• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार की सख्त मॉनिटरिंग से बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, एटीएंडसी हानि में उल्लेखनीय कमी

Writer D by Writer D
14/08/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर लगातार दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की ओर से उच्च एटीएंडसी हानि वाले क्षेत्रों में चलाए गए क्लस्टर आधारित विशेष अभियान ने विद्युत वितरण व्यवस्था में सुधार की नई मिसाल पेश की है।

राजस्व संग्रह बढ़ाने और एटीएंडसी हानि घटाने पर विशेष जोर-

अभियान के तहत प्रदेश के पांचों वितरण निगमों में 731 क्लस्टर, 1,682 फीडर और 42.45 लाख उपभोक्ताओं को शामिल किया गया। यह प्रदेश के कुल विद्युत उपभोक्ताओं का करीब 11 प्रतिशत है। अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व संग्रह बढ़ाना, एटीएंडसी हानि में कमी लाना, बिलिंग व्यवस्था में सुदृढ़ करना और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है। प्रत्येक क्लस्टर की नियमित समीक्षा, फीडर-स्तरीय निगरानी, राजस्व वसूली, बिलिंग सुधार तथा तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानि को कम करने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। 

सक्सेस स्टोरी क्लस्टर आधारित अभियान से एटीएंडसी हानि में आई बड़ी कमी-

चयनित सक्सेस स्टोरी क्लस्टर्स में वित्तीय वर्ष 24-25 के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 25-26 में एटीएंडसी हानियों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। केस्को में सर्वाधिक 30.06 प्रतिशत, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में 23.11 प्रतिशत, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में 20.94 प्रतिशत, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में 9.54 प्रतिशत और पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम में 5.58 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। 

बकायेदारों से 654.31 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ-

इस विशेष अभियान के दौरान कभी बिल का भुगतान ना करने वाले एवं लंबे समय से बकायेदार उपभोक्तओं से 654.31 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। साथ ही प्रदेश में 88,449 नए विद्युत संयोजन सुगमतापूर्वक जारी किए गए हैं। जिससे आम उपभोक्ताओं को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकीं।

अधिक लाइन हानि वाले फीडरों पर विशेष निगरानी-

प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिये यह जरूरी है कि एटीएंडसी हानि कम की जाए। इसके लिये उ.प्र. पावर कारपोरेशन द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के ऐसे सर्वाधिक एटीएंडसी हानियों वाले फीडरों का चयन कर संयुक्त और व्यापक प्रयास के द्वारा यहां लाइन हानि कम करने का प्रयास हो रहा है। 

यूपीपीसीएल के अध्यक्ष ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की समीक्षा बैठक-

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं उ.प्र. पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने शुक्रवार को ऐसे हाई लॉस फीडरों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में और प्रयास तेज किये जाएं। इनकी स्थिति पूर्णरूपेण सुधरने के बाद क्रमशः नए क्षेत्रों का चयन करके इसी तरह के प्रयास करके लाइन हानियां कम की जाए। शक्ति भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न इस समीक्षा बैठक में कारपोरेशन के प्रबन्ध निदेशक नितीश कुमार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे।

Tags: Yogi News
Previous Post

पहाड़ों में बागवानी को मिलेगा नया बाजार, सिंचाई और कोल्ड स्टोरेज पर फोकस

Next Post

इससे पलकें होंगी घनी, नहीं पड़ेगी आर्टिफीशियल की जरुरत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Eyelashes

इससे पलकें होंगी घनी, नहीं पड़ेगी आर्टिफीशियल की जरुरत

यह भी पढ़ें

Rail Through Raj

आरेडिका के जीएम की पुस्तक का यूनिवर्सल बुक सेलर्स पर विमोचन

25/01/2026
arrested

नेपाल सीमा पर तीन तस्कर गिरफ्तार, जानवरों की हड्डी बरामद

14/10/2021
Jamia Millia Islamia

जामिया मिलिया इस्लामिया में UG और PG प्रवेश परीक्षा की डेट में हुआ संशोधन

15/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version