• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्वकर्मा दिवस पर बढ़ई, प्लंबर, जैसे कामगारों को मिलेगा लोन, बैंक बांटेगा इतने हजार करोड़ रुपए

Writer D by Writer D
15/09/2023
in Business, Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Vishwakarma Diwas

Bank will distribute Rs 30 thousand crore on Vishwakarma Diwas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। विश्वकर्मा दिवस (Vishwakarma Diwas) पर प्रदेश में सभी बैंक (Banks) 30 हजार करोड़ रुपये का कर्ज बाटेंगे। बैंकों को इस संबंध में निर्देश जारी करने के साथ अधिक से अधिक लोगों को लोन देने का आह्वान किया गया है। ये कर्ज गरीब बढ़ई, प्लंबर, मिस्त्री सहित डेढ़ दर्जन कुशल कामगारों और उद्यमियों को दिया जाएगा, जो अपने आप में एक रिकार्ड होगा।

17 सितंबर को विश्वकर्मा दिवस (Vishwakarma Diwas) पर प्रदेश सरकार ने बड़ी तैयारी की है। हाल ही में आरबीआई और बैंकरों की बैठक में एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री (CM Yogi) के निर्देश पर इस दिन 30 हजार करोड़ रुपये के वृहद लोन वितरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इतनी बड़ी मात्रा में एक दिन में लोन पहली बार वितरित किया जाएगा। इसका लाभ डेढ़ दर्जन से ज्यादा ट्रेड के कुशल कामगारों को मिलेगा।

अभी तक 2.18 लाख कामगारों को प्रशिक्षित करने के बाद टूल किट दी जा चुकी है। इस साल 75 हजार कामगारों को टूल किट दी जा रही है।

पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojna) के तहत बढ़ई, नाव निर्माता, शस्त्र निर्माता, लोहार, हथौड़ा और टूल किट निर्माता, तालासाज, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, स्टोन ब्रेकर, मोची, राजमिस्त्री, टोकरी, चटाई व झाड़ू बुनकर, पारंपरिक खिलौना बनाने वाले, नाई, माली, धोबी,दर्जी और मछली जाल निर्माता को प्रशिक्षण के साथ स्टाइपेंड भी मिलेगा। ये योजना 17 सितंबर से शुरु हो रही है।

शिल्पकारों, कारीगरों को पीएम विश्वकर्मा योजना से जोड़ेगी योगी सरकार

कौशल विकास मिशन (Kaushal  Vikas Mission) के तहत इन ट्रेड्स में लाभार्थी पांच दिन का प्रशिक्षण लेंगे। इस अवधि में उन्हें प्रतिदिन 500 रुपये का स्टाइपेंड भी मिलेगा। योजना के अनुसार 30 लाख ‘विश्वकर्मा’ को बेसिक ट्रेनिंग और तीन लाख को एडवांस ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है। बेसिक ट्रेनिंग लेने वाले 30 लाख ‘विश्वकर्मा’ को टूलकिट इंसेंटिव्स के लिए 15 हजार रुपए ई-वाउचर या ई-रूपी के रूप में दिए जाएंगे।

Tags: Banksloan dostributionsLucknow Newspm vishwakarma yojnaup newsvishwakarma scheme
Previous Post

BPSC 69वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Next Post

मामन खान की गिरफ्तारी के बाद नूंह में धारा 144 लागू, नमाज घर में अदा करने की अपील

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Maman Khan

मामन खान की गिरफ्तारी के बाद नूंह में धारा 144 लागू, नमाज घर में अदा करने की अपील

यह भी पढ़ें

UP Police Recruitment

यूपी पुलिस जेल वार्डर, फायरमैन, कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड

10/12/2020
pramod tiwari-aradhana

प्रमोद तिवारी और अराधना मिश्रा समेत 77 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

25/09/2021

Bigg Boss 14: शार्दुल पंडित हुए घर से बेघर, जैस्मीन-रूबिना की दोस्ती में आई दरार

16/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version