• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी भी लुढ़के

Writer D by Writer D
17/11/2022
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों की वजह से शेयर बाजार (Share Market) में भी आज लगातार दबाव की स्थिति बनी हुई है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों सूचकांकों ने आज कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद हालांकि बीच में एक बार खरीदारी करके बाजार को सपोर्ट देने की कोशिश भी हुई, जिससे दोनों सूचकांक उछल कर हरे निशान में पहुंच गए। लेकिन थोड़ी देर बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़क कर दोबारा लाल निशान में कारोबार करने लगे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.08 प्रतिशत और निफ्टी 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

पहले 1 घंटे के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,883 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 897 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 986 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में और 18 शेयर बिकवाली के दबाव की वजह से लाल निशान में बने हुए थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान में और 31 शेयर लाल निशान में बने हुए थे।

शुरुआती कारोबार में स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से लार्सन एंड टूब्रो, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, यूपीएल, हीरो मोटोकॉर्प और आईसीआईसीआई बैंक 2.13 प्रतिशत से लेकर 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे। दूसरी ओर टाटा मोटर्स, टाइटन कंपनी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और टेक महिंद्रा के शेयर 1.95 प्रतिशत से लेकर 1.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

वैश्विक स्तर पर बाजारों में बने दबाव की वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने भी आज कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स 168.36 अंक की गिरावट के साथ 61,812.36 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही शेयर बाजार में मामूली खींचतान की स्थिति बनती नजर आई, जिसके कारण शुरुआती कारोबार में इस सूचकांक में भी हल्का उतार-चढ़ाव होता रहा।

दो दिन में निपटा ले बैंक के जरूरी काम, शनिवार को हैं Bank Strike

पहले आधे के कारोबार के बाद बाजार में तेज खरीदारी शुरू हुई, जिसकी वजह से थोड़ी देर में ही सेंसेक्स उछलकर 62 हजार अंक के स्तर को पार करके 62,050.80 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बनने की वजह से ये सूचकांक नीचे गिरकर लाल निशान में पहुंच गया। लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 48.85 अंक की कमजोरी के साथ 61,931.87 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 50.95 अंक की कमजोरी के साथ 18,358.70 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निफ्टी भी मामूली उतार-चढ़ाव के साथ लाल निशान में ही आगे बढ़ता रहा। पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद बाजार में हुई तेज खरीदारी के कारण इस सूचकांक को भी सहारा मिला और देखते ही देखते निफ्टी हरे निशान में 18,417.60 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

लेकिन इसके बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बनने की वजह से ये सूचकांक गिरकर लाल निशान में आ गया। बाजार में लगातार जारी खरीदारी और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 29.25 अंक की कमजोरी के साथ 18,380.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से आज प्री ओपनिंग सेशन में भी शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 123.63 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,857.09 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 112.80 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,269.90 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स 107.73 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,980.72 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 6.25 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 18,409.65 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजारसेंसेक्स और निफ्टी भी लुढ़के
Previous Post

अस्पताल पहुंचे डॉक्टर या नहीं मोबाइल लोकेशन से लगेगा, अब एप पर दर्ज होगी हाजिरी

Next Post

कैंची धाम पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का और बेटी संग लिया बाबा नीब करौरी का आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Stock Market
Business

शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 388 अंक फिसला; निफ्टी 24,500 के नीचे

11/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी लुढ़की

10/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक हुई और तेज, जानें चांदी का रेट

07/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक हुई तेज, चांदी ने भी लगाई छलांग

06/08/2026
CCPA takes major action against dark patterns.
Business

Zepto, BookMyShow, IndiGo समेत 9 प्लेटफॉर्म पर लाखों का जुर्माना, जानें पूरा मामला

06/08/2026
Next Post
Virat Kohli

कैंची धाम पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का और बेटी संग लिया बाबा नीब करौरी का आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

अब डिजिटल मीडिया पर नजर Now watch on digital media

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब डिजिटल मीडिया पर भी रहेगी नजर

11/11/2020
कैलाश सारंग

भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग का निधन, पार्टी में छाई शोक की लहर

14/11/2020
Health

योगी सरकार ने चिकित्सा को दिये 3500 करोड़, स्वास्थ्य सेवाओं में होगा विस्तार

22/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version