• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली MCD पर AAP का कब्जा, शैली ओबेरॉय बनीं दिल्ली की मेयर

Writer D by Writer D
22/02/2023
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Shelly Oberoi became the Mayor of Delhi

Shelly Oberoi became the Mayor of Delhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi ) दिल्ली की नई मेयर चुन ली गई हैं। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी रेखा गुप्ता को हराया है। मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय को 150 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले हैं।

मेयर बनने के बाद डॉ. शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi ) ने कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूं कि मैं इस सदन को संवैधानिक तरीके से चलाऊंगी। मुझे उम्मीद है कि आप सभी सदन की गरिमा बनाए रखेंगे और इसके सुचारू संचालन में सहयोग करेंगे।

वहीं आप प्रत्याशी की जीत विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि गुंडागर्दी हार गई, जनता जीत गई। बीजेपी धोखा देकर अपना मेयर बनाना चाहती थी।  मैं शैली ओबेरॉय को दिल्ली का मेयर चुने जाने पर बधाई देता हूं। अब अली इकबाल डिप्टी मेयर बनेंगे।

मेयर चुनाव के लिए चौथी बार बुलाए गए सदन में आज शांतिपूर्वक वोटिंग हुई। इस दौरान कोई विरोध नहीं हुआ और न ही किसी तरह की नारेबाजी हुई है। करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुई वोटिंग 2 घंटे से ज़्यादा वक्त तक चली। मेयर चुनाव में दिल्ली के कुल 10 मनोनीत सांसदों, 14 मनोनीत विधायकों और 250 में से 241 निर्वाचित पार्षदों ने वोट किया। कांग्रेस के 9 निर्वाचित पार्षदों ने मेयर चुनाव का बॉयकोट किया है।

मनीष सीसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, जासूसी के मामले में CBI करेगी जांच

इससे पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दावा किया था कि आप प्रत्याशी शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi ) दिल्ली की मेयर बन गई हैं। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, “दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर से आभार। AAP की पहली मेयर @OberoiShelly को भी बहुत बहुत बधाई।”

Tags: delhi mayordelhi mcddelhi newsShelly Oberoi
Previous Post

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप से कांपी धरती, उत्तराखंड में भी लगे झटके

Next Post

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट किसानों के लिए ‘अमृत’

Writer D

Writer D

Related Posts

Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
Next Post
UP Budget

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट किसानों के लिए 'अमृत'

यह भी पढ़ें

Ravi Kishan

गोरखुपर में हुआ रवि किशन की फिल्म महादेव का गोरखपुर का प्रीमियर

28/03/2024
Jitin Prasad

प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद कल एकेटीयू में रोबोटिक्स लैब का करेंगे लोकार्पण

11/10/2021
Adhir Ranjan

‘राष्ट्रपत्नी’ बोलने पर घिरे कांग्रेस नेता, अधीर रंजन ने दी ये सफाई

28/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version