• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण मतदाता तुम्हें बुलाने को…., निर्वाचन आयोग की अनोखी पहल

Writer D by Writer D
06/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन (Election Commission) कार्यालय, वाराणसी ने अनोखे ढंग से मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया है। जिले में लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान करें, जिसके लिए जिला प्रशासन ने डिजिटल निमंत्रण पत्र (Invitation Card) छपवाए हैं।

ये पत्र देखने में बिल्कुल शादी के कार्ड की तरह हैं। वाराणसी जिला प्रशासन का  ‘भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण मतदाता तुम्हें बुलाने को, 7 मार्च को भूल न जाना वोट डालने आने को’ का डिजिटल निमंत्रण कार्ड चर्चा में है।

इसमें लिखा है कि आइए, मतदान करें और देश के जिम्मेदार नागरिक बनें। शादी की तरह कार्यक्रम भी बताया गया है जिसमें लिखा है मतदान दिवस और दिनांक: सोमवार , 7 मार्च 2022। स्थान: आपका मतदान केंद्र। समय: सुबह 7.00 से शाम 6.00 बजे तक। निवेदक का नाम जिला निर्वाचन कार्यालय, वाराणसी लिखा है।

वाराणसी में आठ विधानसभा सीटों पर चुनाव

स्वीप वाराणसी की ओर से मतदाताओं के लिए यह डिजिटल निमंत्रण कार्ड तैयार किया गया है। यह संदेश और कार्ड सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है।  जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम कौशल राज शर्मा ने कहा कि जिले के मतदाता सात मार्च को उत्साह एवं उमंग के साथ निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान करें।  बता दें कि सत्ता की जोर आजमाइश में दो महीने से जुटे राजनीतिक दलों के प्रचार का शोर शनिवार शाम पांच से बजे थम गया है।

UP Election: आखिरी चरण के मतदान परीक्षा में पास हो पाएंगे पूर्वांचल के बाहुबली

राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के पक्ष में बने माहौल को मतदान तक पहुंचाने के लिए प्रबंधन और तैयारी में जुट गए हैं। प्रचार खत्म होने के साथ ही चुनाव आयोग ने मतदान की तैयारियां तेज कर दी हैं। वाराणसी में सात मार्च को होने वाले मतदान के लिए रविवार सुबह छह बजे से पोलिंग पार्टियां रवानगी स्थल पर पहुंचने लगीं हैं। सात मार्च को वाराणसी के आठ विधानसभाओं क्रमश: वाराणसी कैंट, वाराणसी उत्तरी, वाराणसी दक्षिणी, अजगरा, सेवापुरी, शिवपुर, पिंडरा, रोहनिया में मतदान होना है।

107 मॉडल बूथ बनेंगे नजीर

विधानसभा चुनावों के लिए जिले में 107 मॉडल बूथ तैयार किए गए है। ये अन्य मतदान केंद्रों के लिए नजीर होंगे। वहीं नौ बूथों को ऑल वुमेन बूथ के रूप में तैयार किया गया है। जहां पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान अधिकारी तक महिलाएं रहेंगी। वहीं इस बूथ की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी ही तैनात रहेंगी।

UP Election: इस जिले में प्रत्याशी से ज्यादा चुनाव चिह्न का महत्व

आधी आबादी को आकर्षित करने के लिए यहां पर गुलाबी रंग उपयोग करने के साथ रंगोली से सजाया जाएगा। वहीं जो मतदाता बच्चे के साथ आएंगी, उनके बच्चों को खेलने के लिए प्ले एरिया भी तैयार किया जाएगा। ये बूथों नारी शक्ति का अहसास कराएगा। वहीं जिले में चार दिव्यांग बूथ बनाए जाएंगे, जहां दिव्यांगों के लिए रैंप की सुविधा होगी।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

ट्विंकल बोली हीरो हैं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की

Next Post

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर साझा की पुराने दिनो की याद

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
willys-model-cj-3b-jeep

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर साझा की पुराने दिनो की याद

यह भी पढ़ें

आमजन को सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिलना चाहिए : सीएम धामी

18/10/2021
attacked

घरेलू झगड़े में पत्नी की मौत,पति गिरफ्तार

28/06/2021
Dr. Piyush Dwivedi

फोर्ब्स इंडिया के कवर पेज पर औरैया के डॉ. पीयूष द्विवेदी, इस काम के लिए मिला सम्मान

24/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version