• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार फिसला, सेंसेक्स में 502 अंक तक की गिरावट

Writer D by Writer D
11/04/2022
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही घरेलू शेयर बाजार (Share Market) ने आज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की है। कमजोर वैश्विक संकेतों की वजह से शुरुआती कारोबार से ही बाजार में बिकवाली का दबाव बना हुआ है, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक नीचे गिर कर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं ।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने 114 अंकों की गिरावट के साथ 59,333.18 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। कारोबार शुरू होते ही विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव बना दिया, जिसके कारण शुरुआती 10 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स लुढ़क कर 58,999.29 अंक के स्तर पर पहुंच गया। 59 हजार अंक के दायरे से नीचे खिसकते ही खरीदारों ने तेज लिवाली करके बाजार को सहारा देने की कोशिश की, जिससे सेंसेक्स अगले 10 मिनट में उछलकर 59,103.29 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

इस वक्त तक उम्मीद बनने लगी थी कि सेंसेक्स दोबारा ऊपर चढ़ेगा, लेकिन विदेशी निवेशकों ने बिकवाली का दबाव और बढ़ा दिया। बिकवाली के दबाव में फंसकर सेंसेक्स तेजी से गिरते हुए 502.10 अंक की कमजोरी के साथ 58,945.0 अंक तक लुढ़क गया। हालांकि खरीदार बाजार को सपोर्ट करने के लिए लगातार लिवाली भी कर रहे हैं, लेकिन शेयर बाजार पर बिकवाली का दबाव ज्यादा बढ़ा हुआ है। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10.15 बजे सेंसेक्स 314.08 अंक की कमजोरी के साथ 59,133.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स भी फिसला

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 45.45 अंक की गिरावट के साथ 17,740.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण निफ्टी भी शुरुआती 10 मिनट के कारोबार में गिरकर 17,684.65 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद निफ्टी को कुछ देर के लिए बाजार में शुरू हुई खरीदारी से सहारा मिला। खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी उछलकर 17,699.70 अंक के स्तर तक चल गया, लेकिन इसके बाद बाजार में दोबारा तेज बिकवाली शुरू हो गई, जिससे निफ्टी 130.80 अंक लुढ़क कर 17,653.55 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

बाजार को संभालने के लिए खरीदार लगातार लिवाली कर रहे हैं, लेकिन विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बिकवाली का दबाव इतना ज्यादा बना रखा है कि निफ्टी की स्थिति में कोई खास सुधार होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10.15 बजे निफ्टी 77.30 अंक की कमजोरी के साथ 17,707.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में गिरावट जारी, 411 अंक तक गिरा सेंसेक्स

कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण आज प्री ओपनिंग सेशन में भी शेयर बाजार ने कमजोर शुरुआत ही की थी। बीएसई का सेंसेक्स 63.38 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,383.80 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 40.90 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,639.55 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 412.23 यानी 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,447.18 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 144.80 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की छलांग लगाकर 17,784.35 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic shareniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market update
Previous Post

‘चौकीदार चोर है’ नारे के साथ सड़कों पर उतरा लोगों का हुजूम, जानें पूरा मामला

Next Post

चकराता के जंगलों में लगी भीषण आग, फलदार पेड़ जलकर राख

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Business

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

23/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी गिरे

22/09/2026
UPI
Business

2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR? पूरा गणित समझिए

16/09/2026
Next Post

चकराता के जंगलों में लगी भीषण आग, फलदार पेड़ जलकर राख

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिर में टेका मत्था, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

11/06/2023
Kedarnath Dham

केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, चौथे दिन ही आंकड़ा एक लाख पार

06/05/2025
Gita Jayanti

इस शुभ योग में मनाई जाएगी गीता जयंती, जानें धार्मिक महत्व

09/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version