• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरीश रावत के मंच पर चाकू लेकर चढ़ा युवक, जय श्रीराम के नारे न लगाने पर…..

Writer D by Writer D
07/01/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, क्राइम, ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काशीपुर। उत्तराखंड में कांग्रेस के कार्यक्रम में गुरुवार को उस वक्त हंगामा गच गया जब चाकू लेकर एक श्ख्स मंच पर पहुंच गया और जय श्री राम नारे लगाने की बात कहने लगा। दरअसल कार्यक्रम था कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण का। यहां बड़ी बात यह रही कि इस घटनाक्रम से चंद मिनट पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के चुनाव अभियान प्रभारी हरीश रावत मंच से नीचे उतर चुके थे।

हंगामें के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय हो गये और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद भी श्ख्स ने हिम्मत दिखाकर हाथ छुड़ाया और भाग निकला। देरशाम युवा कांग्रेस नेता ने तहरीर दी जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को हरीश रावत काशीपुर कांग्रेस सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम को उन्होंने संबोधित किया और इसके बाद मंच से उतरने लगे। इसी बीच एक सिरफिरा युवक अचानक मंच पर चढ़ता नजर आया। मंच पर चढ़कर वह चाकू लहराते हुए माइक थामने लगा। माइक थामने के बाद वह मैदान में मौजूद लोगों से जय श्रीराम के नारे लगाने की बात करने लगा।

सिरफिरा युवक इतने में नहीं रुका। नारे नहीं लगाने पर वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मौके पर मौजूद लोगों को जान से मारने की धमकी तक देने लगा। शख्स के इतना कहते ही वहां अफरातफरी मच गई। मंच पर मौजूद युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता हरकत में आये और हंगामा कर रहे श्ख्स पर काबू पाया। कार्यकर्ताओं ने युवक को दबोचकर उसके हाथ से चाकू छीन लिया। साहनी और अन्य कांग्रेसी श्ख्स को पुलिसकर्मियों के सुपुर्द करने के लिए ले जाने लगे, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भागने में कामयाब रहा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि चाकू लेकर युवक मंच तक पहुंच गया, लेकिन वहां पूर्व सीएम की सुरक्षा में लगी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इधर, काशीपुर कोतवाल ने मामले को लेकर कहा है कि युवा कांग्रेस के काशीपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रभात साहनी की तहरीर पर आरोपी ग्राम प्रतापपुर निवासी विनोद कुमार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का काम किया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Tags: Harish RawatNational newsUttrakhand News
Previous Post

फटे होंठो से है परेशान, तो अपनाएं ये टिप्स

Next Post

शेयर बाजार में फिर लौटी रौनक, सेंसेक्स में 481 अंक की उछाल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

आपके एक सही वोट से सुनिश्चित हुआ विकास, सुरक्षा और सम्मान: सीएम योगी

15/05/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

सीएम साय की अपील- जरूरत भर ही लें पेट्रोल-डीजल, स्टॉक की कोई कमी नहीं

15/05/2026
Bhojshala
Main Slider

धार भोजशाला केस में बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष को पूजा-अर्चना का अधिकार

15/05/2026
CM Vijay
Main Slider

तमिलनाडु में छाया “सीएम विजय लुक”, ब्लैक-व्हाइट कोट-सूट बना नया फैशन ट्रेंड

15/05/2026
Kedarnath Dham
Main Slider

बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए बड़ा फैसला, विशेष दर्शन व्यवस्था लागू

15/05/2026
Next Post
share market

शेयर बाजार में फिर लौटी रौनक, सेंसेक्स में 481 अंक की उछाल

यह भी पढ़ें

Mika Singh

Swayamvar Mika Di Vohti: ये बनेगी मीका की क्वीन, ऐसे जीता सिंगर का दिल

11/07/2022
Rahu-Ketu

इस दिन होगा राहु का कुंभ गोचर, इन राशियों का बदलेगा समय

13/02/2025
CM Yogi

वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में कस्बे के कस्बे पलायन कर जाते थे: सीएम योगी

25/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version