• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शरद पवार की उद्धव ठाकरे को सलाह- एकनाथ शिंदे को बना दें मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
22/06/2022
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Sharad Pawar

Sharad Pawar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को सलाह दी है कि वे बागी विधायक एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को मुख्यमंत्री बना दें। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर राकांपा तथा कांग्रेस पार्टी पूर्ववत समर्थन देती रहेगी। शरद पवार के इस सुझाव पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को शरद पवार वर्षा बंगले पर जाकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिले। उनके साथ सांसद सुप्रिया सुले तथा राकांपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल भी थे। इस दौरान शरद पवार ने मुख्यमंत्री से कहा कि इस समय शिवसेना में जो स्थिति उत्पन्न हुई है, उसे देखते हुए बागी विधायक एकनाथ शिंदे को ही मुख्यमंत्री बना दिया जाना चाहिए। इससे बागी विधायक वापस शिवसेना में लौट आएंगे और सभी तरह का संकट खत्म हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इसी तरह का संकट तकरीबन ढाई साल पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पर भी आया था। राकांपा विधायक दल के नेता अजीत पवार ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली थी।

उद्धव ठाकरे हुए इमोशनल, बोले- मुझे अपनों ने छला, दे दूंगा इस्तीफा

उस समय राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में दिन निकलने से पहले ही देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री की शपथ दिलाई थी, लेकिन इसकी जानकारी मिलने के बाद शरद पवार सक्रिय हो गए थे और अजीत पवार सहित सभी राकांपा विधायक पार्टी में लौट आए थे।

इसके 81 घंटे बाद देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। शरद पवार ने उस समय बगावत करने वाले अजीत पवार को महाविकास आघाड़ी सरकार बनने के बाद उपमुख्यमंत्री पद सौंप दिया था। शरद पवार ने आज इसी तरह की सलाह मुख्यमंत्री को दी है।

Tags: breaking newsEknath Shindelatest news in hindiMaharashtra Newsmaharashtra political crisisNational newspolitical crisisSanjay Rautshivsenauddhav thackeray
Previous Post

निर्यात को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार नोएडा में बनाएगी अपैरल पार्क

Next Post

सामने आया ‘द ओर्क्स’ का फर्स्ट लुक, देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश

10/08/2026
Bailey bridge
उत्तराखंड

तमकनाला में बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद; मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

10/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

10/08/2026
CM Dhami inspected the approach road of Nanda Ki Chowki bridge
Main Slider

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, 12 घंटे में पूरा हुआ पुनर्निर्माण

10/08/2026
Use AI according to need: CM Dhami
Main Slider

AI का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार करें: सीएम धामी

10/08/2026
Next Post
The Orcs

सामने आया 'द ओर्क्स' का फर्स्ट लुक, देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

यह भी पढ़ें

murder

प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की धारदार हथियार से की निर्मम हत्या

27/12/2021
पूर्व सांसद धनंजय सिंह

पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर गोपनीय पत्र लीक करने का आरोप, STF ने दर्ज कराई FIR

17/10/2020
नाव दुर्घटनाग्रस्त

तंजानिया में नाव दुर्घटना में 10 की मौत, तलाश और बचाव अभियान जारी

31/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version