• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सात दिवसीय ‘स्वच्छता महाकुम्भ’ का आगाज

Writer D by Writer D
25/12/2024
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Swachhata Maha Kumbh

Swachhata Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज : महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) की भव्यता और स्वच्छता को समृद्ध बनाने के लिए नगर निगम युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। शहर को स्वच्छ रखने के प्रयासों की ओर एक कदम और आगे बढ़ाते हुए और स्वच्छता का महासंदेश देने के लिए नगर निगम, प्रयागराज की ओर से सात दिवसीय महाकुम्भ स्वच्छता (Swachhata Maha Kumbh) कार्यक्रम का आयोजन आज (बुधवार) 25 दिसंबर से किया गया है। कार्यक्रम का आगाज सुभाष चौराहे से महापौर गणेश केसरवानी ने ‘स्वच्छता महाकुम्भ’ (Swachhata Maha Kumbh) एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर किया । इस दौरान अपर आयुक्त दीपशिखा पाण्डेय, जोनल अधिकारी संजय ममगाई , पार्षद अमित सिंह बब्लू, पंकज जायसवाल, सोनिका जायसवाल, किरण जायसवाल, प्रीती अनिल गुप्ता, विश्वास रावत, बबलू रघुवंशी, सोनू पाठक मौजूद रहे। इनके अलावा राजू पाठक, बृजेश मिश्रा, सुभाष वैश्य, हिमालय सोनकर व अन्य भी उपस्थित रहे ।

बांटी गई चॉकलेट्स, दिए डस्टबिन और जूट के बैग

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी, जिसमें शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का सन्देश दिया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्नों के कदम भी खूब थिरके। इसके बाद नगर निगम की ओर से बच्चों और आमजन को चॉकलेट्स, डस्टबिन, जूट और कपड़े के बैग देकर उन्हें स्वच्छता अपनाने और पॉलीथीन का उपयोग न करने की अपील की गई

इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल लोगों ने स्वच्छता की शपथ भी ली। कार्यक्रम में महापौर गणेश केसरवानी ने लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि नगर निगम शहर को साफ-स्वच्छ बनाने का हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में इस सात दिवसीय महाभियान की शुरुआत की गई है । शहर के प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जोड़ने के लिए हमारी ‘स्वच्छता महाकुम्भ’ (Swachhata Maha Kumbh) वैन शहर के कोने कोने तक जाएगी।

स्वच्छता प्रयाग प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे जमुना क्रिश्चियन कॉलेज में स्वच्छता प्रयाग प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। पहले दिन बिशप जॉर्ज स्कूल की टीम बिशप ब्लास्टर्स और स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम इंटरमीडिएट कॉलेज की टीम विवेकानंद चैलेंजर्स के बीच क्रिकेट मैच खेला गया । टॉस जीतकर विवेकानंद चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी की और 10 ओवर में 71 रन बनाए । टीम के शिवांनंद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 रन बनाए ।

महाकुम्भ में पहली बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अंडर वॉटर ड्रोन होगा तैनात

वहीं आशीष ने एक ओवर में 3 विकेट लिए । जवाब में उतरी बिशप ब्लास्टर्स की टीम 58 रन पर सिमट गई । टीम के बल्लेबाज फैज़ान ने सबसे अधिक 26 रन बनाए । विवेकानंद चैलेंजर्स की टीम ने 14 रन की बढ़त से जीत दर्ज की।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Mahakumbh 2025Prayagraj NewsSwachhata Maha Kumbhup news
Previous Post

महाकुम्भ में पहली बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अंडर वॉटर ड्रोन होगा तैनात

Next Post

अटल जी का हर कदम देश के विकास को समर्पित था: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपीआईटीएस: स्वाद की विरासत को मिली वैश्विक उड़ान

01/10/2026
UPSC
Main Slider

योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी

01/10/2026
उत्तर प्रदेश

अदम्य साहस व कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया सीएम योगी ने

01/10/2026
Main Slider

2017 से पहले माफिया के सामने नाक रगड़ती थी सरकार: मुख्यमंत्री योगी

01/10/2026
Main Slider

यूपी पुलिस के बेड़े में शामिल हुए 87 नए इंटरसेप्टर वाहन

01/10/2026
Next Post
AK Sharma

अटल जी का हर कदम देश के विकास को समर्पित था: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

निक्की हेली

निक्की हेली ने दिया बयान, बाइडन नही दे पाये रूस को जवाब

23/02/2022
AK Sharma

ओबरा ‘डी’ परियोजना की स्थापना से प्रदेश को मिल सकेगी सस्ती बिजली: एके शर्मा

11/07/2023
wall collapse

सरकारी स्कूल का छज्जा गिरने से एक मजदूर की मृत्यु, दो घायल

11/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version