• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पटाखा व्यापारी के घर विस्फोट मेँ सात लोगों की मौत, CM योगी ने जताया शोक

Writer D by Writer D
02/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोंडा
0
house collapsed due to explosion

house collapsed due to explosion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोण्डा जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में बीती आधी रात्रि को पटाखा व्यापारी के घर में हुए विस्फोट में दो मंजिला मकान के मलबे में दबकर एक ही परिवार के सात लोगों की जान चली गई है। सात लोग गंभीर बताये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

जांच कर रही टीम ने जताया मामला संदिग्ध

टिकरी गांव में रहने वाले 60 वर्षीय नुरुल के घर में विस्फोट हुआ। इसमें दो मंजिला मकान ढह गया, जिसके मलबे के नीचे दबने के कारण एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम के साथ अन्य जांच दल ने घटनास्थल की तहकीकात की। जांच टीम के मुताबिक यह कहा जा रहा है कि यह विस्फोट ​गैस सिलेंडर से हुआ है, लेकिन जांच में गैस सिलेंडर के कोई साक्ष्य नहीं पाये गये हैं। इतना हीं नहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि नुरुल पेशे से पटाखा व्यापारी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि बारूद की वजह से यह विस्फोट हुआ है।

सिलेंडर विस्फोट से मकान हुआ जमींदोज़, 3 बच्चों समेत सात लोगों की मौत

मरने वालों की हुई पुष्टि

इस हादसे में मरने वालों की पहचान पुलिस प्रशासन की ओर से कर ली गई है। मृतकों में नुरुल हसन का 23 वर्षीय बेटा शमशाद, मेराज (11), निसार अहमद  (35), नुरुल की पत्नी रवीना बानो, निसार की पत्नी सायरुन निशना, निसार की बेटी नूरीशबा, बेटा शहबाज और मोहम्मद शोएब है। घायलों में नुरुल का बेटा इरशाद, आफिर का बेटा रिहान, निसार का बेटा मोहम्मद जैद, आरिफ का बेटा मोहम्मद निजाम, फकीर मोहम्मद की बेटी गुलनाज, इरशाद की बेटी अनीसा और स्वयं नुरुल हसन है। इन सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

सपा के पूर्व विधायक की बहू पर जानलेवा हमला, युवती बोली- तुम्हारा पति सिर्फ मेरा है..

मलबे से निकाला गया एक शव 

घटना की जानकारी पर मिलने के बाद कई थानों की फोर्स के साथ एसपी संतोष कुमार मिश्र और आईजी राकेश सिंह मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन द्वारा जेसीबी व पोकलैंड मशीन से मलबे को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मलबे के अंदर से कई घंटों बाद एक व्यक्ति का शव निकाला गया है जबकि अन्य लोगों की दबे होने की आशंका अभी है।

घटना की जांच करेंगे जिलाधिकारी

गोंडा जनपद में हुए विस्फोट के मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लिया है। इस मामले की जांच जिलाधिकारी को सौंपी गई है। वह अपने स्तर से जांच कर इसकी रिपोर्ट शासन को सौपेंगे।

Tags: cm yogicrime newsgonda newshouse collapsed due to explosionup newsYogi News
Previous Post

रेलवे कालोनी में अवैध और कच्ची शराब की बरमादगी, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Next Post

देर रात आए आँधी तूफान से हिला पूरा शहर, गिरे मकान व ढही दीवारे

Writer D

Writer D

Related Posts

Coconut Oil
Main Slider

फूलों सा निखार के लिए करें इन चीजों का सेवन

15/07/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
Next Post

देर रात आए आँधी तूफान से हिला पूरा शहर, गिरे मकान व ढही दीवारे

यह भी पढ़ें

vrat

बैकुंठ चतुर्दशी व्रत खोलता है स्वर्ग के द्वार, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त

01/12/2020
Famous actor by the name of Bahubali is the owner of crores of property

बाहुबली के नाम से मशहूर अभिनेता हैं करोडों की प्रॉपर्टी के मालिक

17/05/2021
Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, 26 अप्रैल तक बढ़ायी गयी न्यायिक हिरासत

18/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version