• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवसेना विधायक ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट को चिट्ठी लिख, बोले- उद्धव ठाकरे को चीफ गेस्ट बनाये

Desk by Desk
20/07/2020
in Main Slider, अयोध्या, राजनीति, राष्ट्रीय
0
उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। 5 अगस्त को अयोध्या में श्री राम मंदिर के लिए भूमि पूजन के भव्य कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी भी इसमें शामिल हो सकते हैं। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को भी न्योता दिया जा सकता है। इस बीच के एक विधायक ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट से उद्धव ठाकरे को चीफ गेस्ट बनाने की मांग की है।

महाराष्ट्र में शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने राम जन्मभूमि न्यास को चिट्ठी लिखकर कहा है कि भूमि पूजन कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे को चीफ गेस्ट बनाया जाए। प्रताप सरनाइक ने इसके पीछे राम मंदिर आंदोलन में शिवसेना के योगदान को आधार बनाया है।

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों को महत्व देकर करें आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार

शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को दावा किया कि उनकी पार्टी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया और रास्ते की मुख्य रुकावटों को “राजनीति के लिए नहीं” बल्कि आस्था और हिंदुत्व के लिए दूर किया। उन्होंने कहा कि यह देखना होगा कि अगले महीने मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखने के समारोह के लिए कितने लोगों को आमंत्रित किया जाएगा और कोविड-19 प्रकोप को देखते हुये सामाजिक दूरी संबंधी क्या कदम उठाए जाएंगे।

शिवसेना राउत ने कहा, “यह भी देखना होगा कि वे क्या ‘राजनीतिक सामाजिक दूरी’ अपनाएंगे।” राउत ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे हमेशा अयोध्या जाते हैं और पार्टी तथा उत्तर प्रदेश की नगरी के बीच संबंध “अटूट’’ हैं। राउत ने ये टिप्पणियां उस वक्त कीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या ठाकरे पांच अगस्त को अयोध्या का दौरा करेंगे, जब भव्य राम मंदिर के निर्माण के आरंभ के लिए भूमि पूजन समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी वहां जाने की संभावना है।

उन्होंने कहा, “उद्धव ठाकरे हमेशा अयोध्या जाते हैं। वह तब भी अयोध्या गए थे जब वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नहीं थे, वह मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वहां गए थे।” राज्यसभा सदस्य ने कहा, “शिवसेना और अयोध्या के संबंध अटूट हैं। यह राजनीतिक संबंध नहीं है। हम राजनीति के लिए अयोध्या नहीं जाते हैं और न ही पूर्व में राजनीति के लिए कभी वहां गए हैं।”

उन्होंने कहा, “शिवसेना ने ही राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त किया। शिवसेना ने भगवान राम जन्मभूमि पर मंदिर के निर्माण की प्रमुख बाधाओं को दूर किया। वह राजनीति के लिए नहीं था। बल्कि शिवसैनिकों ने आस्था एवं हिंदुत्व के लिए बलिदान दिया। और हमारा रिश्ता अटूट है।” राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (मंदिर निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट) के आमंत्रण पर अयोध्या का दौरा करेंगे।

सचिन पायलट ने अशोक गहलोत गुट पर किया पलटवार, बोले- घिनौने आरोपों पर आश्चर्यचकित नहीं

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा था कि कुछ लोगों को लगता है कि मंदिर का निर्माण करने से कोविड-19 वैश्विक महामारी समाप्त हो जाएगी। पवार की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा, “कोरोना वायरस के खिलाफ जंग सफेद पोशाक वाले हमारे डॉक्टर लड़ रहे हैं, जिन्हें हम देवदूत कहते हैं, मैं बस इतना ही कह सकता हूं।” उन्होंने कहा कि धर्म एवं ईश्वर में पार्टी का भरोसा अटूट है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल नवंबर में उच्चतम न्यायालय ने अपने ऐतिहासिक फैसले में अयोध्या में विवादित स्थल को मंदिर के निर्माण के लिए सरकार द्वारा संचालित ट्रस्ट को दिये जाने का निर्देश दिया था।

Tags: ram mandirram mandir latest newsram mandir pm narendra modiram mandir uddhav thackerayउद्धव ठाकरे
Previous Post

सचिन पायलट ने अशोक गहलोत गुट पर किया पलटवार, बोले- घिनौने आरोपों पर आश्चर्यचकित नहीं

Next Post

गहलोत सरकार का बड़ा फैसला : CBI की डायरेक्ट एंट्री पर अंकुश, जांच से पहले लेनी होगी राज्य सरकार की सहमति

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
राजस्थान में CBI की डायरेक्ट एंट्री पर रोक

गहलोत सरकार का बड़ा फैसला : CBI की डायरेक्ट एंट्री पर अंकुश, जांच से पहले लेनी होगी राज्य सरकार की सहमति

यह भी पढ़ें

Uttarakhand Vidhansabha

उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, मुख्यमंत्री सदन में मौजूद

29/11/2022
Horoscope

22 दिसंबर का राशिफल: धनु राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन

22/12/2022
IG range Lakshami Singh

आईजी रेंज लापरवाही के आरोप में दारोगा को किया निलंबित, महिला सिपाहियों को किया पुरस्कृत

14/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version