• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशांत केस में सिद्धार्थ प‍िठानी और दीपेश सावंत सरकारी गवाह बनने को तैयार

Desk by Desk
28/08/2020
in Main Slider, क्राइम, मनोरंजन
0
सुशांत केस

सुशांत केस

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच के दौरान कई सनसनीखेज जानकारियां सामने आ रही हैं। सुशांत मामले में एक बड़ी खबर ये है कि सिद्धार्थ प‍िठानी और दीपेश सावंत सरकारी गवाह बनने के लिए तैयार हो गए हैं। सिद्धार्थ और दीपेश दोनों ने सीबीआई से रिक्‍वेस्‍ट की है कि वह सरकारी गवाह बनना चाहते हैं। यदि ऐसा होता है तो केस में नया मोड़ आ सकता है, क्‍योंकि सिद्धार्थ पिठानी और दीपेश सावंत दोनों ही 8-14 जून तक सुशांत के साथ उनके घर में ही थे।

शुक्रवार को सुबह से ही सीबीआई सिद्धार्थ प‍िठानी से पूछताछ कर रही है। बीच में गेस्‍टहाउस से निकालकर सीबीआई सिद्धार्थ को मुंबई स्‍थ‍ित अपने हेडक्‍वार्टर ले गई। हेडक्‍वार्टर में पहले से ही 3-4 अज्ञात लोगों से पूछताछ हो रही है। समझा जाता है कि दीपेश भी हेडक्‍वार्टर में मौजूद हैं। हालांकि, सीबीआई दोनों को सरकारी गवाह बनाने के लिए बकायदा कागजी तैयारी करेगी और उसके बाद ही मामला आगे बढ़ेगा।

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई शुक्रवार को मुख्‍य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। सीबीआई के समन के बाद रिया डीआरडीओ गेस्‍ट हाउस पहुंचीं है। सीबीआई ने जांच के 8वें दिन रिया को पूछताछ के लिए बुलाया है।

रिया के अलावा शुक्रवार को सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, कुक नीरज, दीपेश सावंत, केशव से भी पूछताछ हो रही है। सीबीआई के अध‍िकारियों के साथ ही फॉरेंसिक एक्‍सपर्ट्स भी गेस्‍टाहाउस में मौजूद हैं।

सीबीआई इस मामले में हत्‍या और खुदकुशी के लिए उकसाने के हर ऐंगल से जांच कर रही है। इन्‍हीं दो पहलुओं को आधार बनाकर सीबीआई ने अपने सवाल तैयार किए हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर सुशांत के करीबी बहुत कुछ जानते हैं।   यदि सीबीआई थोड़ी कड़ाई के साथ पेश आई है तो केस पूरी तरह खुल जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब जबकि रिया चक्रवर्ती को बाहर निकलने का रास्ता नजर नहीं आ रहा है तो काउंटर आरोपों के जरिए सुशांत के परिवार को कठघरे में खड़ा कर रही है। लेकिन वो इस तरह का चालबाजी से कामयाब नहीं हो पाएगी।

Tags: sushantसुशांत केस
Previous Post

UPSSSC: 1 सितंबर से शुरू होने वाले साक्षात्कार के लिए कोविड-19 नियमों का पालन अनिवार्य

Next Post

महाराष्ट्र : आदित्य ठाकरे ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा? जानें क्या है मामला

Desk

Desk

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद के बेटे नहीं बेटी संभालेंगी BSP का मिशन

12/09/2026
Main Slider

ब्रिक्स व सहयोगी देशों से बढ़े यूपी के रिश्ते, ₹47,484 करोड़ का निर्यात

12/09/2026
Main Slider

पीएम मोदी के साथ सत्ता की वंश परंपरा थी न विरासत, तप-साधना और संघर्ष से बनाई पहचान : मुख्यमंत्री योगी

12/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद कुमार के बेटों को BSP में नहीं मिलेगा कोई पद

12/09/2026
Next Post
आदित्य ठाकरे कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र : आदित्य ठाकरे ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा? जानें क्या है मामला

यह भी पढ़ें

Achari Aloo Tikka

आलू की एक जैसी सब्जी खाकर हो गए हैं बोर, तो इस डिश को खाकर दिल हो जाएगा गार्डन-गार्डन

12/06/2025
cm yogi

योगी कैबिनेट बैठक में आज लग सकती है लव जिहाद कानून पर अंतिम मुहर

24/11/2020
Yogini Ekadashi

उत्पन्ना एकादशी पर करें इन चीजों का दान, भगवान विष्णु पूरी करेंगे सभी मनोकामनाएं

05/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version