• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवसेना का अमृता फडणवीस पर पलटवार, कहा- हर अक्षर का अपना महत्व होता है

Writer D by Writer D
15/11/2020
in Main Slider, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
अमृता फडणवीस

अमृता फडणवीस

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शिवसेना ने पार्टी के खिलाफ महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस पर पलटवार किया है। शिवसेना ने कहा कि उन्हें इस बात का अहसास होना चाहिए कि हर अक्षर का अपना महत्व होता है।

शिवसेना ने अमृता फडणवीस की ‘शव सेना’ संबंधी टिप्पणी को लेकर उन्हें निशाने पर लिया। कहा कि उन्हें यह समझना चाहिए कि वर्णमाला का हर अक्षर महत्वपूर्ण होता है। अमृता फडणवीस ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव में शिवसेना के खराब प्रदर्शन को लेकर कटाक्ष किया और उसे ‘शव सेना’ कहा था।

महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने वाली शिवसेना ने अमृता फडणवीस पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें अपने खुद के नाम में शामिल अक्षरों के महत्व को समझना चाहिए।

हरदोई: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, बैंक मैनेजर समेत पांच घायल

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार शिवसेना प्रवक्ता नीलम गोरे ने कहा, ‘अपने नाम से ‘अ’ अक्षर को ‘मृत’ अवस्था में मत ले जाइए. अपने नाम अमृता में ‘अ’ के महत्व को समझिए।’

विधान परिषद में उप सभापति नीलम गोरे ने जारी बयान में कहा, ‘दिवाली के शुभ अवसर के दौरान अपने दिमाग में बुरे विचार मत लाइए. आपको शिवसेना के नाम को गलत ढंग से कहने से कोई लाभ नहीं होगा।’

कोलकाता: निवेदिता पल्ली स्लम एरिया में लगी भीषण आग, कई घर जलकर हुए खाक

असल में, अमृता फडणवीस ने ट्वीट किया था, ‘वास्तव में चल क्या रहा है? शव सेना ने बिहार में अपनी ही सहयोगी (कांग्रेस) को खत्म कर डाला। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे महाराष्ट्र को कहां ले जा रहे हैं, लेकिन बिहार को सही जगह पर लाने के लिए धन्यवाद।’

बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बिहार में बीजेपी के चुनाव प्रभारी थे, जहां उनकी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। शिवसेना ने बिहार में कुछ सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह अपना खाता खोलने में नाकाम रही और उसके अधिकतर उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई।

Tags: Bihar election resultMaharashtra NewsNational newspolitical newsshivsena
Previous Post

महाराष्ट्र में आज से खुल जाएंगे सभी धार्मिक स्थल, मास्क पहनकर जाना होगा

Next Post

अयोध्या की जनता को नया त्योहार दीपोत्सव मिल गया : चंपत राय

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Next Post
चंपत राय Champat Rai

अयोध्या की जनता को नया त्योहार दीपोत्सव मिल गया : चंपत राय

यह भी पढ़ें

रामविलास पासवान का निधन

दिवंगत पासवान के सम्मान में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा

09/10/2020
Drone

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आधुनिक यूपी की झलक पेश करेगा ड्रोन शो

02/02/2023
CM Yogi

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरणों में झुकाया शीश

09/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version