• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आउटसोर्सिंग पदों पर जेम पोर्टल से हो वेण्डर का चयन : राजेन्द्र कुमार तिवारी

Desk by Desk
09/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
राजेन्द्र कुमार तिवारी

राजेन्द्र कुमार तिवारी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि हर जिले अपना रोजगार प्लान होना चाहिए। आउटसोर्सिंग के पदों पर भर्ती के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से ही वेण्डर का चयन किया जाये। श्री तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग की कार्यकारी परिषद व बोर्ड की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में श्री तिवारी ने कहा कि मिशन रोजगार अभियान के तहत गठित जिला रोजगार समितियों की साप्ताहिक बैठकें हों तथा प्रत्येक जिले में अपना रोजगार प्लान अवश्य बनाये। उन्होंने कहा कि जिन जिलों का अभी तक रोजगार प्लान तैयार न हुआ हो वह अगले एक सप्ताह में इसको जरूर बना लें। उन्होंने सभी विभागों से मिशन रोजगार अभियान के तहत नोडल अधिकारी नामित कर रोजगार की कार्ययोजना अपलोड किये जाने व पोर्टल पर रोजगार से सम्बन्धित डाटा की प्रविष्टि की समीक्षा किये जाने के निर्देश दिये।

टेस्ट में हार का कोई बहाना नहीं, अगले मैचों में देंगे कड़ी टक्कर : विराट कोहली

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभागों द्वारा आउटसोर्सिंग के पदों पर भर्ती जेम पोर्टल के माध्यम से ही वेण्डर का चयन कर की जाये। उन्होंने कहा कि वेण्डर सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीयन अवश्य करायें तथा पंजीयन के उपरान्त वेण्डर द्वारा रिक्तियां सेवायोजन पोर्टल पर अपलोड की जायेंगे। उक्त रिक्तियों के सापेक्ष वेण्डर को तीन गुना अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल से उपलब्ध हो जायेंगे। केवल इन्हीं अभ्यथिर्याें में से वेण्डर द्वारा चयन कर सम्बन्धित विभाग को मैनपावर उपलब्ध कराया जायेगा तथा चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम भी सेवायोजन पोर्टल पर अपडेट किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यदि वेण्डर सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से मैनपाॅवार नहीं लेते हैं, तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाये।

 

इससे पूर्व बैठक में बताया गया कि बस्ती, बिजनौर, चन्दौली, शाहजहांपुर, अंबेडकरनगर, सिद्धार्थनगर में जिला रोजगार समिति की सर्वाधिक बैठकें कर कार्यवृत्त पोर्टल पर अपलोड किया गया है। उन्होंने कहा कि 20 विभागों द्वारा 2579 आउटसोर्सिंग के लिए रिक्तियां पोर्टल पर अपलोड की गई हैं। एकीकृत सेवायोजन पोर्टल रोजगार संगम डेवलप किया जा चुका है तथा करीब 22500 अधिकारियों को सेवायोजन पोर्टल में लाॅगिन की सुविधा प्रदान की गई है। भारत सरकार के उन्नति पोर्टल से रोजगार संगम पोर्टल से इंटीग्रेशन का कार्य प्रगति पर है। सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग भर्तियों को समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से कराये जाने की व्यवस्था कराई गई हैं।

बैठक में बताया गया कि इसके अतिरिक्त 31 जनवरी तक 694 रोजगार मेलों के माध्यम से 83826 बेरोजगार अभ्यर्थियों को सेवायोजित कराया गया है तथा 1879 कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रमों के माध्यम से 135471 अभ्यर्थियों, श्रमिकों की कॅरियर काउंसलिंग की गई। मिशन रोजगार अभियान के तहत माह मार्च, 2021 तक 50 लाख रोजगार, स्वरोजगार के अवसरों के सृजन का लक्ष्य है तथा अब तक 16 विभागों द्वारा कुल 29,32,763 रोजगार, स्वरोजगार प्रदान किये गये तथा 37,64,91,925 मानव दिवस रोजगार का सृजन किया गया है।

बैठक में श्री तिवारी के अलावा अपर मुख्य सचिव श्रम व सेवायोजन सुरेश चन्द्रा, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Tags: Gem portaloutsourcing postRajendra kumar tiwariSelection of vendor for outsourcing positions through Gem portal: Rajendra Kumar Tiwariआउटसोर्सिंग पदोंजेम पोर्टलराजेन्द्र कुमार तिवारीवेण्डर का चयन
Previous Post

‘याद तेरी आएगी मुझको बड़ा सताएगी…’

Next Post

चेन्नई टेस्ट में बड़ी जीत का श्रेय हमारे गेंदबाजों को : जो रुट

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
जो रुट Joe Root

चेन्नई टेस्ट में बड़ी जीत का श्रेय हमारे गेंदबाजों को : जो रुट

यह भी पढ़ें

CM Yogi

विपरीत परिस्थितियों को अपने अनुकूल लाने का सामर्थ्य रखता है युवाः सीएम योगी

08/12/2024

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु और साउथ एशिया फाउंडेशन नेपाल के बीच हुआ एमओयू

27/07/2025
कोरोना वायरस

लेबनान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 हजार से अधिक, अब तक 51 मौतें

28/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version