• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रेयांश को मिला सीएम योगी का सहारा, किडनी इलाज में मदद करेगी सरकार

Writer D by Writer D
05/04/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। तीन साल के मासूम श्रेयांश (Shreyans) को किडनी की गंभीर बीमारी है। इलाज महंगा है। लिहाजा बिना किसी के मदद के यह संभव नहीं।

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गोरखपुर में थे। सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिन्दू सेवाश्रम में वह जनता की समस्याएं सुन रहे थे। अपनी फरियाद लेकर मासूम श्रेयांश (Shreyans) को लेकर माया बाजार निवासी अनूप गुप्ता भी पत्नी के साथ जनता दर्शन में बड़ी उम्मीदों के साथ आये थे।

लोगों को सुनते हुए मुख्यमंत्री (CM Yogi) अनूप के पास पहुंचे। साथ में मासूम बच्चे (Shreyans) को देख वह रुक गए। रुंधे गले से मां-बाप ने मुख्यमंत्री से अपनी पीड़ा बताई। मुख्यमंत्री ने इत्मिनान से उनकी बात सुनी। मौके पर मौजूद डीएम विजय किरन आनंद को निर्देश दिया कि इनसे यथा शीघ्र सभी कागजात तैयार कर शीघ्र ही मदद के लिए शासन को भेजें। सरकार इलाज में हर संभव मदद करेगी।

श्रेयांश के इलाज को लेकर CM योगी ने DM को दिए निर्देश

मालूम हो कि गोरखनाथ मंदिर के कुछ सुरक्षा कर्मियों पर हुए हमले के बाद सोमवार की शाम मुख्यमंत्री अचानक गोरखपुर पहुंचे। इसी क्रम में आज वह जनता की समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह जनता की समस्याओं के बाबत संवेदनशील बनें। समस्याओं का संतोषजनक एवं स्थाई समाधान दें। समस्याओं के समाधान के प्रति टालू रवैया अपनाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

योगी सरकार की कोशिश रंग लाई, नदियों को पुनर्जीवित करने आगे आईं संस्थाएं

इसके पूर्व हरदम की तरह योगी की दिनचर्या गुरु गोरक्षनाथ और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंथ अवेद्यनाथ के दर्शन-पूजन से हुई। फिर वह गोशाला गए। गायों को गुड़ खिलाया और उन्हें प्यार दुलार दिया। गोशाला कर्मियों से गोशाला के संबंध में जानकारियां ली। बदले मौसम में गायों एवं गोवंशियों के देखभाल की जरूरी हिदायते भी दीं।

Tags: cm yogigorakhpur newsjanta darshanup newsYogi News
Previous Post

सीएम धामी ने बागवानी के लिए मांगे दो हजार करोड़ रुपए

Next Post

666 करोड़ रूपये की योजनाए मंजूर, सुधरेगी विद्युत आपूर्ति: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने: नितिन नवीन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ, पीएम मोदी पर 500 से अधिक किताबों की लगी प्रदर्शनी

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गएः सीएम योगी

07/10/2026
Next Post
AK Sharma

666 करोड़ रूपये की योजनाए मंजूर, सुधरेगी विद्युत आपूर्ति: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Earthquake

अफगानिस्तान में फिर डोली धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही भूकंप की तीव्रता

13/10/2023
Arrested

26 करोड़ 10 लाख की चरस के साथ एक नेपाली तस्कर गिरफ्तार

20/11/2022

सरकार नौकरी में पांच साल संविदा, 50 साल में रिटायरमेंट की बातें विपक्ष की साजिश

19/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version