिंसा के बाद मामन खान की गिरफ्तारी की गई है। जानकारी के मुताबिक नूंह में दंगे से पहले मामन खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था, जिसे लोग भड़काऊ भी बताया गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने से पहले भी मामन खान ने हरियाणा विधानसभा में भड़काऊ बयान दिया था। मामन खान की गिरफ्तारी के बाद अब नूंह जिले में इंटरनेट को बंद कर दिया गया है।

नूंह में धारा 144 लागू

मामन खान (Maman Khan) की गिरफ्तारी को देखते हुए प्रशासन ने नूंह जिले में इंटरनेट को दो दिनों के लिए बंद कर दिया है। साथ ही नूंह में धारा 144 लागू कर दिया गया है। इस कारण कई इलाकों में बाजार भी बंद रहेंगे। दरअसल शुक्रवार यानी 15 सितंबर को होने वाले जुमे की नमाज को देखते हुए नूंह में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बता दें कि अपनी गिरफ्तारी से पहले मामन खान ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रूख करते हुए कोर्ट से संरक्षण की अपील की थी और कहा था कि नूंह केस में उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है। कोर्ट ने इस याचिका के मद्देनजर एक एसआईटी गठित करने को लेकर निर्देश जारी किया था।

मोनू मानेसर की हुई गिरफ्तारी

वहीं बजरंग दल कार्यकर्ता और गौरक्षक मोनू मानेसर को राजस्थान पुलिस ने नासिर-जुनैद हत्या मामले में गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि नूंह में विश्व हिंदू परिषद द्वारा 31 जुलाई को आयोजित शोभायात्रा पर हमला किया गया था। इस दौरान धार्मिक नारेबाजी भी की गई और हमलावरों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था।

विश्वकर्मा दिवस पर बढ़ई, प्लंबर, जैसे कामगारों को मिलेगा लोन, बैंक बांटेगा इतने हजार करोड़ रुपए

इस दौरान यहां दंगे जैसे हालात बन गए थे। इस हिंसा में दो होमगार्ड कर्मियों और एक इमाम सहित 6 लोग मारे गए थे। पिछले महीने ही हरियाणा पुलिस ने विधायक को हिंसा की जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया था।

Tags: Hariyana newsinterner bannedMaman KhanMonu ManesarNational newsnunh violencesection 144
Previous Post

विश्वकर्मा दिवस पर बढ़ई, प्लंबर, जैसे कामगारों को मिलेगा लोन, बैंक बांटेगा इतने हजार करोड़ रुपए

Next Post

इतने करोड़ रुपये में बिका प्रिंसेज डायना का ‘लाल स्वेटर’, 42 साल पहले पहने था इसे

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

दून मेडिकल कॉलेज पहुंचे सीएम धामी, भूपेन्द्र कंडारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली

11/12/2025
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

ग्रामीण परिवहन को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री ने किया योजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ

10/12/2025
MLA Mahesh Singh Jina met CM Dhami
उत्तराखंड

औपचारिक भेंटों में स्थानीय उत्पादों को दें प्राथमिकता: सीएम धामी

10/12/2025
Amitabh Thakur
Main Slider

चलती ट्रेन से गिरफ्तार किए गए पूर्व IG अमिताभ ठाकुर, इस मामले में हुई कार्रवाई

10/12/2025
A massive fire broke out in Raj Textile Market.
क्राइम

सूरत के टेक्सटाइल मार्केट में लगी भीषण आग, 15 से अधिक गाड़ियां बुझाने में जुटीं

10/12/2025
Next Post
Princess Diana

इतने करोड़ रुपये में बिका प्रिंसेज डायना का ‘लाल स्वेटर’, 42 साल पहले पहने था इसे

यह भी पढ़ें

Abu Hassan

ISIS का सरगना अबू हसन ढेर, आतंकी संगठन ने की पुष्टि

30/11/2022

बड़ी राहत : मेघालय सरकार ने पेट्रोल 5.40 रुपये और डीजल 5.10 रुपये सस्ता

16/02/2021
massive fire in ferry

मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, दमकल की दो गाड़ियां मौके पर

18/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version