• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज धमाके से उड़ गई घर की छत, सात लोग घायल

Writer D by Writer D
09/05/2023
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक मकान में मंगलवार को तेज धमाका (Blast) हुआ, जिससे छत उड़ गई और दीवार भी ढह गई। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। हादसा किन कारणों से हुआ अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं है। पहले पता चला कि गैस सिलेंडर या फ्रिज फटा है लेकिन फॉरेंसिक टीम को यह सब मकान में सुरक्षित मिले हैं। फॉरेंसिक के साथ फायर विभाग की टीम धमाके का कारण पता लगाने में जुटी हुई हैं।

नवाबगंज थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि सोमवार की देर रात लगभग ढाई बजे पीआरवी को सूचना मिली कि आजाद नगर पहलवानपुरवा मोहल्ले में सिलेंडर फटने से दुर्घटना हो गई है। इस सूचना पर मौके पर पहुंचकर देखा गया तो मकान मालिक वंशराज पुत्र वीर रत्न के मकान में हादसा हुआ था। उनके मकान में प्रथम तल पर किराए पर रह रहे दो परिवार के लोग घायल अवस्था में मिलें, जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस की मदद से उर्सला और हैलट अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में अनीता सागर उम्र 55, सुनील सागर उम्र 60 वर्ष, विष्णु उम्र 28 वर्ष, सोनी पत्नी विष्णु उम्र 28 वर्ष, आदर्श उम्र 12 वर्ष, राम किशोर उम्र 35 वर्ष, ननकी पत्नी राम किशीर 33 वर्ष हैं। इन सभी का उपचार चल रहा है। अग्निशमन सेवा तथा स्थानीय थाना पुलिस बल द्वारा अगल-बगल के घरों को सुरक्षा के दृष्टिगत खाली करा दिया गया है। घटना के कारणों के विषय में स्थानीय लोगों द्वारा फ्रिज का कम्प्रेशर फटने से धमाका (Blast) होना बताया गया है, फिर भी घटना के सही कारणों की जांच हेतु फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। घटना स्थल का निरीक्षण एवं घायलों से मुलाकात कर ली गई है।

खरगोन सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, की अनुग्रह राशि की घोषणा

एसीपी कर्नलगंज अकमल खान ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की तो मकान में फ्रिज और गैस सिलेंडर सही पाये गये हैं। इससे इन दोनों के फटने की बात गलत साबित हुई है। फॉरेंसिक के साथ फायर विभाग की टीम हादसे के कारणों को पता लगाने में जुटी हुई हैं। फॉरेंसिक टीम को आशंका है कि घर में कोई विस्फोटक पदार्थ रखा हुआ था। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है। पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट धमाके की वजह जानने के लिए जांच में जुटे हैं। बताया कि धमाका इतनी तेज था कि मकान की दीवारें और छत उड़ गई। साथ ही आसपास के मकानों के शीशे टूट गए।

Tags: blastkanpur newsup news
Previous Post

खरगोन सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, की अनुग्रह राशि की घोषणा

Next Post

The Kerala Story के निर्माता को फांसी दी जाएं, NCP नेता ने की मांग

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

परिजनों से बिछड़े बच्चों की वापसी के बाद भी उनका पूरा ख्याल रखेगी योगी सरकार

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती

26/09/2026
Main Slider

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश का खतरा; CM ने DM को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट

26/09/2026
Suspicious death of Premanand Maharaj's disciple
Main Slider

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर

26/09/2026
Next Post
The Kerala Story

The Kerala Story के निर्माता को फांसी दी जाएं, NCP नेता ने की मांग

यह भी पढ़ें

रोहतास में सड़क हादसा : मजदूरों से भरी बस पलटी, एक की मौत, 6 घायल

01/11/2020
De Tan

फेस पैक से पाएं खूबसूरत चेहरा

14/06/2026
UP Police

रेप के आरोपी को पकड़ने मप्र गई ललितपुर पुलिस पर कुल्हाड़ी से किया वार

20/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version