• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, तीन इनामी नक्सली समेत 19 गिरफ्तार

Writer D by Writer D
29/10/2024
in क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
19 Naxalites arrested

19 Naxalites arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने अलग-अलग अभियानों में 19 नक्सलियों (Naxalites) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में से तीन पर इनाम घोषित था। इनकी गिरफ्तारी जिले के भेज्जी और जगरगुंडा थाना क्षेत्रों से हुई है।

सुरक्षाबलों के गिरफ्त में आए तीन नक्सली (Naxalites) इनामी हैं, जिनमें कमांडर बारसे हड़मा, कमांडर बारसे नागेश और हेमला जीतू पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है।

अधिकारियों ने बताया कि भेज्जी थाना क्षेत्र के गोमपाड़ और भंडारपदर गांव के मध्य जंगल में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 27 अक्टूबर को जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को अभियान के लिए रवाना किया गया। बाद में पुलिस ने भंडारपदर गांव के जंगलों में घेराबंदी कर पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ इस वर्ष फरवरी में बिजली मिस्त्री पोड़ियाम जोगा की हत्या और सितंबर में पुलिस मुखबिरी के आरोप में गांव के ओयामी पाण्डू की हत्या में शामिल होने का आरोप है। इनमें से तीन नक्सलियों (Naxalites) पर 2022 में दो पुलिसकर्मियों की हत्या का भी आरोप है।

जगरगुंडा से 14 गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य अभियान में जगरगुंडा थाना क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर 27 अक्टूबर को संयुक्त दल ने घेराबंदी कर 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार नक्सलियों के पास से बारूद, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों (Naxalites) से पूछताछ में पता चला कि वे सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए मार्ग में बारूदी सुरंग लगाने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस ने बुधवार को सभी नक्सलियों को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Tags: Chattisgarh NewsNaxalitessukma news
Previous Post

बांध निर्माण स्थल पर आतंकी हमला, अंधाधुंध फायरिंग में 5 मजदूरों की मौत

Next Post

सीएम धामी ने ओपन रन फॉर यूनिटी क्रॉस कंट्री दौड़ में किया प्रतिभाग

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

ग्रामीण परिवहन को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री ने किया योजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ

10/12/2025
MLA Mahesh Singh Jina met CM Dhami
उत्तराखंड

औपचारिक भेंटों में स्थानीय उत्पादों को दें प्राथमिकता: सीएम धामी

10/12/2025
Amitabh Thakur
Main Slider

चलती ट्रेन से गिरफ्तार किए गए पूर्व IG अमिताभ ठाकुर, इस मामले में हुई कार्रवाई

10/12/2025
A massive fire broke out in Raj Textile Market.
क्राइम

सूरत के टेक्सटाइल मार्केट में लगी भीषण आग, 15 से अधिक गाड़ियां बुझाने में जुटीं

10/12/2025
UNESCO declared Diwali as an intangible world heritage site
Main Slider

UNESCO ने दीपावली की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की लिस्ट में शामिल, पीएम मोदी ने जताई खुशी

10/12/2025
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने ओपन रन फॉर यूनिटी क्रॉस कंट्री दौड़ में किया प्रतिभाग

यह भी पढ़ें

PM Kisan Yojana

आज पीएम मोदी देंगे किसानों को सम्मान निधि की 16वीं किस्त की सौगात

28/02/2024
Laxmi Narayan Yoga

तुला राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, जानिए किस राशिवालों को होगा महालाभ

23/09/2021
CS Upadhyay

उत्तराखंड@25 चिंतन-शिविर पर प्रख्यात न्यायविद् ने लिखी मुख्यमंत्री धामी को खुली-पाती

24/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version