• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पकड़ा गया सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बरार, कैलिफोर्निया पुलिस ने किया अरेस्ट

Writer D by Writer D
02/12/2022
in मनोरंजन
0
Goldie Brar

Goldie Brar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बरार (Goldie Brar) को कैलिफोर्निया में हिरासत में ले लिया गया है। भारत की खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से यह जानकारी मिली है। हालांकि, अभी कैलिफोर्निया की ओर से इसे लेकर भारत सरकार को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। उन्हें सरेआम गोलियों से भूना गया था जिस वजह से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनकी हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को बताया गया, उसी ने लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर मूसेवाला की हत्या की पूरी प्लानिंग की और फिर अपने शूटरों के जरिए हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में 34 लोगों को आरोपी बनाया है।

गोल्डी बरार (Goldie Brar) पर 16 से अधिक मामले

सतिंदरजीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी बरार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। पिछले साल, पंजाब के फरीदकोट जिले की एक अदालत ने युवा कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या के मामले में गोल्डी बरार के खिलाफ एक गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। 16 से अधिक आपराधिक मामलों में गोल्डी बरार की तलाश है। वह भारत से कनाडा भाग गया था।

रेड कॉर्नर नोटिस हुआ था जारी

पिछले दिनों इंटरपोल ने गोल्डी बरार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। गोल्डी बरार ने कनाडा में बैठकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) से भी पूछताछ की जा रही है। गोल्डी बरार लॉरेंस बिश्नोई के करीबियों में से है। दोनों कॉलेज के समय से ही साथ में हैं। गोल्डी बरार  पर हत्या, हत्या की कोशिश, आपराधिक साजिश रचने और हथियारों की तस्करी करने का आरोप है।

कौन है गोल्डी बरार (Goldie Brar) ?

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाले सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बरार का जन्म 1994 में हुआ था। वो साल 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा गया था। गोल्डी BA की डिग्री हासिल कर चुका है। उसकी 5 अलग-अलग तस्वीरें पंजाब पुलिस के डोजियर में हैं, तस्वीरें देखने से पता चलता है की हालात के साथ वो अपना हुलिया बदलता रहा है। गोल्डी A+ कैटगरी का गैंगस्टर है और कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है।

गोल्डी बरार पर हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी जैसे संगीन मामले दर्ज हैं, गोल्डी पर पंजाब में कुल 16 मामले दर्ज हैं, जिसमें 4 में वो बरी हो चुका है। कनाडा भागने से पहले गोल्डी की पंजाब के फिरोजपुर और श्री मुक्तसर साहिब में आपराधिक गतिविधियां चरम पर थी।

Tags: gangster goldie brarsiddhu musewalasiddhu musewala murder case
Previous Post

सपा विधायक इरफान सोलंकी गिरफ्तार, सरेंडर करने पहुंचे थे कमिश्नर ऑफिस

Next Post

डेंगू के बाद यूपी में मंडराया इस बीमारी का खतरा, ये 41 जिले हाई रिस्क में

Writer D

Writer D

Related Posts

Katrina Kaif
मनोरंजन

कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक, शेयर किया ये प्यारा सा पोस्ट

11/05/2026
Raja Shivaji
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, कुल घरेलू कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपये

06/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Riteish Deshmukh
Entertainment

राजा शिवाजी को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया पर Riteish Deshmukh का बड़ा बयान

06/05/2026
Raghav Juyal Komal Pawaskar
Entertainment

‘इकाई’ में Raghav Juyal और Komal Pawaskar की नई जोड़ी बनी फिल्म की सबसे बड़ी खासियत

04/05/2026
Next Post
Measles

डेंगू के बाद यूपी में मंडराया इस बीमारी का खतरा, ये 41 जिले हाई रिस्क में

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने केदारनाथ धाम के सेवादार दल के वाहनों को किया रवाना

20/04/2023

Shardiya Navratri: जानिए मां दुर्गा के नौ स्वरूप और नौ विशेष वरदान

07/10/2020
cm dhami

नई जीएसटी दरों से जनता को मिल रहा सीधा लाभ: मुख्यमंत्री धामी

26/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version