• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिद्धू मूसेवाला के परिवार में फिर गूंजी किलकरियां, सिंगर की मां ने दिया बेटे को जन्म

Writer D by Writer D
18/03/2024
in मनोरंजन
0
Sidhu Moosewala

Sidhu Moosewala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की साल 2022 में मनसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब इस परिवार में एक बार फिर से किलकारी गूंजी है और दिवंगत गायक की मां ने IVF के जरिए बेटे को जन्म दिया है। हाल ही में उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए थे, जिसका नया वारिस मूसेवाला फैमिली में आ गया है। आइए जानते हैं ये नन्हा बालक जन्म लेने के साथ ही कितने करोड़ का मालिक बन गया है।

नन्हा भाई जन्म लेते ही बन गया करोड़पति

मूसेवाला परिवार में हाल ही में नन्हे मेहमान ने एंट्री ली है। दिवंगत पंजाबी गायक Sidhu Moosewala के माता-पिता को एक बार फिर से ये खुशी हासिल हुई है। 58 साल की उम्र में सिद्धू मूसेवाला की मां ने एक बेटे को जन्म दिया है। सिद्धू मूसेवाला का ये छोटा भाई जन्म लेते ही करोड़पति बन गया है, दरअसल दिवंगत गायक अपने पीछे जो संपत्ति छोड़ गए हैं, उसका वारिस अब नया मेहमान ही होगा। अपनी गायिकी की दम पर अलग मुकाम हासिल करने वाले सिद्धू मूसेवाला लग्जरी लाइफ जीते थे और उनकी नेटवर्थ करोड़ों में थी।

सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) ने बेहद ही कम समय में देश में अपना नाम कर दिया था और इसके साथ ही अपनी गायिकी की दम पर कमाई भी जोरदार की थी। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उन्होंने साल 2022 में कांग्रेस (Congress) पार्टी के टिकट पर मनसा से इलेक्शन भी लड़ा था। उस समय चुनाव आयोग में दिए गए हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति का ब्योरा दिया था। इस एफिडेबिट के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की संपत्ति 7,87,21,381 रुपये थी।

5 करोड़ रुपये से ज्यादा बैंक डिपॉजिट

MyNeta.info पर चुनाव आयोग को साल 2022 में दिए गए एफिडेबिट के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला की करीब 8 करोड़ रुपये की नेटवर्थ में उनके पास 5 लाख रुपये कैश और विभिन्न बैंकों में करीब 5 करोड़ रुपये से ज्यादा डिपॉजिट थे। लगभग 1 लाख रुपये का निवेश उन्होंने शेयर-डिबेंचर और बॉन्ड्स में किया हुआ था। इसके अलावा 17 लाख रुपये सेविंग स्कीम्स में लगाए थे। करोड़ों की संपत्ति होने के साथ ही उनके ऊपर करीब 50 लाख रुपये की देनदारी भी थी।

सिद्धू मूसेवाला के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, 58 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं सिंगर की मां

सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के नाम पर 26 लाख रुपये की Fortuner कार और करीब 18 लाख रुपये की ज्वैलरी भी थी। इसके अलावा पिस्टल समेत अन्य एसेट्स करीब 7 लाख रुपये के थे। इस बीच अगर दिवंगत गायक के नाम पर दर्ज अचल संपत्ति की बात करें तो उनके पास लगभग 1 करोड़ रुपये कीमत की एग्रीकल्चर लैंड थी।

महंगी गाड़ियों के शौकीन थे सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala)

सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) जहां अपने गानों में गाड़ियों की चमक-दमक और शानो शौकत दिखाते थे। असल जिंदगी में भी वे महंगी गाड़ियों के शौकीन थे। चुनावी एफिडेबिट में उन्होंने अपने कार कलेक्शन में शामिल 26 लाख रुपये की टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) और जीप (Jeep) का खुलासा किया था। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास इसके अलावा भी कई महंगी गाड़ियां थीं। अलग-अलग मौकों पर सिद्धू मूसेवाला को Range Rover से आते-जाते भी देखा जाता था।

Tags: Sidhu Moosewala caseSidhu Moosewala MotherSidhu Moosewala news
Previous Post

मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी को राहत, आर्म्स लाइसेंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

Next Post

पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो की मौत; घटनास्थल पर पहुंचीं ममता बनर्जी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नहीं रहे नाना पाटेकर, 75 की उम्र में निधन; गोवा के घर में मिले थे अचेत

08/10/2026
मनोरंजन

मुंबई में IT का बड़ा एक्शन, रकुल प्रीत-वाशु भगनानी से जुड़े ठिकानों पर सर्च

28/09/2026
Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Razak Khan seeks refuge with ‘Premanand Maharaj’
मनोरंजन

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

07/09/2026
Next Post
Building Collapse

पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो की मौत; घटनास्थल पर पहुंचीं ममता बनर्जी

यह भी पढ़ें

क्या जेल जाएंगे OnePlus के CEO पीट लाउ? ताइवान ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

OnePlus के CEO पर कानूनी संकट, ताइवान ने जारी किया अरेस्ट वारंट

16/01/2026
varun dhawan natasha

करीना कपूर खान ने कन्फर्म की वरुण धवन और नताशा दलाल की सगाई की बात

17/12/2020
Whale

समुद्र तट पर मिला अजीब अंग, हो सकता है इस जानवर का प्राइवेट पार्ट

20/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version