• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में फिर लौटी रौनक, सेंसेक्स में 481 अंक की उछाल

Writer D by Writer D
07/01/2022
in Business, Main Slider
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मौजूदा कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन हुई भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार में आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन एक बार फिर जोरदार तेजी का रुख बनता नजर आ रहा है। बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी दोनों सूचकांक बाजार में लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से ऊपर की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 174.26 अंक की मजबूती के साथ 59,776.10 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत से ही शेयर बाजार में लिवाली शुरू हो गई। खरीदार लगातार खरीदारी करके बाजार को मजबूती देते रहे। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से आधे घंटे का कारोबार पूरा होने के बाद ही सेंसेक्स एक बार फिर 60 हजार अंक के दायरे में पहुंचकर कारोबार करने लगा। इस स्तर पर हालांकि मामूली बिकवाली भी होती नजर आई, लेकिन खरीदारी का जोर लगातार बना रहा। लगातार हो रही खरीदारी और बीच-बीच में होती बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 481.18 अंक की मजबूती के साथ 60,083.02 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 51.70 अंक की मजबूती के साथ 17,797.60 अंक के स्तर पर खुला। बाजार में लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी ने भी शुरू से ही कुलांचे भरना शुरू कर दिया। आधे घंटे के कारोबार के बाद ही इस सूचकांक ने 17,895 अंक तक पहुंचने में सफलता हासिल कर ली। इस स्तर पर हुई मामूली बिकवाली के कारण निफ्टी के आगे बढ़ने की गति पर कुछ समय के लिए ब्रेक जरूर लगा, लेकिन इस सूचकांक की मजबूती लगातार बनी रही। शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के बाद निफ्टी 143.30 अंक की मजबूती के साथ 17,889.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

हरीश रावत के मंच पर चाकू लेकर चढ़ा युवक, जय श्रीराम के नारे न लगाने पर…..

दिन के पहले सत्र के कारोबार में बैंकिंग स्टॉक्स को निवेशकों ने हाथों हाथ लिया। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लगातार मजबूती का प्रदर्शन कर रहे थे।

आज प्री ओपनिंग सेशन में भी मिले जुले ग्लोबल संकेतों के कारण बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई का सेंसेक्स प्री ओपनिंग सेशन में 117.62 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,821.58 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 66.70 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,812.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 621.31 अंक की कमजोरी के साथ 59,601.84 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 179.35 अंक का गोता लगाकर 17,745.90 अंक के स्तर पर कारोबार का अंत किया था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

हरीश रावत के मंच पर चाकू लेकर चढ़ा युवक, जय श्रीराम के नारे न लगाने पर…..

Next Post

NEET PG काउंसलिंग का रास्ता साफ, इस सत्र से लागू होगा OBC और EWS आरक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर CM धामी ने दी बधाई

07/10/2026
Next Post
NEET

NEET PG काउंसलिंग का रास्ता साफ, इस सत्र से लागू होगा OBC और EWS आरक्षण

यह भी पढ़ें

कर्तव्य पथ पर क्षणिक विराम हो सकता है, विश्राम नहीं : स्वतंत्र देव

20/03/2022
Allahabad High Court

हाईकोर्ट का योगी सरकार को निर्देश, कहा- 2-3 हफ्ते के लॉकडाउन पर करें विचार

13/04/2021

बजट के बाद से शेयर बाजार में आई जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 50 हजार के पार

07/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version