• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरीश रावत के अल्टीमेटम के बाद सिद्धू के सलाहकार मालविंर माली ने दिया इस्तीफा

Writer D by Writer D
27/08/2021
in Main Slider, पंजाब
0
malvinder mali

malvinder mali

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू के सलाहकार मालविंदर माली ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जब से माली ने ये पद संभाला था तभी से वे कैप्टन और गांधी परिवार पर विवादित टिप्पणियों से चर्चा में बने हुए थे।

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की एक विवादित फोटो पोस्ट करने और कश्मीर पर टिप्पणी करने के बाद से वे चौतरफा आलोचना झेल रहे थे। इससे एक तरफ कांग्रेस हाईकमान राष्ट्रीय स्तर पर विरोधियों खासकर भाजपा के निशाने पर आ गई। वहीं पंजाब में कांग्रेस को विपक्ष और जनता से सामने फजीहत झेलनी पड़ी।

सिद्धू के सलाहकारों की टिप्पणियों से राष्ट्रीय स्तर पर विरोधियों के निशाने पर आए कांग्रेस हाईकमान ने अपने तेवर कड़े कर दिए थे। गुरुवार को ही पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने हाईकमान के निर्देश पर अमल करते हुए नवजोत सिद्धू से कहा था कि वे अपने सलाहकारों को तुरंत हटाएं।

हरीश रावत ने एक निजी चैनल पर दिए साक्षात्कार में कहा था कि सिद्धू को अपने सलाहकारों को हटा देना चाहिए और अगर सिद्धू ऐसा नहीं करेंगे तो हाईकमान खुद सख्त फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि यह सलाहकार सिद्धू के निजी हैं, न कि कांग्रेस के सलाहकार हैं। कांग्रेस को ऐसे सलाहकारों की कोई जरूरत नहीं है।

यूपी में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा हुआ 6 करोड़, 68 लाख के पार

वह अगर ऐसे सलाहकारों को नहीं हटाते तो हाईकमान सीधे तौर पर सिद्धू के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकता है। सिद्धू सलाहकारों को हटा दें नहीं तो पार्टी के प्रदेश प्रभारी होने के नाते यह काम वह खुद (रावत) भी कर सकते हैं। रावत ने इस निर्देश के साथ नवजोत सिद्धू को हाईकमान के तेवरों के संकेत भी दे दिए थे।

कैप्टन पर लगातार साध रहे थे निशाना

माली ने कैप्टन खेमे को चेतावनी देते हुए अपनी पोस्ट में कहा था कि नवजोत सिद्धू न तो ‘दूल्हे की तरह काम करेंगे, न ही ’अली बाबा और चालीस चोर की बारात का नेतृत्व करेंगे’। माली ने उन मंत्रियों को चालीस चोर कहा था, जिन्होंने मुख्यमंत्री से माली के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

इसके अलावा, माली ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सांसद मनीष तिवारी और पंजाब के शिक्षा एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री विजय इंदर सिंगला पर भी निशाना साधा था। माली ने मनीष तिवारी को लुधियाना का ‘भगोड़ा’ बताया था जबकि सिंगला को अली बाबा के चालीस चोरों में से एक बताया था।

Tags: malvinder maliNavjot Singh SiddhuPunjab congressPunjab News
Previous Post

यूपी में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा हुआ 6 करोड़, 68 लाख के पार

Next Post

शराब माफियाओं पर मेहरबान क्यों है भाजपा सरकार : प्रियंका गांधी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

11/08/2026
Punjab Congress
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी हुई तेज, बाजवा गुट ने राहुल गांधी से मांगा मुलाकात का समय

11/08/2026
PM Modi
Main Slider

15 अगस्त पर हर घर फहरे तिरंगा… Instagram पर पीएम मोदी ने की अपील

11/08/2026
Mayur Dixit performed *Jalabhishek* at Daksheshwar Mahadev.
Main Slider

कांवड़ मेले की सकुशल सफलता डीएम-एसएसपी ने किया गंगा पूजन, दक्षेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक

11/08/2026
Bashar al-Assad
Main Slider

पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, भाइयों को भी मिला मृत्युदंड

11/08/2026
Next Post
Priyanka Gandhi

शराब माफियाओं पर मेहरबान क्यों है भाजपा सरकार : प्रियंका गांधी

यह भी पढ़ें

Ali Ahmed

अतीक के बेटे अली को रिमांड पर लेने की तैयारी

09/05/2023
Kesar Firni

टेंशन फ्री होकर खा सकते हैं स्वीट लवर्स, टेस्ट जीत लेगा दिल

05/06/2026

असम में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.14 लाख हुई, दो लाख मरीज रोगमुक्त

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version