• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शुरू होने वाली है शनि की उल्टी चाल, 141 दिन ये राशि वाले रहे सतर्क

Writer D by Writer D
26/05/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शनि (Shani) की अपने ही राशि कुंभ में उल्टी चाल शुरु होने वाली है. 05 जून को कुंभ राशि में शनि वक्री (Shani Vakri) होंगे. 05 जून दिन रविवार को तड़के 03 बजकर 16 मिनट पर शनि की उल्टी चाल (Saturn Retrograde) प्रारंभ होगी. कुंभ राशि में शनि 05 जून से लेकर 23 अक्टूबर की सुबह तक वक्री रहेंगे. 23 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 37 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे.

इस प्रकार से देखा जाए तो शनि (Shani) कुल 141 दिन तक उल्टी चाल चलेंगे. शनि (Shani) के वक्री होने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ना निश्चित है. शनि का कुंभ राशि में प्रवेश 29 अप्रैल को हुआ था. शनि (Shani)का राशि परिवर्तन अपने ही घर मकर से कुंभ राशि में हुआ था. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं शनि (Shani) के वक्री होने से किन राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा. ग्रह जब वक्री होते हैं, तो अधिकतर उनके दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं.

शनि (Shani) वक्री 2022 ये लोग रहें सावधान

मेष: शनि के वक्री होने से मेष राशि के जातकों कों धन हानि हो सकती है. हो सकता है कि किया गया निवेश से लाभप्रद न हो या फिर किसी को उधार दिया गया धन वापस न मिले. इस स्थिति में आपकी राशि के लोगों को आर्थिक फैसलों को करते समय बहुत ही अच्छे तरीके से सोच विचार कर लेना चाहिए.

शनि की उल्टी चाल का असर आपके दांपत्य जीवन पर भी पड़ सकता है. ऐसे में जीवनसाथी के साथ वाद विवाद से बचें और वाणी पर नियंत्रण रखें. संयम से काम लें, वरना तिल का ताड़ बनते देर नहीं लगती है. इससे रिश्ता ही प्रभावित होगा.

कर्क: शनि की उल्टी चाल के कारण कर्क राशि के जातकों को वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. इन 141 दिनों में आपका आर्थिक पक्ष भी प्रभावित हो सकता है. इस वजह से आप फिजूलखर्जी पर नियंत्रण रखें, वरना आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है.

शनि के वक्री होने से आपके कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं. ऐसा भी हो सकता है कि आपके काम अटक जाएं. बनते हुए काम बिगड़ जाएं.

मकर: इस राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं. इस राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का प्रभाव है. शनि की उल्टी चाल के कारण आपको करियर में नई चुनौतियां आ सकती हैं. इस स्थिति से निपटने के लिए आप पूरी लगन और मेहनत से अपना काम करते रहें. अपने वाणी और गुस्से पर संयम रखें.

वाद विवाद की स्थिति से बचें, नहीं तो आपके बॉस या फिर बड़े अधिकारियों से संबंध प्रभावित हो सकते हैं. इसका असर आपके करियर पर हो सकता है. धन हानि भी हो सकती है. इस समय में आपको बड़े ही सावधानी के साथ आर्थिक पक्ष को संभाले रखना है.

कुंभ: इस राशि के स्वामी भी शनि हैं और इस राशि में ही गोचर कर रहे हैं. शनि के वक्री होने से शादी विवाह के मामले में नई मुश्किलें आ सकती हैं. ऐसे में आपको क्या बोलना है, क्या प्रतिक्रिया देनी है, यह सब संयमित होकर करना होगा.

वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो वाद विवाद से बात बिगड़ सकती है. ऐसा करने से बनता हुआ काम भी बिगड़ जाएगा. इससे हानि हो सकती है. कहीं पर भी पैसा सोच समझकर ही निवेश करें.

Tags: AstrologyAstrology tipsjyotishShaniShani vaksri
Previous Post

26 मई राशिफल: इन चार राशियों के लिए शुभ है आज का दिन

Next Post

वट सावित्री पर हाथों में रचाएं ‘प्रियतम के नाम की मेहंदी, देखें खूबसूरत डिजाइन

Writer D

Writer D

Related Posts

Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Next Post
Mehndi

वट सावित्री पर हाथों में रचाएं 'प्रियतम के नाम की मेहंदी, देखें खूबसूरत डिजाइन

यह भी पढ़ें

arrested

25 हजार के इनामी सहित 6 बदमाश गिरफ्तार

26/04/2022

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की वर्चुअल एजीएम शुरू , एक लाख शेयर धारक होंगे शामिल

15/07/2020
Azam Khan

आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, बहन और बेटे समेत सात लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

12/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version