• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेपाल सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा और विकास प्राथमिकता: सीएम योगी

Writer D by Writer D
18/11/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़े राज्यों व नेपाल सीमा से जुड़े प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में आधारभूत अवस्थापना सुविधाओं के विकास एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के लिये प्रभावी प्रयास किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होेंने कहा है कि इस कार्य के लिये किसी भी प्रकार से धन की कमी आड़े नहीं आयेगी।

प्रमुख सचिव, गृह संजय प्रसाद की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां बार्डर मैनेजमेन्ट के संबंध में एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संबंधित विभागों से राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास एवं अवस्थापना सुविधाओं को उपलब्ध कराने में अब तक की गई कार्रवाही की समीक्षा की गई एवं इस दिशा में भविष्य की योजनाओं के संबंध में 10 दिवस के अंदर शासन द्वारा आख्या मांगी गई है। शासन द्वारा इस बात पर विशेष बल दिया गया है कि जहां कही भी किसी प्रकार की कमी नजर आये उस पर त्वरित कार्रवाही करने के लिये प्राथमिकता दी जाय।

प्रमुख सचिव गृह ने कहा कि मुख्यमंत्री (CM Yogi) के निर्देशानुसार इन सीमावर्ती इलाकों का सुनियोजित विकास व सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरूस्त व सुदृढ़ बनाये जाने के लिये इन क्षेत्रों में नये, प्रतिभावान, ऊर्जावान व सकारात्मक दृष्टिकोण रखने वाले अधिकारियों की तैनाती को प्राथमिकता दी जाय, ताकि यह अधिकारी क्षेत्र की संवेदनशीलता को और बेहतर ढंग से समझकर अपना सार्थक योगदान दे सके।

श्री प्रसाद ने कहा कि हमारा सबका प्रयास होना चाहिए कि इन क्षेत्रों का भी अन्य स्थानों की भांति तीव्र गति से विकास सुनिश्चित किया जाय। पर्यटन विभाग से अपेक्षा की गयी है कि वह इन क्षेत्रों में पर्यटन की नयी संभावनाएं तलाश कर उसके लिए विशेष प्रयास करें। सीमावर्ती क्षेत्रोें के ग्रामीण इलाकों में समय समय पर ग्रामीण त्यौहार व हाट आदि के माध्यम से इन क्षेत्रों में और अधिक जन चेतना विकसित करने के प्रयास किये जाय।

बैठक में जानकारी दी गई कि शासन द्वारा सीमावर्ती इलाकों में सुदृढ़ एवं चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में भी प्रभावी प्रयास किये जा रहे है। इसके लिये थाना स्तर को ड्रोन सहित अन्य सभी अत्याधुनिक जरूरी संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पुलिस की गतिशीलता बढ़ाने के लिये आवश्यकतानुसार वाहनों की संख्या भी बढ़ाये जाने की दिशा में गंभीरता से प्रयास किये जा रहे है।

केन्द्र सरकार के सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ प्रदेश पुलिस बल के अधिकारियों द्वारा बेहतर समन्वय के साथ संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग आदि लगातार किये जाने पर विशेष बल दिया गया है। ग्राम सुरक्षा समितियों को भी और अधिक क्रियाशील व प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिये गये है। इन क्षेत्रों के सभी ग्रामों में ग्राम चौकीदारों की अनिवार्य तैनाती सुनिश्चित करने तथा लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, एएनएम, रोजगार अधिकारी आदि के पद भी भरे रहने के निर्देश दिये गये।

बैठक में गृह सचिव तरूण गाबा, अपर पुलिस महानिदेशक बृज भूषण, प्रकाश डी, सुनील कुमार गुप्ता व राज्य मुख्यालय स्तर के पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, एसएसबी, परिवहन, रोडवेज, शिक्षा, पंचायती राज, डेयरी विकास, पर्यटन, चिकित्सा, स्वास्थ्य, माध्यमिक शिक्षा, नियोजन आदि प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

कोऑपरेटिव बैंक से 146 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने वाला 50 हजार का इनामी हैकर गिरफ्तार

Next Post

सीएम धामी ने विकास कार्यों में हो रहे देरी पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को लगाई फटकार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजभर का अखिलेश पर हमला- ‘PDA में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को राज्यसभा भेजने की जुगत में लगे हैं’

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

नीला ड्रम केस: सौरभ राजपूत केस में आज फैसला, 22 गवाहों के बाद कोर्ट में आखिरी दौर

30/09/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव: राम गोपाल यादव-धनराज नाथवानी ने भरा पर्चा, अखिलेश भी रहे मौजूद

30/09/2026
Next Post
cm dhami

सीएम धामी ने विकास कार्यों में हो रहे देरी पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को लगाई फटकार

यह भी पढ़ें

Jail

जेल में बंदी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

09/07/2022
mukhtar ansari

मुख्तार को लेकर यूपी पहुंचा काफिला रुका, ओझल हो गई थी एम्बुलेंस

07/04/2021
नवाब मलिक nawab malik

दामाद की गिरफ्तारी पर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक, बोले – कानून से ऊपर कोई नहीं

14/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version