• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अफगानिस्तान में फंसा शाहजहांपुर का युवक, सांसद ने सकुशल वापसी का दिलाया भरोसा

Writer D by Writer D
20/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, शाहजहांपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान में नौकरी करने गया शाहजहांपुर जिले का एक युवक वहां फंसा हुआ है और देश पर तालिबान के कब्जे के मद्देनजर उसके परिजन कई रातों से जागकर अपने लाडले की सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय सांसद अरुण सागर ने भरोसा दिलाया है कि युवक की सकुशल वापसी सुनिश्चित की जाएगी।

प्राप्त सूचना के अनुसार, जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र के चिनौर निवासी जीत बहादुर सिंह थापा (35) करीब ढाई साल पहले नौकरी के सिलसिले में अफगानिस्तान गया था और इस बीच वह दो बार घर भी लौटा। थापा फिलहाल काबुल की एक कंपनी में हेल्पर का काम कर रहा था। थापा की बहन संतोषी थापा ने  पीटीआई-भाषा  को बताया कि अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद थापा के साथ कंपनी में काम कर रहे सभी 111 भारतीयों को वहां से चले जाने का आदेश जारी किया गया, जिसके बाद वे सभी करीब 30 किलोमीटर पैदल चलकर एक देश के दूतावास में पहुंचे हैं।

वृंदावन की विधवा बहनों ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजी राखियां

संतोषी थापा ने अपने भाई से फोन पर हुई बातचीत के आधार पर बताया, मेरे भाई बहुत डरा हुआ है। उसे दो दिन बाद आज खाना मिला है। उन्होंने बताया, आज सुबह एक मिनट की वीडियो कॉल से भाई ने बात की है जिसमें उसने दिखाया कि 111 लोग जमीन पर बैठे हैं और बाद में कॉल डिस्कनेक्ट हो गया। उन्होंने बताया, हमारे घर में मां सहित आठ सदस्य हैं। पिछले चार दिनों से हम रात-दिन अपने भाई की सही-सलामत वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।

संतोषी ने बताया कि आज उसने दिल्ली दूतावास में भी बात कि थी, जहां से बताया गया कि रक्षा विभाग से अनुमोदन प्राप्त होते ही विमान अफगानिस्तान भेजा जाएगा। इससे पहले दूतावास के कर्मचारियों आदि को लेने के लिए एक विमान को वहां भेजा गया था।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद अरुण सागर ने फोन पर  बताया कि अफगानिस्तान में फंसे शाहजहांपुर के युवक के बारे में उन्हें पता है और उन्होंने इस संबंध में दिल्ली अधिकारियों से बात की है।  सांसद ने दावा किया कि थापा की सकुशल वापसी सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों से उनका पक्ष लेने का प्रयास किया गया परंतु किसी ने कोई टिप्पणी नहीं की।

Tags: afganistan newsshahjhanpur newstaliban news
Previous Post

वृंदावन की विधवा बहनों ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजी राखियां

Next Post

महिला एवं बाल विकास विभाग की नीता और निरुपमा को मिलेगा मिशन शक्ति पुरस्कार

Writer D

Writer D

Related Posts

Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासकः मुख्यमंत्री

17/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
Next Post

महिला एवं बाल विकास विभाग की नीता और निरुपमा को मिलेगा मिशन शक्ति पुरस्कार

यह भी पढ़ें

Lawrence Bishnoi Gang

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, देशभर से 7 शूटर्स किए अरेस्ट

25/10/2024
PM Modi arrived at Navkar Mahamantra program

नवकार महामंत्र कार्यक्रम में नंगे पैर पहुंचे पीएम मोदी, बोले- जैन धर्म भारत के बौद्धिक वैभव की रीढ़

09/04/2025
Facebook

Facebook यूजर्स फौरन कर ले ये काम, वर्ना अकाउंट हो जाएगा लॉक

19/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version