• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आखिरकार खुल गया शंभू बार्डर, 13 महीने बाद लोगों ने ली राहत की सांस

Writer D by Writer D
20/03/2025
in Main Slider, पंजाब
0
Shambhu Border

Shambhu Border

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंबाला। पंजाब-हरियाणा को जोड़ने वाला शंभू बॉर्डर (Shambhu Border) करीब 13 महीने बाद ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है। दिल्ली-जालंधर नेशनल हाईवे पर हरियाणा के अंबाला से पंजाब के राजपुरा की और ट्रैफिक पूरी तरह से सुचारु हुआ। अब ट्रैफिक डाइवर्ट रास्तों की बजाय नेशनल हाईवे से जा रहा है। पहले पंजाब के राजपुरा से शंभू आने और अंबाला से शंभू की ओर आने के बाद ट्रैफिक को गांवों के रास्ते डाइवर्ट करके भेजा जा रहा था। इसमें लोगों का काफी वक्त बर्बाद हो रहा था। ग्रामीण रास्ते होने की वजह से गाड़ियों को भी नुकसान हो रहा था।

उधर, पटियाला रेंज के डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा, खनौरी बॉर्डर पर एक बड़ा इलाका खाली करा लिया गया है और ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसी चलने योग्य चीजों को बॉर्डर से 3 किलोमीटर दूर शिफ्ट किया जा रहा है। अगर कोई वहां से ट्रॉली ले जाना चाहता है तो वो पहचान प्रमाण पत्र दिखा सकता है। एंट्री के बाद ट्रॉली उसे सौंप दी जाएगी। कल किसानों ने हमारा सहयोग किया। हिरासत में लिए गए किसानों की देखभाल की जा रही है।

भगवंत मान ने किसानों को धोखा क्यों दिया?

किसानों को शंभू और खनौरी बॉर्डर (Shambhu Border) से हटाए जाने को लेकर सियासत भी तेज है। पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, पंजाब के सीएम भगवंत मान से यही उम्मीद थी। उन्होंने किसानों को धोखा क्यों दिया? एक तरफ उन्होंने किसानों को मीटिंग के लिए बुलाया और फिर किसानों को हिरासत में ले लिया।

बाजवा ने कहा, भाजपा और AAP एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। हरियाणा सरकार ने बॉर्डर (Shambhu Border) खाली कराना शुरू कर दिया है। वो यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा चुनाव जीतें ताकि अरविंद केजरीवाल राज्यसभा सदस्य बन सकें।

कब शुरू हुआ था आंदोलन

बता दें किअपनी मांगों को लेकर पंजाब के किसानों ने 13 फरवरी 2024 को दिल्ली कूच किया था। मगर, पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर रोक लिया था। तब से ही हजारों किसान बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने अस्थायी आशियाने बना रखे थे, जिनके अंदर रोजमर्रा की जरूरत की चीजें थीं।

बीते दिन किसानों और केंद्र सरकार के बीच 7वें दौर की बातचीत हुई थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने किसान नेताओं सहित सौ से ज्यादा किसानों को हिरासत में ले लिया। फिर रात में खनौरी बॉर्डर पर मौजूद किसानों को वहां से हटाया और अस्थाई आशियानों को भी बुलडोजर से हटा दिया गया।

Tags: kisan andolan 2.0Punjab Newsshambhu border
Previous Post

अनिल बलूनी ने उत्तराखंड भवन में उत्तराखंड के CM धामी से की मुलाकात

Next Post

पीएम आवास योजना के 36000 लाभाथियों को 151 करोड़ जारी, नायब बोले- ये मोदी की गारंटी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

30/10/2026
Anant Singh
Main Slider

अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक

30/10/2026
Amit Shah
Main Slider

UP Election 2027 के लिए BJP का महामंथन, अमित शाह ने संभाली कमान

30/10/2026
Main Slider

अब व्यापारी के विश्वास का प्रकाश है रात में जगमगाते बाजारों की रोशनी: मुख्यमंत्री

30/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Next Post
CM Nayab Singh Saini

पीएम आवास योजना के 36000 लाभाथियों को 151 करोड़ जारी, नायब बोले- ये मोदी की गारंटी

यह भी पढ़ें

Shashi Tharoor

‘…शायद पार्टी को मेरी जरूरत नहीं’, शशि थरूर का छलका दर्द

08/11/2022
veg keema

आज ट्राई करें वेज कीमा, खान बन जाएगा लजीज

05/01/2022

100 दिन में 10 हजार भर्ती करेगा गृह विभाग, सीएम योगी ने दिए निर्देश

01/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version