• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सात साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, कातिल मां गिरफ्तार

Writer D by Writer D
23/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
double murder

ग्राम विकास अधिकारी की हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की राठ कोतवाली पुलिस ने सात साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में मंगलवार को मां को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

क्षेत्र के गल्हिया गांव में शनिवार सुबह सात साल के बच्चे का शव पशुबाड़े में मिला था और इस मामले में मृत बच्चे के पिता के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।  हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि  गल्हिया गांव में शनिवार  की सुबह अरहर के गट्ठर से सात साल के बच्चे हिमांशु उर्फ रोहित का शव पशुबाड़े में मिला था। इस मामले में बच्चे के मामा सतीश की तहरीर पर बच्चे के पिता सुरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि गहराई से छानबीन करने पर पता चला कि बच्चे का पिता गल्हिया गांव आया ही नहीं था, बल्कि बृहस्पतिवार को हिमांशु मायके में रह रही अपनी मां के पास अकेले गया था। शुक्रवार की शाम उसके मामा के बेटे का कुआं पूजन कार्यक्रम था।

छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, 50 वर्षीय दरिंदा गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि  गिरफ्तार मृत बच्चे की मां सर्वेश कुमारी ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया कि शुक्रवार शाम बेटे हिमांशु ने उसे और उसके बहनोई को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर घर में बता देने की धमकी दी थी। बदनामी के डर से वह बहलाकर बच्चे को पशुबाड़े में ले गयी और उसका पहले गला दबाया, फिर बेहोश होने पर पैर से गला तब तक दबाए रही, जब तक उसकी मौत का भरोसा नहीं हो गया।

एसपी के अनुसार,   महिला ने अपने बच्चे की हत्या पति को फंसाने और अवैध संबंधों का कांटा हटाने के लिए की। अवैध संबंध की वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहा है, जिसकी वजह से महिला पांच-छह माह से अपने मायके में रह रही थी। गिरफ्तार महिला और उसके भाई द्वारा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने से पहले बार-बार यह कहना कि मवई वाले (बच्चे का पिता सुरेश) ने  गला दबाकर  हत्या की है, जांच का अहम बिंदु था।

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए राहुल गांधी से भी चंदा मांगेंगे : चंपत राय

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी  गला दबाने  से मौत की पुष्टि हुई। आखिर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पहले महिला को कैसे पता कि बच्चे की हत्या  गला दबाकर  की गई है। इसी शब्द की जांच में पुलिस बच्चे के असली कातिल तक पहुंची। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला को आज सक्षम अदालत में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Tags: crime newsmurderup news
Previous Post

छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, 50 वर्षीय दरिंदा गिरफ्तार

Next Post

युवक की हत्या के मामले में प्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
FIR lodge

युवक की हत्या के मामले में प्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

यह भी पढ़ें

इंग्लैंड और भारत के बीच सीरीज शुरू होने से पहले माइकल वॉन ने रखी अपनी राय

26/06/2021
Yogini Ekadashi

योगिनी एकादशी में करें ये उपाय, सभी पापों से मिल जाएगा छुटकारा

19/06/2025
Sanjay Singh

संजय सिंह ने योगी सरकार पर FIR दर्ज करने के लिए लखनऊ पुलिस कमिश्नर से की शिकायत, जानिए क्या है मामला

24/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version