• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शिलान्यास के मूहूर्त पर फिर उठाए सवाल

Desk by Desk
05/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अयोध्या में कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे जिसके बाद मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर जहां पूरे देश में खुशी की लहर है और लोग उत्साहित है वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इसके मुहूर्त को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शिलान्यास ज्योतिष शास्त्र की स्थापित मान्यताओं के विपरीत हो रहा है।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, ”आज अयोध्या जी में भगवान रामलला के मंदिर का “शिलान्यास” वेद द्वारा स्थापित ज्योतिष् शास्त्र की स्थापित मान्यताओं के विपरीत हो रहा है, हे प्रभु हमें क्षमा करना। यह निर्माण निर्विघ्न रूप से पूरा हो यही हमारी आप से प्रार्थना है। जय सिया राम।”

बेरूत में 2750 टन सोडियम नाइट्रेट के इस्तेमाल से हुआ विस्फोट, 70 से अधिक लोगों की मौत

बता दें कि इससे पहले सिंह ने 5 अगस्त को अशुभ मुहूर्त होने की बात कहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिलान्यास को टालने की अपील की थी। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा था, “भगवान राम करोड़ों हिंदुओं के आस्था के केंद्र हैं और हजारों वषों की हमारे धर्म की स्थापित मान्यताओं के साथ खिलवाड़ मत करिए। मैं मोदी जी से फिर अनुरोध करता हूं कि 5 अगस्त के अशुभ मुहुर्त को टाल दीजिए। सैंकड़ों वषों के संघर्ष के बाद भगवान राम मंदिर के निर्माण का योग आया है अपनी हठधर्मीता से इसमें विघ्न पड़ने से रोकिए।”

कोरोनावायरस से भाजपा के कई नेताओं के संक्रमित होने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा था कि इन हालातों में क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री को क्वारंटीन नहीं होना चाहिए? क्या क्वारंटीन में जाने की बाध्यता केवल आम जनता के लिए है? प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री के लिए नहीं है? क्वारंटीन की समय सीमा 14 दिवस की है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान धामके को बताया ‘अटैक’

पूर्व मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती द्वारा पूर्व में दिए गए बयान का हवाला देते हुए कहा था, “5 अगस्त को भगवान राम के मंदिर शिलान्यास के अशुभ मुहुर्त के बारे में विस्तार से जगद्गुरू स्वामी स्वरूपानंद महाराज ने सचेत किया था। मोदी जी की सुविधा पर यह अशुभ मुहुर्त निकाला गया। यानि मोदी जी हिंदू धर्म की हजारों वषों की स्थापित मान्यताओं से बड़े हैं!! क्या यही हिंदुत्व है?”

Tags: congressDigvijaya Singhram mandirRam Mandir Bhoomi PujanRam Mandir Bhumi Pujanअयोध्यादिग्विजय सिंहराम मंदिर भूमि पूजनराम मंदिर शिलान्यास
Previous Post

आइए जानते है जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की कैसे हुई थी प्लानिंग?

Next Post

LIVE : पीएम मोदी ने हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा, योगी भी थे मौजूद

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Next Post
पीएम मोदी हनुमानगढ़ी मंदिर में

LIVE : पीएम मोदी ने हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा, योगी भी थे मौजूद

यह भी पढ़ें

Sambhal violence: Now DIG jail suspended

बुजुर्ग की हत्या को थानेदार ने बताया आकाशीय बिजली से मौत, सस्पेंड

26/08/2021
Winter

सर्दियों में ना करें फैशन मिस्टेक, इस तरह पाएं परफेक्ट लुक

08/12/2025
चीन और पाकिस्तान का भारी विरोध Strong opposition from China and Pakistan

पीओके में बनाए जा रहे बांधों के खिलाफ चीन और पाकिस्तान का भारी विरोध

08/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version